दिल्ली के संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से मा० विधायक श्री चंदन कुमार चौधरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ भगवती से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के पथ पर निरंतर सफलता प्रदान करें।
@BJPChandankr
बहुत-बहुत आभार माननीय विधायक कुशीनगर, बड़े भाई आदरणीय श्री पी. एन. पाठक जी। 🙏🏻
जन्मदिवस के अवसर पर आपके स्नेहपूर्ण शुभकामना संदेश एवं आशीर्वाद के लिए हृदय से धन्यवाद। आपका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका स्नेह एवं मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त होता रहे। 🙏🏻
@PNPathakBJP
संगम विहार से विधायक श्री @BJPChandankr जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं
प्रभु श्रीराम जी आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घपूर्ण जीवन प्रदान करें, यही कामना है।
भोजपुरी के सुपरस्टार एवं गोरखपुर से लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री रवि किशन जी का उत्तर हावड़ा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी श्री उमेश राय जी के समर्थन में आयोजित भव्य रोड शो कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस दौरान क्षेत्र की देवतुल्य जनता जनार्दन की गरिमामयी उपस्थिति और अपार जनसमर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर है और इस बार भाजपा की सरकार बनना तय है।
जनता का उत्साह, विश्वास और भारी समर्थन यह संदेश दे रहा है कि बंगाल अब विकास, सुरक्षा और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार है।
“जन-जन का आशीर्वाद,
बंगाल में भाजपा सरकार।”
ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय धीमहि।
तन्नः परशुरामः प्रचोदयात्॥
भगवान विष्णु के छठे अवतार, अद्वितीय पराक्रम, तप, त्याग और धर्म के प्रतीक भगवान श्री परशुराम जी के पावन प्राकट्य उत्सव की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।इस पावन अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि उनके आदर्शों—सत्य, साहस, अनुशासन और धर्म—को अपने जीवन में अपनाएं।भगवान परशुराम जी की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शक्ति और सद्बुद्धि का संचार हो।
जय परशुराम! 🙏
Delhi: On the Budget Session of the Delhi Legislative Assembly, BJP MLA Chandan Chaudhary says, "See, tomorrow is the Budget Session of our Legislative Assembly. Our Rekha Gupta government is going to present the second historic budget. Under the leadership of Narendra Modi, imagining how to make Delhi a developed Delhi, in the last one year, the work done by our Chief Minister Rekha Gupta is a historic work.''
बिहार स्थापना दिवस की सभी बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
ज्ञान, संस्कृति और परंपराओं की पावन भूमि बिहार सदियों से भारत की आत्मा का केंद्र रहा है। यही वह धरती है जहाँ भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई, जहाँ महावीर ने अहिंसा का संदेश दिया, और जहाँ से दुनिया के पहले विश्वविद्यालयों में से एक नालंदा और विक्रमशिला की गौरवशाली परंपरा पूरे विश्व में फैली। बिहार के लोग अपनी सरलता,मेहनत,संघर्षशीलता और अदम्य साहस से देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। चाहे शिक्षा हो, प्रशासन हो, विज्ञान हो या राजनीति—हर क्षेत्र में बिहारी प्रतिभा ने अपनी छाप छोड़ी है।बिहार का गौरवशाली इतिहास हमें चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, और डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे महान व्यक्तित्वों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश और समाज के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया।आइए, इस स्थापना दिवस के अवसर पर हम सभी मिलकर बिहार की समृद्ध विरासत को संजोने और उसके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प लें।
जय बिहार! जय हिन्द !
#bihar #bihari #bihardivas
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय डॉ. साहिब सिंह वर्मा जी की जयंती पर उन्हें कोटि - कोटि नमन।श्रद्धेय साहिब सिंह वर्मा जी अत्यंत सरल, सादगीपूर्ण एवं जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। उनका संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान और सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचार, आदर्श और कार्यशैली हम सभी कार्यकर्ताओं को सदैव जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देते रहेंगे।
आज कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की विशाल जनसभा आयोजित हुई। जनसभा में उमड़ा जनसैलाब और लोगों का उत्साह साफ़ संकेत दे रहा है कि पश्चिम बंगाल अब परिवर्तन चाहता है और भाजपा के साथ आगे बढ़ना चाहता है।लोगों का जोश और समर्थन यह स्पष्ट बता रहा है कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रचंड मतों से विजय प्राप्त करने जा रही है। जनसभा का वातावरण ऊर्जा, उत्साह और परिवर्तन के संकल्प से भरा हुआ था।
@sunilbansalbjp
दिल्ली के नवनियुक्त माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू जी को पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
आज उनके शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।दिल्ली हमारी साझा पहचान और विरासत है। इसके सर्वांगीण विकास, सुशासन और समावेशी समृद्धि के लिए हम सभी मिलकर कार्य करने के लिए संकल्पित हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके समृद्ध प्रशासनिक अनुभव और दूरदर्शी नेतृत्व से दिल्ली के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।
आपके सफल, गौरवपूर्ण और जनहितकारी कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर समस्त नारी शक्ति को कोटि-कोटि नमन एवं हार्दिक शुभकामनाएं।नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज की प्रेरणा, शक्ति और प्रगति की धुरी है। एक सशक्त नारी ही सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है।
आइए, इस विशेष दिवस पर हम सभी नारी सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर के संकल्प को और मजबूत करें तथा एक ऐसे समाज के निर्माण का प्रयास करें जहाँ हर महिला सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस करे।
नारी सशक्त — समाज सशक्त।
नारी का सम्मान, राष्ट्र का अभिमान।
उमंग, उत्साह और प्रेम के रंगों से सजा यह पावन पर्व होली आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नई आशाओं का संचार करे।रंगों का यह महापर्व आपके जीवन को अनंत सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियों से भर दे।ईश्वर से प्रार्थना है कि यह होली आपके जीवन के हर कोने को आनंद, सौहार्द और सफलता के रंगों से आलोकित करे।
आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌸🎨
A defining moment for global commerce! This landmark trade agreement underscores the synergy between two of the world’s most vibrant democracies. Heartfelt thanks to @narendramodi and @realDonaldTrump for their visionary leadership in securing a brighter, more prosperous future
Delhi: Chief Minister Rekha Gupta says, "... I want to say that, the day I became the chief minister, with me the aspirations and hopes of all my sisters of Delhi were attached, which does not let me sit during the day or sleep at night, I always think about the responsibilities of my sisters and residents of Delhi..."
संगम विहार में समुचित जल आपूर्ति करने की दिशा में आज F-2 ब्लॉक , में नए पानी के बोर का शुभारंभ किया गया।यह महत्वपूर्ण कदम माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी तथा जल संसाधन मंत्री आदरणीय श्री @p_sahibsingh जी के सौजन्य से उठाया जा रहा है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपका संघर्ष, समर्पण और योगदान हम जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन सदैव राष्ट्र की प्रगति और जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त करता रहे।