नमस्कार,
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मुझसे जुड़ने के लिए मेरे फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, व थ्रेड पेज को लाइक व फॉलो करें। सभी पेज के लिंक नीचे दिए गए हैं। धन्यवाद।
https://t.co/igtMRrP9Pz
https://t.co/jWZGj2O2vq
https://t.co/377kRsOQ0p
https://t.co/BPmL6RZHIK
नरक चतुर्दशी एवं छोटी दीपावली के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
माँ लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि, आरो��्य और खुशहाली का संचार हो तथा हर घर खुशियों के दीपों से रोशन हो।
#NarakChaturdashi #ChotiDiwali
आज संगठनात्मक जिला कोटद्वार की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में माननीय लोकसभा सांसद दिल्ली एवं प्रदेश स���-प्रभारी उत्तराखंड सुश्री बांसुरी स्वराज जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित रही।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यों एवं रणनीतियों, बूथ प्रबंधन तथा विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। साथ ही कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठन की जमीनी मजबूती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कोटद्वार श्री राजगौरव नौटियाल जी, जिला प्रभारी श्री रमेश मोखरी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सिंह बिष्ट जी सहित सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
#bjputtarakhand #bhartiyajantaparty #mahilamorchabjp
@BJP4UK @BJP4India @BJPMahilaMorcha
मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्ययोजनाओं एवं प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर प्रथम आगमन के शुभ अवसर पर प्राचीन एवं प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ डाट काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
माँ डाट काली से प्रार्थना है कि अपनी कृपा दृष्टि सभी भक्तों पर बनाये रखें और सभी के ज��वन में सुख, समृद्धि एवं मंगल का संचार करें।
जय माँ डाट काली!
देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर प्रथम आगमन के शुभ अवसर पर प्राचीन एवं प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ डाट काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप���त किया।
माँ डाट काली से प्रार्थना है कि अपनी कृपा दृष्टि सभी भक्तों पर बनाये रखें और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं मंगल का संचार करें।
जय माँ डाट काली!
आज ऋषिकेश में आयोजित प्रदेश प्र��ोष्ठ संकुल कार्यशाला को प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी के साथ संबोधित किया।
कार्यशाला में संगठन की मजबूती, प्रकोष्ठों की सक्रियता तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार जी एवं प्रकोष्ठ प्रभारी श्री कौस्तुभानंद जोशी जी सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
देवभूमि उत्तराखंड के डीडीहाट (पिथौरागढ़) में स्थित श्री मलयनाथ स्वामी जी का पावन मंदिर आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक शांति का अद्भुत संगम है। भगवान शिव को समर्पित यह प्राचीन मंदिर अपनी दिव्यता और मनोहारी प्राकृतिक परिवेश से हर श्रद्धालु के मन को भाव-विभोर कर देता है।
पिथौरागढ़ आगमन पर आप भी श्री मलयनाथ स्वामी जी के दर्शन कर भोलेनाथ का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें। 🙏🔱
शासकीय आवास पर समाज एवं भारतीय संस्कृति के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक चेतना के प्रति समर्पण का प्रेरणास्तंभ है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी ने ‘मन की बात’ में चमोली के माणा गांव से उत्तराखंड में जनगणना की शुरुआत और 83 वर्षीय श्रीमती पूर्णिमा रावत जी का उल्लेख किया। वहीं, उत्तरकाशी के बागोरी गांव में होमस्टे संचालित करने वाले श्री हरदेव सिंह राणा जी द्वारा डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने का भी उल्लेख किया।
#MannKiBaat
एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एकल स्क्वैश स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अनाहत सिंह जी एवं बैडमिंटन पुरुष एकल वर्ग में रजत पदक जीतने पर अभय सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप दोनों ने अपनी मेहनत, समर्पण और शानदार खेल से देश को गौरवान्वित किया है। आपकी यह उपलब्धि देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
आप दोनों को उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं।
#AsianGames2026 #Cheer4Bharat
उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक हस्तशिल्प और ग्रामीण उद्यमों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में हाउस ऑफ हिमालयाज के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिल रही है। उत्तराखंड के किसानों, स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों और स्थानीय उद्यमियों के उत्पादों को एक सशक्त ब्रांड एवं व्यापक बाजार उपलब्ध हो रहा है।
इस पहल से स्थानीय उत्पादों की मांग और बाजार तक पहुंच बढ़ने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था, स्वरोजगार और स्थानीय आजीविका को भी मजबूती मिल रही है।