अप्प दीपो भव...
भगवान गौतम बुद्ध के विचार हमें सत्य, करुणा और शांति के मार्ग पर अग्रसर करें।
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#BuddhPurnima
आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के ���ाम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम ��ो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।
इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पाँच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। ह��ने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहाँ का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।
सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ तथा शुभकामनाएं देता हूँ।
भारत के संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक, विचारक, सामाजिक न्याय क��� पुरोधा, भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन।
जलियांवाला बाग, हमारे स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष का जीवंत प्रमाण है। दमनकारी शासन द्वारा किए उस हत्याकांड में अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले सभी वीर क्रांतिकारियों और उनके परिवारजनों को शत्-शत् नमन।
#jaliyawalabagh#india
अद्वितीय शौर्य, अदम्य साहस और अद्भुत नेतृत्व के प्रतीक, मौर्य साम्राज्य के संस्थापक एवं महान राष्ट्रनायक #चंद्रगुप्त_मौर्य जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका त्याग, पराक्रम और राष्ट्र निर्माण का संकल्प सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा।
#चंद्रगुप्तमौर्य#Maurya#अखंड_भारत