Media Consultant, Lok Sabha | Doctoral Fellow, DSVV | Editor-in-Chief, Mrigtrishna | Founder, School of Ram & Centre for Bharat Studies | BHU, IIDL & VB Alum.
आज से तिरुवनंतपुरम, केरलम में आयोजित होने जा रही Conference of Chairpersons of Public Accounts Committees of Parliament of India and State/UT Legislatures में सहभागिता करूंगा।
लोक लेखा समितियों (Public Accounts Committees) के इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में संसद तथा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं की लोक लेखा समितियों के सभापति एवं सदस्य भाग लेंगे।
“Audit, Accountability and Good Governance - The Evolving Role of the PAC” विषय पर केंद्रित इस सम्मेलन में सार्वजनिक व्यय में पारदर्शिता, वित्तीय जवाबदेही और विधायी निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श होगा।
आशान्वित हूँ कि लोकतांत्रिक संस्थाओं में जवाबदेही को सुदृढ़ करने और सुशासन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में यह सम्मेलन महत्वपूर्ण अवसर होगा।
तिरुवनंतपुरम, केरलम l 3–4 नवंबर 2026
Live Link : https://t.co/aea47ezkOy
हरियाणा विधानसभा में लोकतांत्रिक परंपराओं का संगम! 🇮🇳
‘संविधान पखवाड़ा 2026’ के अंतर्गत जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन।
वर्तमान एवं पूर्व विधायकों के साथ अनुभवों, विचारों और संवैधानिक मूल्यों पर सार्थक विमर्श।
एकजुट प्रयास, सशक्त लोकतंत्र और संविधान के आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता!
महापुरुषों का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत होता है। जब भारत का नौजवान संसद भवन से इन महापुरुषों के विचार, उनके साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा लेकर जाएगा, तो निश्चित रूप से हम विकसित भारत का सपना साकार करेंगे।
भारत की एकता और अखंडता को सुदृढ़ आधार देने वाले, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती के अवसर पर संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में श्रद्धासुमन अर्पित किए।
राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति उनका अटूट समर्पण, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का उनका भाव सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
#RashtriyaEktaDiwas2026 #SardarPatel
परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के धरती पर अवतरण के 100 वर्ष, अखण्ड दीपक के प्राकट्य के 100 वर्ष तथा परम पूज्य गुरुदेव पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की तप-साधना के 100 वर्ष पूर्ण होने के पावन उपलक्ष्य में नई दिल्ली में आयोजित शताब्दी समारोह में सम्मिलित होकर देश-विदेश से पधारे गायत्री परिवार के परिजनों एवं श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस अवसर पर माताजी को सादर नमन करते हुए उनके सम्मान में जारी स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया।
अखण्ड दीपक का दिव्य प्रकाश उस महान तप-साधना और युग निर्माण के संकल्प का प्रतीक है, जिसे परम पूज्य गुरुदेव ने अपने साधनामय जीवन से साकार किया। मुझे भी अनेक अवसरों पर पावन अखण्ड दीपक के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। माताजी का त्याग, तप, सेवा और लोकमंगल के प्रति समर्पण भारतीय आध्यात्मिक परंपरा की अमूल्य विरासत है।
माताजी के जीवन-दर्शन का विशिष्ट पक्ष नारी जागरण और महिला सशक्तीकरण रहा। वर्ष 1975 में उनके नेतृत्व में आरंभ हुआ महिला जागरण अभियान महिलाओं को अपनी सामर्थ्य पहचानने और समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देने वाला दूरदर्शी प्रयास था। उन्होंने साधना, सेवा और संस्कार को जीवन के आचरण, कर्तव्यनिष्ठा, करुणा और परोपकार का आधार बनाया। अखण्ड दीपक से प्रज्वलित आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाने और ज्योति से ज्योति जलाकर राष्ट्र एवं मानवता के नवजागरण का संकल्प आज भी प्रासंगिक है।
विकसित भारत की यात्रा में चरित्र निर्माण, मूल्यपरक शिक्षा और सामाजिक समरसता का विशेष महत्त्व है। माताजी की सबसे बड़ी विरासत यही है कि उन्होंने सामान्य जन को भी लोकमंगल के महान उद्देश्य से जोड़ा। इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के समर्पित साधकों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूँ।
मेरी कामना है कि सेवा, संस्कार और मानव कल्याण का यह यज्ञ निरंतर प्रज्वलित रहे तथा यह आध्यात्मिक आलोक आने वाले समय में राष्ट्र और विश्व के नव निर्माण का पथ प्रशस्त करता रहे।
@awgpofficial@dsvvofficial@JM_Scindia
‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी के अद्भुत व्यक्तित्व, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान से प्रेरणा लेते युवाओं से मिलना बड़ा सुखद रहा।
आज सरदार पटेल जी की 151वीं जयंती पर संविधान सदन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में आयोजित ‘Know Your Leader’ कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा विद्यार्थियों को संबोधित किया।
सरदार पटेल जी भारत की एकता और अखंडता के महान शिल्पकार थे। उनकी असाधारण संगठन क्षमता, दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति ने स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। संविधान सदन भी उस ऐतिहासिक यात्रा का साक्षी रहा है, जिसमें हमारे महापुरुषों ने एक सशक्त और एकीकृत भारत की नींव रखी।
युवाओं से आग्रह किया कि वे आज यहाँ से केवल सरदार पटेल जी के जीवन और विचारों की जानकारी लेकर न जाएँ, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी लेकर जाएँ।
जिस प्रकार हमारे महापुरुषों ने अपने त्याग, समर्पण और नेतृत्व से राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया, उसी प्रकार आज प्रत्येक युवा की भी भारत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए। युवाओं का प्रत्येक विचार, प्रत्येक प्रयास और प्रत्येक उपलब्धि राष्ट्रहित से प्रेरित हो तथा ध्येय में राष्ट्र सर्वोपरि रहे।
राष्ट्र के विकास और जनकल्याण के लिए हमारा साझा संकल्प ही भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। सरदार पटेल जी की जयंती पर हमें यही प्रेरणा लेनी चाहिए कि हम अपनी एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखते हुए सामूहिक प्रयासों से विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें।
#RashtriyaEktaDiwas2026 #SardarPatel
गायत्री मंत्र और यज्ञ के माध्यम से गाँव-गाँव में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार हुआ। व्यक्ति निर्माण से परिवार, समाज और राष्ट्र के नव निर्माण का संकल्प ही ‘हम बदलेंगे, युग बदलेगा’ का मूल मंत्र है।
लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश में आयोजित संत कबीर महोत्सव एवं कबीर स्मृति भवन के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में सम्मिलित हुआ।
संत कबीर की वाणी भारतीय संत परंपरा की वह अमूल्य धरोहर है, जो सदियों से मानवता को सत्य, प्रेम, समरसता और आत्मचिंतन का मार्ग दिखाती आई है। उनके विचार सामाजिक रूढ़ियों से ऊपर उठकर मानवीय मूल्यों, सदाचार और पारस्परिक सम्मान को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा देते हैं।
पूज्य संत श्री असंग देव जी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ। कबीर धाम के माध्यम से संत कबीर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का उनका सतत प्रयास समाज को आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों से जोड़ने की दिशा में सराहनीय है।
कबीर स्मृति भवन का निर्माण संत कबीर की अमर वाणी, साहित्यिक विरासत और लोकमंगल के संदेश को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। विश्वास है कि यह भवन सत्य, सद्भाव और मानवीय संवेदना के उन मूल्यों को निरंतर आलोकित करेगा, जिनमें एक समरस और सशक्त समाज की नींव निहित है।
The gracious presence of Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi at the 12th BRICS Parliamentary Forum 2026 reinforced the shared commitment of BRICS nations to strengthening democracy and fostering greater unity and cooperation across the Global South.
#BRICSParliamentaryForum
#BRICS2026
Honoured to witness the inaugural session of the 12th #BRICSParliamentaryForum 2026 at the historic Central Hall of Samvidhan Sadan, a memorable occasion celebrating India’s rich parliamentary heritage and its enduring spirit as the Mother of Democracy.
#BRICS2026
Wrapping up Day One of the 12th BRICS Parliamentary Forum 2026, marked by bilateral meetings, Plenary Sessions and meaningful exchanges at Parliament of India, New Delhi.
#BRICS2026#BRICSParliamentaryForum
Had a warm and fruitful meeting with H.E. Mr Vyacheslav Volodin, Chairman of the State Duma of the Federal Assembly of the Russian Federation, ahead of the 12th BRICS Parliamentary Forum 2026.
The enduring bonds of friendship, mutual trust and understanding between India and Russia form the bedrock of our longstanding partnership. As our two nations mark 80 years of diplomatic relations, we reaffirmed our commitment to further deepening the India–Russia Special and Privileged Strategic Partnership, rooted in mutual respect, trust and shared aspirations.
We discussed expanding parliamentary cooperation through sustained institutional engagement between Lok Sabha and the State Duma, regular exchanges of parliamentary delegations, and greater interaction among young and women parliamentarians. I also shared India’s initiatives to leverage technology, including Sansad Bhashini, to make parliamentary proceedings more accessible, inclusive and citizen-centric. We also exchanged views on strengthening cooperation among BRICS Parliaments, combating terrorism through concerted international efforts, and advancing reforms of the United Nations Security Council. I conveyed my appreciation for Russia’s continued support for India’s permanent membership of the Council.
I am confident that stronger parliamentary engagement will impart fresh momentum to our time-tested partnership, further reinforcing the deep-rooted friendship and close ties between India and Russia.
#BRICS2026 #BRICSParliamentaryForum
Pleased to meet with H.E. Ms. Ana Maria Mari Machado, Vice-President of Cuba’s National Assembly of People’s Power and the Council of State, ahead of the 12th BRICS Parliamentary Forum 2026.
Discussed strengthening parliamentary exchanges, capacity-building and cooperation in healthcare and pharmaceuticals.
Emphasising BRICS’ role in advancing the priorities of the Global South, reaffirmed that closer parliamentary engagement will further strengthen the longstanding bonds of friendship and solidarity between India and Cuba.
#BRICS2026 #BRICSParliamentaryForum