निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र और समाज की सेवा में आजीवन समर्पित रहे देश की महान विभूति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनके प्रखर विचार और आदर्श देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
न कर्मणा न प्रजया धनेन त्यागेनैके अमृतत्वमानशुः।
परेण नाकं निहितं गुहायां विभ्राजते यद्यतयो विशन्ति॥
अंग्रेजी दासता के विरुद्ध 1857 की क्रांति के अग्रणी योद्धा, मातृभूमि के गौरव एवं राष्ट्रसम्मान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले नाना साहेब पेशवा जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन!
मातृभूमि की स्वतंत्रता हेतु उनका संघर्ष और त्याग भारतीय इतिहास का अमर अध्याय है, जो प्रत्येक देशवासी को राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणा देता रहेगा।
भारत में आधुनिक औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखने वाले महान उद्योगपति, दूरदर्शी चिंतक एवं टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
स्वदेशी उद्योग, औद्योगिक आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली उनकी दूरदृष्टि आज भी भारत के आर्थिक विकास और राष्ट्रनिर्माण की मजबूत आधारशिला बनी हुई है। नवाचार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उनके विचार आज भी देश की प्रगति के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
हिंदी साहित्य के समर्थ स्तंभ, प्रख्यात साहित्यकार एवं ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
भारतीय संस्कृति, साहित्य और दर्शन पर उनकी लेखनी ने हिंदी जगत को नई वैचारिक ऊँचाइयाँ प्रदान की। उनकी रचनाएं आज भी ज्ञान और साहित्यिक चेतना का अमूल्य स्रोत बनी हुई हैं।
मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥
ज्येष्ठ मास के तृतीय मंगलवार ‘बड़ा मंगल’ के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भगवान श्री हनुमान जी की असीम कृपा से आप सभी के जीवन से समस्त संकटों का नाश हो तथा आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता का संचार हो, यही मंगलकामना है।
जय बजरंगबली! 🚩
मां भारती की स्वतंत्रता हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद सुखदेव जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
उन्होंने कम आयु में ही अपने साहस, त्याग और राष्ट्रसमर्पण से स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा प्रदान की। उनका अमर बलिदान प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रेरणा और गौरव का प्रतीक है।
साहस, शौर्य और वीरता की प्रतिमा भारतीय सेना के प्रथम कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के. एम. करिअप्पा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने अपने अनुशासित नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से भारतीय सेना को नई दिशा और सशक्त पहचान दी। उनका जीवन राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की अमिट प्रेरणा है।
देश के पूर्व उपराष्ट्रपति श्रद्धेय भैरों सिंह शेखावत जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
जनसेवा के प्रति उनका समर्पित जीवन भारतीय राजनीति में आदर्श नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।
श्रद्धेय सुशील मोदी जी के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर आज राजेंद्र नगर रोड नंबर 8C में स्थित सुशील मोदी स्मृति पार्क में आयोजित स्मरणांजलि सभा में सम्मिलित हुआ।
पुण्यात्मा के स्मृति चित्र एवं आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा पूर्वक नमन किया ।
आज सोमनाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर हरिहर नाथ मंदिर सोनपुर में पूजन दर्शन के उपरांत ऑनलाइन माध्यम से गुजरात के सोमनाथ में निकली शोभा यात्रा से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ।
बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी माननीय मंत्रीगण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति निष्ठा एवं जनता की सेवा का संकल्प प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करेगा।
मुझे विश्वास है कि आप सभी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @samrat4bjp जी के नेतृत्व में विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आप सभी को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं।
#NDA4Bihar
कल दिनांक 05 मई संघ कार्यायल विजय निकेतन, राजेंद्रनगर में व्यापारी संवाद का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम संयोजक के रूप में मैं उपस्थिति हुआ।
जिसमें 40 व्यापारी बंधु सम्मलित हुए और सभी ने स्वदेशी उत्पाद के उपयोग और प्रचार की शपथ ली।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक माननीय कश्मीरी लाल जी, स्वदेशी जागरण मंच के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक माननीय अरुण ओझा जी और उत्तर प्रदेश के स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्र संगठक माननीय अजय कुमार जी ने अपना बहुमूल्य समय और मार्गदर्शन प्रदान किया ।
#swadeshi #SwadeshiJagaranManch
धन्यवाद,असम 🪷
असम में भारतीय जनता पार्टी की यह ऐतिहासिक हैट्रिक माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रति जन-जन के अगाध प्रेम और उनकी नीतियों पर अटूट विश्वास का प्रतीक है। असम की जनता ने लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि विकास और सुशासन की यह गौरवशाली यात्रा अब हर नागरिक के संकल्प का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है।
इस प्रचंड महाविजय के लिए मुख्यमंत्री श्री @himantabiswa जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @DilipSaikia4Bjp जी, संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं तथा सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई। विकास की इस सतत धारा को चुनने के लिए असम की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार।
#AkouEbarBJPSarkar
पश्चिम बंगाल की जनता ने आज राज्य के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा है। यह महाविजय उस सांस्कृतिक चेतना की जीत है, जिसकी नींव श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने रखी थी। बंगाल की पावन धरा पर पहली बार भाजपा को मिला प्रचंड जनादेश सुखद परिवर्तन का प्रतीक है। यह परिणाम जन-जन के अटूट भरोसे और जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल है।
यह वास्तव में एक असाधारण लोकतांत्रिक लड़ाई थी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रेरणादायी नेतृत्व, माननीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी की अचूक रणनीति और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के संगठनात्मक मार्गदर्शन से यह अभूतपूर्व सफलता संभव हो पाई है। प्रदेश नेतृत्व तथा उन असंख्य समर्पित कार्यकर्ताओं का कठिन संघर्ष और उनकी निष्ठा वंदनीय है, जो हर चुनौती के सामने अडिग रहे।
विकास की नई यात्रा पर मुहर लगाने के लिए बंगाल की जनता का हृदय से आभार। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार राज्य को भयमुक्त और विकसित बनाने तथा जन-जन की आकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ राज्य के विकास के लिए कार्य करेगी।
वंदे मातरम्!
#BJPSweepsBengal
स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए मातृभूमि को पराधीनता से मुक्त कराने हेतु समर्पित रहने वाली बा कस्तूरबा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
उनका त्याग, धैर्य और सेवा भाव भारतीय नारी शक्ति की उत्कृष्ट गरिमा को दर्शाता है। उनका जीवन हमें राष्ट्रहित के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!
उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए जो संघर्ष किया, वह भारतीय समाज के उत्थान की आधारशिला बना। वंचितों, शोषितों और महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए उनका जीवन समर्पित रहा, जो आज भी हमें जागरूक और संवेदनशील बनने की प्रेरणा देता है।
उनके प्रगतिशील विचार और समाज सुधार के प्रयास हमें एक समरस और सशक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।
साल 1962 में भारत-चीन युद्ध में अनुकरणीय साहस और बहादुरी का परिचय देने वाले 'परमवीर चक्र' से सम्मानित मेजर धनसिंह थापा जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
जल है, तो कल है!
आप सभी को जल संसाधन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, इस दिवस पर हम सभी प्राकृतिक जल संसाधनों को दूषित होने से बचाने और पानी को व्यर्थ ना बहने देने का संकल्प करें।
पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न से सम्मानित मोरारजी देसाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन!
सादगी, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी।
सुजलाम्, सुफलाम्, मलयज शीतलाम्,
शस्यश्यामलाम्, मातरम्! वंदे मातरम्!
प्रख्यात कवि व उपन्यासकार, राष्ट्रीय गीत 'वन्दे मातरम्' के रचनाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि 🙏🏻
#BankimChandraChattopadhyay