आदरणीय अक्षय कुमार जी
मैं आपको हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। आपने नेता बनने की योग्यता प्राप्त कर ली है। असल में आपने यह योग्यता प्राप्त नहीं की है, बल्कि हासिल की है। आप छोड़िए अब यह नकली एक्टिंग के काम धंधे और मुख्य धारा के अभिनय क्षेत्र में कम रखिए। आपका भविष्य मैं समझता हूं कि अत्यंत ही उज्ज्वल होने वाला है।
नेताओं की सबसे बड़ी योग्यता ही वादा करके भूल जाना या भुला देना होती है। विशेषता भी यही होती है। पहचान भी यही होती है। जनता की शिकायत भी यही होती है। आपने यह योग्यता हासिल करने के लिए सबसे पहले राजस्थान को चुना है या नहीं, इसकी तो हमें जानकारी नहीं है लेकिन राजस्थान से ही अगर आपने यह शुरुआत की है तो यह हमारे लिए दोहरी खुशी का विषय है।
आपने तो नेता बनने की योग्यता कुछ ज्यादा ही ऊंची हासिल की है। पहली बात तो आपने वादा करके भूल जाने के लिए राजस्थान के पवित्र गांव देवमाली को चुना और उसके बाद आपने धोखा देने के लिए बेटियों को चुना। इससे पता चलता है कि आपका सपना और लक्ष्य काफी ऊंचे हैं। आप सीधे ही बड़े नेता बनना चाहते हैं।
आज मेरा महिला दिवस की बधाई देने का मन नहीं कर रहा था लेकिन आपको तो बधाई दी ही जा सकती है। अतः हार्दिक बधाई स्वीकार करें।
@akshaykumar