@do_lafz10 तरसती रहीं निगाहें जिसे पाने के लिए,
उसने एक पल न लगाया मुझे भुलाने के लिए।
कर लिया है वादा मैंने लौटकर न आने का खुदा से,अब एक उम्र कम पड़ेगी इस टूटे दिल को संभालने के लिए।
🌻
जब उसने साफ कहा कि मेरी मौजूदगी उसे नहीं चाहिए, मेरा होना उसे कष्ट पहुंचा रहा है तो उसकी खुशी के लिए मेरा दूर चले जाना ही ठीक है।वो अपने सफर पर बढ़े,उसकी इस खुशी के लिए मैं अपनी हर याद को समेटकर उसकी जिंदगी से हमेशा के लिए रुखसत होती हूँ।
खुदा करे मैं अब लौटकर कभी न आऊं🌼
मेरी गैर-मौजूदगी ही अगर उसका सुकून है,तो उसे ये सुकून मैं ताउम्र के लिए देती हूँ।वो खुश रहे अपनी नई दुनिया में,मैं उसकी चाहत के आगे हार मानकर विदा लेती हूँ।
🌺🌼
वो अपनी महफिलों में मुझे बदनाम करता रहा,मैं अपने सब्र सेउसके हर ज़ख्म का एहतराम करती रही।वो गिराता रहा हमारे प्यार को दुनिया की नज़रों में हर रोज़,पर मैं आज भी उसकी दी हुई मोहब्बत का सम्मान करती हूँ।
वो मुझेदुनिया का सबसे बुरा इंसान साबित कर दे,तब भी मैं उसका बुरा नहीं चाहूँगी🌺
वो मुझे चाहे जितना भी बुरा या घटिया कह ले,पर मैं कभी उसके लिए इन शब्दों का इस्तेमाल नहीं करूंगी।क्योंकि मैंने उससे सच्ची मोहब्बत की है, कोई सौदा नहीं।
🌺
मेरा साथ कोई क्या ही देगा, मेरा साथ तो मेरा खुदका शरीर भी नहीं दे रहा, जब देखो बीमार ही रहती हूँ..!
24 घंटे से बिस्तर मेरा ऐसे साथ निभा रहा है, जैसे फेरों के वक्त पंडित जी ने हमारा पल्लू हमेशा के लिए बांध दिया हो!
😂🤣
वो चाय की चुस्कियों के बीच शायद,मेरी कमियों की एक फेहरिस्त रखेगा,पाकर हमदर्दी अपनी नई हमसफ़र से,वो खुद को एक मसीहा सा दिखाएगा। चलो अच्छा है,वो अपनी नई दुनिया में खुश रहे,मुझे अब उसके झूठ का कोई मलाल नहीं,जो रिश्ता गुज़र गया,वो अब राख है,उस राख में सुलगता अब कोई सवाल नहीं।
🌻
वो सुनाएगा अपनी बीवी को वो किस्से,
ज़िक्र जब भी मेरा आएगा,
तोड़ मरोड़ कर हर हकीकत को,
वो मुझे एक कड़वी याद बताएगा।
वो कहेगा कि कमी मुझमें ही थी,
वही हर मोड़ पर संभाले रहा,
अपनी वफाओं का ढिंढोरा पीट कर,
मेरी खामोशी को वो मेरी खता बताएगा।
पता है Problem क्या है ?
10 लोगों में से 9 लोग तुम्हारे लिए समंदर तैरकर आने को तैयार होंगे लेकिन तुम डूबोगे उस 1 के लिए जिसने तुम्हारे लिए पानी में उतरकर भी नहीं देखा।