लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा आदरणीय @irohitmishrabjp जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
श्री विश्वनाथ जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
यूपी विधानसभा के भीतर सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी में आज सपा विधायकों की अराजकता का जो नज़ारा दिखा वो वाक़ई भयावह था, सता में इनका चरित्र कैसा ही रहा होगा ये हर कोई समझ गया, गलती से दुबारा ताकत में आए तो आम लोगों का जीना दूभर कर देंगे !!
हम दतिया उपचुनाव में मतदाताओं के जनादेश को शिरोधार्य करते हैं। निश्चित ही आगामी चुनावों में हम और अधिक शक्ति से लड़ते हुए विजय प्राप्त करेंगे।
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
श्रद्धा, साधना और शिवत्व की अनंत चेतना से आलोकित पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार की समस्त शिवभक्तों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा से संपूर्ण सृष्टि सुख, समृद्धि और लोकमंगल के आशीष से अभिसिंचित हो, यही प्रार्थना है।
हर हर महादेव!
आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं।
गुजरात की मांजलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए वहाँ की जनता का हृदय से आभार। इस विजय के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई।
बांकीपुर और दतिया में हमें अपेक्षित जनादेश प्राप्त नहीं हुआ। हम इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता से आत्ममंथन करेंगे तथा नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
खुशखबरी!
बिहार के युवाओं के लिए एक और ऐतिहासिक सौगात।
TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
पदों का विवरण:
• कक्षा 1–5 : 3,847
• कक्षा 6–8 : 8,563
• कक्षा 9–10 : 3,877
• कक्षा 11–12 : 16,101
कुल पद : 32,388
हमारी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
#TRE4 #BPSC #TeacherRecruitment #JobsForYouth #समृद्ध_बिहार #विकसित_भारत
नमन् बांकीपुर
बांकीपुर की जनता ने मुझे अपने परिवार के सदस्य के रूप में जो अपनापन और विश्वास दिया है, मुझे पूर्ण विश्वास है कि बांकीपुर की जनता का वही आशीर्वाद अब श्री नीरज कुमार सिन्हा जी को भी प्राप्त होगा और वे पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा एवं विकास की इस निरंतर यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।
मैं बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित मतदाताओं, मातृशक्ति और युवा साथियों से आग्रह करता हूँ कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और भारी संख्या में मतदान करें। आपका प्रत्येक मत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के नेतृत्व में विकसित बांकीपुर और विकसित बिहार के संकल्प को और गति देगा।
@BJP4Bihar
दतिया के कोने-कोने से भारतीय जनता पार्टी को मिला अपार जनसमर्थन इस बात का स्पष्ट संदेश है कि जनता विकास की निरंतरता के साथ आगे बढ़ना चाहती है।
30 जुलाई को आपका एक-एक मत दतिया के विकास की दिशा तय करेगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी जी को प्रचंड विजय दिलाइए।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में विकास और सुशासन की इस निरंतर यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए दतिया की देवतुल्य जनता भारतीय जनता पार्टी को अपना विश्वास और समर्थन प्रदान करेगी।
@BJP4MP
भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढ़ी और विद्यार्थी हैं। आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री @dpradhanbjp जी का अपने पद से इस्तीफा इसी को दर्शाता है।
मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के विरुद्ध आवश्यक सुधारों के लिए कटिबद्ध है। पेपर लीक के दोषियों को कठोर दंड मिले, इसके लिए मोदी जी द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन कदमों से NEET परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के साथ पूरा न्याय होगा।
धर्मेंद्र प्रधान जी ने अपने कार्यकाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन, मातृभाषाओं में परीक्षाओं की व्यवस्था, पीएम श्री विद्यालयों के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, कौशल विकास एवं उद्योग-अकादमिक समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। परीक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में भी उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं। उनका कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है।
भाजपा मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व संगठन मंत्री एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य आदरणीय श्री जयप्रकाश चतुर्वेदी जी के निधन होने पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की I
ईश्वर से प्रार्थना है कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐ शान्ति!!!
युवाओं का हित और उनका उज्ज्वल भविष्य मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता भी है और संकल्प भी। प्रधानमंत्री जी द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन से पेपर लीक के मामलों में दोषियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई और कठोर कार्रवाई का निर्णय इसी का प्रतिबिंब है।
पेपर लीक के कारण युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का यह महत्वपूर्ण कदम मील का पत्थर साबित होगा।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा पेपर लीक अपराध के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन का निर्णय राष्ट्र की निर्णायक आवाज है।
इससे नए भारत में प्रतिभा के साथ न्याय होगा, परिश्रम को उसका सम्मान मिलेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कानून शीघ्र, कठोर और निर्णायक दंड देगा।
नए भारत में युवाओं का हित सर्वोपरि है।
यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग हमारे देश के नौजवानों को अपने राजनीतिक लाभों की पूर्ति के लिए एक राजनीतिक औजार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के नेतृत्व में हमारी सरकार विद्यार्थियों और नौजवानों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे छात्रों की हर चिंता को सुनना और उसका समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारत के जागरूक, परिपक्व और विवेकशील युवा ऐसे भ्रामक प्रयासों को भली-भांति समझते हैं और वे प्रगति, विकास तथा राष्ट्रनिर्माण के मार्ग को ही चुनेंगे।
हम इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि किसी भी व्यक्ति, विशेषकर हमारे छात्रों और युवाओं के साथ, किसी भी प्रकार का अन्याय न हो। विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा manufactured sense of anger केवल जनता, विशेषकर हमारे बच्चों और युवाओं को भ्रमित करने और गुमराह करने का एक असफल प्रयास है।
- श्री @rajnathsingh, रक्षा मंत्री
1857 में क्रांति का शंखनाद करने वाले, भारत माता के वीर सपूत अमर शहीद मंगल पांडेय जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन!
राष्ट्र की स्वाधीनता को समर्पित उनका सर्वोच्च बलिदान हर भारतीय के जीवन में सदैव देशभक्ति की अलख जगाता रहेगा।
छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है!
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।
स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलकर विद्यार्थी परिषद ने कोटि-कोटि युवा शक्ति में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण की भावना का संचार किया है। 78 वर्षों की अपनी गौरवशाली यात्रा में विद्यार्थी परिषद ने अपने सेवा भाव से समाज को मजबूती प्रदान की है।
परिषद ने लाखों कार्यकर्ताओं में नेतृत्व, चेतना और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का भाव जागृत कर, मां भारती की आराधना का मार्ग प्रशस्त किया है।