शौर्य दिवस हमें उन अमर बलिदानों की याद दिलाता है, जब मातृभूमि की रक्षा के लिए हमारे जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दे दिया। उनका शौर्य, पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
आइए, इस गौरवपूर्ण अवसर पर हम संकल्प लें कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव सजग रहेंगे और अपने वीर जवानों के सम्मान को सर्वोपरि रखेंगे।
सभी वीर सपूतों के शौर्य, बलिदान और समर्पण को कोटि-कोटि नमन। 🙏
शौर्य दिवस हमें उन अमर बलिदानों की याद दिलाता है, जब मातृभूमि की रक्षा के लिए हमारे जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दे दिया। उनका शौर्य, पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
आइए, इस गौरवपूर्ण अवसर पर हम संकल्प लें कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव सजग रहेंगे और अपने वीर जवानों के सम्मान को सर्वोपरि रखेंगे।
सभी वीर सपूतों के शौर्य, बलिदान और समर्पण को कोटि-कोटि नमन। 🙏
पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली महोत्सव में सम्मिलित होकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी को रंगों के इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं साथियों के साथ रंगों के इस उत्सव का आनंद लिया और आपसी स्नेह, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश साझा किया।
होली का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए — यही मंगलकामना है।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव हेतु बिहार राज्य से आदरणीय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी को प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएँ।
आपके नेतृत्व, संगठन कौशल एवं समर्पण से निश्चित ही पार्टी और राष्ट्र को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।
💐💐 हार्दिक शुभकामनाएँ 💐
समावेशी विकास एवं समृद्ध मध्यप्रदेश की संकल्पना को साकार करने हेतु प्रस्तुत जनकल्याणकारी बजट – 2026 के परिप्रेक्ष्य में आयोजित “युवा संवाद कार्यक्रम” के अंतर्गत कल गुना एवं अशोकनगर जिले में आयोजित विविध कार्यक्रमों में सहभागिता कर युवा साथियों से आत्मीय संवाद करूँगा।
इस सार्थक संवाद के माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में निहित युवाओं के सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वरोजगार संवर्धन, स्टार्टअप प्रोत्साहन, कौशल विकास तथा प्रदेश के सर्वांगीण एवं संतुलित विकास हेतु किए गए दूरदर्शी प्रावधानों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी।
#कांग्रेस_गद्दार_है#AI_Impact_Summit, दिल्ली के भारत मंडपम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अराजकता, हंगामा और देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को धूमिल करने वाली घटना के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल में कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि —लोकतंत्र के मंचों को अराजकता का अखाड़ा बनाने की कांग्रेस की यह मानसिकता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
देश की प्रतिष्ठा, वैश्विक मंचों पर भारत की साख और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ किया गया यह खिलवाड़ निंदनीय ही नहीं, बल्कि राष्ट्रविरोधी सोच को दर्शाता है।
@BJP4India@BJP4MP@BJYM@MPBJYM@narendramodi@NitinNabin@DrMohanYadav51@Hkhandelwal1964
माँ नर्मदा के पावन तट ककरा घाट, जिला #नरसिंहपुर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री प्रियांक जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की। @Priyank_bjym
नारी शक्ति से नवभारत का उदय।
बजट 2026–27 स्वास्थ्य, कौशल और उद्यमिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को नई दिशा देता है।
महिला कल्याण की बहुआयामी योजनाओं के लिए ₹28,183.06 करोड़ का प्रावधान यह स्पष्ट करता है कि नारी शक्ति मोदी सरकार की नीतियों के केंद्र में है और शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।
यह बजट महिलाओं के सर्वांगीण उत्थान को गति देते हुए सशक्त नारी–समृद्ध भारत के विज़न को मजबूती से आगे बढ़ाता है।
जानिए, यह बजट महिलाओं को कैसे बनाएगा और अधिक आत्मनिर्भर, सक्षम और सशक्त। 💪
#ViksitBharatBudget
2-3 दिसम्बर की वो रात जिसने भोपाल के साथ एक डरावना इतिहास जोड़ दिया!
भोपाल गैस त्रासदी में दिवंगत हुए निर्दोष नागरिकों के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
ईश्वर ऐसी त्रासदी से देश और दुनिया के हर कोने को सर्वदा सुरक्षित रखे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री श्याम टेलर एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्रीमती अश्विनी परांजपे जी की नियुक्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
"जनजातीय गौरव दिवस” उस संघर्ष और स्वाभिमान की गूंज है, जिसकी मशाल भगवान बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों ने जलाई।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय नायकों की गौरवशाली विरासत को पहली बार राष्ट्रीय सम्मान मिला—चाहे जनजातीय गौरव दिवस हो, एकलव्य मॉडल स्कूल हो, PVTG मिशन हो, वन धन केंद्र हो, या अभूतपूर्व इंफ्रास्ट्रक्चर।
यह एक ऐसी प्रेरक यात्रा है जो परंपरा को शक्ति, संस्कृति को सम्मान, और समाज को आत्मविश्वास में बदलती है।
#BhagwanBirsaMunda150
#JanjatiyaGauravDiwas
भाजपा संगठन महामंत्री श्री @HitanandSharma जी का पैतृक निवास!! सत्ता और संगठन के शीर्ष पर बैठकर भी अपनों हेतु नहीं अपितु राष्ट्र और समाज के लिए अपना सर्वस्त्र न्योछावर करने के उदाहरण सिर्फ़ आरएसएस और भाजपा मे ही मिलेंगे!!
एनडीए की ओर भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी ने आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में नामांकन जमा किया।
अग्रिम शुभकामनाएं!
@CPRGuv
🇮🇳 हर घर तिरंगा: हर मन तिरंगा
बैतूल जिले के मंडल चिरापाटला में ग्रामीणजनों द्वारा नवाचार कर बैलगाड़ी एवं ढोल बाजों के साथ बेहद हर्ष उल्लास के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई!!
#HarGharTiranga#TirangaYatra
"एक देश में दो विधान नहीं चलेंगे.."
जो कहा, वो किया - हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं है।
जम्मू कश्मीर व लद्दाख क्षेत्र से धारा 370 व 35A हटाए जाने के कारण आज लोग मुख्यधारा से जुड़कर विकास और प्रगति के नवपथ पर अग्रेसर है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का कोटिशः अभिनंदन।