माँ जगदम्बा के पाँचवें स्वरूप माँ स्कंदमाता के पावन पूजन दिवस की समस्त भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ स्कंदमाता की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे। माँ के आशीर्वाद से हर घर में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली का वास हो तथा सभी के जीवन में नई ऊर्जा, आशा और सकारात्मकता का संचार हो।
जय माता दी! 🚩
लोकतंत्र में जनता का अधिकार है कि वह देख सके कि उसका वोट कहाँ जा रहा है। आज तक EVM सॉफ्टवेयर का सोर्स कोड सार्वजनिक नहीं किया गया है।
मोदी जी मीडिया के माध्यम से कितना भी प्रयास कर लें, लेकिन आज वोट चोरी का मुद्दा गाँव, खेत, किसान, महिलाओं और युवाओं तक पहुँच चुका है।
पिछले 5-10 वर्षों से यह चर्चा चल रही है कि हम भाजपा को वोट नहीं देते, लेकिन EVM में वोट भाजपा को ही जाता है। अब वोट चोरी पकड़ी गई है।
SIR के माध्यम से मतदाता सूचियों से काटे गए 13.5 करोड़ नाम वापस शामिल किए जाएँ।
जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, हम सड़कों पर डटे रहेंगे। लोकतंत्र और वोट के अधिकार की रक्षा का यह संघर्ष जारी रहेगा!
जय संविधान! जय हिंद!
भारत के पूर्व राष्ट्रपति, ‘मिसाइल मैन’ एवं महान वैज्ञानिक, भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
विज्ञान, राष्ट्रसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका सादगीपूर्ण जीवन, अटूट राष्ट्रभक्ति और दूरदर्शी विचार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से देश के युवाओं को बड़े सपने देखने, उन्हें साकार करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेश दिया।
डॉ. कलाम जी के आदर्श और विचार आने वाली पीढ़ियों को एक सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
भोपाल की बैरसिया विधानसभा में ईंटखेड़ी ब्लॉक में एक गांव है #अरवलिया. 1980-85 से कई परिवार यहां रह रहे हैं!
जैसी कि @BJP4MP सरकार की फितरत है कई परिवारों के मकानों को बिना पर्याप्त नोटिस और पुनर्वास की व्यवस्था के तोड़ दिया!
@DrMohanYadav51 जी कब समझेंगे कि
विकास के नाम पर गरीबों को बेघर करना किसी भी सत्ता की प्राथमिकता नहीं हो सकती!
पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत मिले, कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा हो और प्रभावित लोगों के पुनर्वास की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए!
महिला एवं बाल विकास मंत्री जी ने स्वयं मुख्यमंत्री जी के झूठे दावों की पोल खोल दी! साफ़ कहा कि लाड़ली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने और छूटी हुई महिलाओं को जोड़ने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
अद्भुत गैर सरकारी मंत्रिमंडल (NGC) है!
मुख्यमंत्री जी, विजयपुर उपचुनाव में आपने वादा किया था कि छूटी हुई महिलाओं के नाम योजना में जोड़े जाएंगे। बताइए, कितने नाम जोड़े गए?
उम्र सीमा पार होने से योजना से बाहर हुईं 5 लाख महिलाओं को आपके चुनावी वादे के मुताबिक ₹3,000 प्रतिमाह मिले? उनमें से कितनी महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन या सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है?
लाड़ली बहना आवास योजना में कितनी बहनों को घर मिला? लखपति बहना योजना में कितनी बहनें लखपति बनीं?
बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति की हमारी बहनों के साथ सौतेला व्यवहार कब बंद होगा?
सच्चाई यही है कि भाजपा ने बहनों का केवल चुनावी हथियार के रूप में उपयोग किया है और चुनाव के बाद
“मूँगफली में दाना नहीं, हम किसी के मामा नहीं!”
पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने विघटनकारी और नफरत की राजनीति के माध्यम से लोगों को जोड़ने के बजाय समाज में विभाजन बढ़ाने की राजनीति की है।
लेकिन अब मोदी जी के झूठ का पर्दाफाश हो चुका है, Gen Z जाग गया है, युवा सड़कों पर उतर रहा है—लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए।
#MarchForDemocracy #ChhaloDelhi
आज देश का आमजन सड़कों पर है। वर्तमान प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र, लोकतांत्रिक व्यवस्था और वोट की ताकत को खत्म करने का प्रयास किया है। आज आम जनता का निर्वाचन प्रक्रिया से भरोसा खत्म हुआ है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने गैर-संवैधानिक तरीके से SIR में केंद्रीकृत सॉफ्टवेयर के माध्यम से 13.5 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे हैं।
सवाल है—SIR में क्या एक भी मतदाता को बांग्लादेशी साबित कर पाए? नहीं!
लोकतंत्र और वोट के अधिकार की रक्षा के लिए देश की जनता जवाब मांग रही है।
#MARCHFORDEMOCRACY #ChaloDelhi
माननीय गृह मंत्री जी, दिल्ली में छात्रों पर पेलेट गन और बिहार में छात्रों पर AK-47 चलवाने का आदेश किसने दिया था? जरा यह भी बता दीजिए!
असम में 10.5 वर्ष से भाजपा की सरकार है और अब पश्चिम बंगाल में भी आपकी सरकार है। बताइए, अब तक कितने घुसपैठियों को वापस भेजा गया? SIR में कितने बांग्लादेशी मतदाता पकड़े गए?
अपने ही देश के नागरिकों को घुसपैठिया कहना कहाँ तक उचित है?
सत्ता की तिकड़मबाजी से वोट चोरी करना चाणक्यनीति नहीं होती!
याद रखिए, यह देश न तानाशाही से चलेगा, न अमित शाही से—यह देश भारतीय संविधान, लोकतंत्र और जनता की ताकत से चलेगा।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@OfficeOfDVS@Jairam_Ramesh@kcvenugopalmp@INCMP@Barmer_Harish@jitupatwari@UmangSinghar@IYC@IYCMadhya@Pawankhera@SupriyaShrinate
शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ दुर्गा जी के चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्मांडा की आराधना से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
माँ कूष्मांडा जी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन को खुशियों से आलोकित करें तथा प्रत्येक परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखें।
जय माता दी! 🚩
मैं राहुल जी, प्रियंका जी, केसी वेणुगोपाल जी, कांग्रेस एवं अन्य दलों के सांसदों, Gen Z युवाओं, NSUI, यूथ कांग्रेस और अन्य दलों के छात्र संगठनों के साहस को सलाम करता हूँ।
इससे पहले राजधानी दिल्ली में छात्रों पर पेलेट गन और बिहार में 3 मासूम छात्रों पर पुलिस ने AK-47 चलाई गई है।
मोदी जी ने वो करके दिखाया है, जो पिछले 70 वर्षों में कभी कांग्रेस ने नहीं किया। यही असलियत है मोदी जी और अमित शाह जी की!
“A patriot must always be ready to defend his country against his government.”
देशभक्ति किसी सरकार के प्रति नहीं, देश के संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों के प्रति निष्ठा है।
MARCH FOR DEMOCRACY!
#ChaloDelhi
सिवनी जिला अस्पताल में पिछले 4 महीनों में 58 नवजात बच्चों की अकाल मौत बेहद दुखद है। इनमें 46 बच्चों की मौत सांस लेने में तकलीफ के कारण हुई, जबकि 29 बच्चे आदिवासी समाज से थे।
माननीय मुख्यमंत्री जी, सिवनी सहित प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों की जांच कराइए। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के हालात देखिए—अधिकांश जिला अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं से डिलीवरी करवाने के पैसे लिए जाते है, कहीं स्ट्रेचर होने के बावजूद एक बहन को अपने भाई को पीठ पर उठाकर भर्ती कराना पड़ता है, तो कहीं एक मां से सफाई करवाई जा रही है।
आपकी कैबिनेट में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उपमुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे केवल नाम के दरोगा हैं।
मुख्यमंत्री जी, जब सब कुछ आप ही हैं, तो इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कीजिए। मासूमों की जान और गरीब परिवारों की पीड़ा के प्रति दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
https://t.co/joWXgF0QAh
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@OfficeOfDVS@Jairam_Ramesh@kcvenugopalmp@INCMP@Barmer_Harish@jitupatwari@UmangSinghar@IYC@IYCMadhya@Pawankhera@SupriyaShrinate
आज शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर ग्राम मजरा सराय, सुंदरखेड़ी में समस्त ग्रामवासियों द्वारा नवनिर्मित मंदिर में जगतजननी माँ दुर्गा जी की प्रतिमा के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर समस्त ग्रामीण परिजनों के साथ माँ की आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माँ दुर्गा जी की कृपा समस्त ग्रामवासियों पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए, यही मंगलकामना है। जय माता दी!
वोट चोर कहाँ मिलेंगे? — BJP के दफ़्तर में!
चंदा चोर कहाँ मिलेंगे? — BJP के दफ़्तर में!
ज्ञानेश कुमार कहाँ मिलेंगे? — BJP के दफ़्तर में और मोदी जी की गोदी में!
हम भारत के लोग भारतीय लोकतंत्र, संविधान और वोट के अधिकार की रक्षा करेंगे।
आज ऐतिहासिक MARCH FOR DEMOCRACY! में साथी विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया जी, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री शेष नारायण ओझा जी, श्री मोहिंदर कंवर जी सहित कांग्रेसजनों के साथ दिल्ली की सड़कों पर लोकतंत्र का इंकलाब!
जय संविधान! जय हिंद!
#MarchForDemocracy #ChaloDelhi