हम आदिवासी समाज और समुदायों को सामाजिक न्याय एवं अधिकार वो स्वतंत्रता परंपरा रीति रिवाज और व्यवस्था के आधार पर सविधान और संवैधानिक अधिकार के लिए अनुसूची जनजाति वर्ग में रखा गया है। परन्तु आदीवासी नाम और पहचान को मजबूती प्रदान करने के लिए आदिवासी धर्म कॉलम कोड दिया जाय!
चकाई में उद्योगों की राजनीति तो बहुत है, लेकिन विस्थापित किसान-मज़दूरों की चिंता कहीं नहीं।
ज़मीन जा रही है, आजीविका छिन रही है, और नेता सिर्फ अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।
विकास वही है, जिसमें स्थानीय लोगों का भविष्य भी सुरक्षित हो।
“राष्ट्रवाद तभी औचित्य ग्रहण कर सकता है, जब लोगों के बीच जाति, लिंग, नस्ल और रंग के भेद को भुलाकर सामाजिक भ्रातृत्व को सर्वोच्च स्थान दिया जाए।”
" डॉ भीमराव आंबेडकर"
मैंने इस तस्वीर को देखने के लिए काफी देर तक खुद को रोककर रखा…
यह देखने के लिए कि आखिर मैं इस घेरे में अब कहाँ हूँ।
शायद ज़िंदगी का आधा सफर भी तय कर चुका हूँ।
हम हमेशा सीधी राह पर चलने की कोशिश करते हैं,
लेकिन आखिरकार सच्चाई यही है कि रास्ता एक वृत्त बन जाता है,
और मंज़िल…
मरांग बुरु धोरोम गाढ़ संथाल समाज की आस्था, संस्कृति और पहचान का केंद्र है।
सरकार पारंपरिक धार्मिक स्थलों को कानूनी संरक्षण, देवा-सेवा व रीति-रिवाजों का सम्मान और जल-जंगल-जमीन की रक्षा सुनिश्चित करे।
अधिकार भी, संरक्षण भी—संथाल संस्कृति और प्रकृति सुरक्षित रहे।
— पृथ्वी राज
जमुई की घटना पूरे समाज के लिए चिंतन का विषय है। जनता असामाजिक गतिविधियों के प्रति सजग रहे। पीड़ित की गरिमा, सम्मान व गोपनीयता सुरक्षित रहे। इसे वोट-बैंक की राजनीति नहीं, मानवता, भाईचारे और संवैधानिक अधिकारों का विषय बनाएं।
जमुई प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद।
समुदाय में मत बाँटिए, नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी!
कुछ तो देश और मानवता की चिंता कीजिए।
सत्ता के लिए समाज को धर्म, जाति और समुदाय में बाँटना बंद कीजिए। भारत संविधान और विविधता से बना देश है।
समाज जोड़िए, नफरत नहीं।
संविधान बचाइए, विभाजन नहीं।
— पृथ्वी राज हेंब्रम आदिवासी
“आरक्षण और प्रतिनिधित्व उपकार नहीं, सामाजिक न्याय और समान भागीदारी का संवैधानिक अधिकार है। इसका विरोध संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है।”
— पृथ्वी राज हेंब्रम आदिवासी
“जाति को मजबूत करना” और “जातिवाद को मजबूत करना” अलग बातें हैं। जाति की पहचान और संगठन को मजबूत करना जातिवाद नहीं; लेकिन जातिगत ऊँच-नीच और भेदभाव को बढ़ाना जातिवाद को बढ़ावा देना है।
जिस संविधान को खत्म करने की मांग करते हो, उसी संविधान ने तुम्हें बोलने और शांतिपूर्ण आंदोलन का अधिकार दिया है। पहले संविधान पढ़ो, फिर संविधान-विरोध का नारा लगाओ।
“क्या केवल सत्ता का विदेशी हाथों से भारतीय हाथों में आ जाना ही पूर्ण स्वतंत्रता है, या नागरिकों को वास्तविक सामाजिक-आर्थिक स्वतंत्रता भी मिलनी चाहिए?” ("पृथ्वी राज हेंब्रम आदिवासी ")
विश्व आदिवासी दिवस का उद्देश्य आज भी अधूरा है, क्योंकि आदिवासी समाज के जल-जंगल-जमीन, संस्कृति, पहचान, आत्मनिर्णय और संवैधानिक अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा अभी सुनिश्चित नहीं हो सकी है।
9 अगस्त केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए संकल्प का दिन है।
“नेतृत्व निजी स्वार्थ से नहीं, जनहित और सिद्धांतों से बनता है। जो व्यक्ति अपने स्वार्थ को समाज, संविधान और सामूहिक हित से ऊपर रखता है, वह नेतृत्व की जिम्मेदारी का सच्चा निर्वहन नहीं कर सकता।”
वीर शिबू सोरेन दिशोम गुरुजी की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त 2026 को तिलका मांझी चौक बामदह में! दिशोम गुरु की आदर्श और विचारों, जल जंगल जमीन की रक्षा और मानव समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी लोगों ने उन्हें नमन किया!