#WATCH | Delhi | SP MP Priya Saroj says, "The time has come for the public to give their answer... We will not be intimidated by the suppression of our voice. We will emerge stronger... This government is subjecting our youth to 'lathi-charge' instead of answering them."
सोनम वांगचुक जी को आज सुबह कपड़े की आड़ में छिपाकर दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर से जबरन उठा ले गई।
करीब एक महीने से देश के युवाओं के भविष्य और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह चल रहा था। इतने दिनों तक सरकार का कोई प्रतिनिधि संवाद के लिए नहीं आया, लेकिन आज संविधान की भावना के विपरीत और तानाशाही रवैया अपनाते हुए आंदोलन को बलपूर्वक समाप्त करने का प्रयास किया गया।
सबसे दुखद बात यह है कि पेपर लीक कर लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, लेकिन न्याय और जवाबदेही की मांग कर रहे शांतिपूर्ण सत्याग्रहियों पर पुलिस कार्रवाई होती है।
भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में यह एक काला दिन है।
जब व्यवस्था युवाओं की मेहनत की रक्षा करने में विफल हो जाए, तब संघर्ष ही सबसे बड़ी आवाज़ बन जाता है।
आज जंतर-मंतर पर भारत के इतिहास के शायद सबसे अनोखे, सबसे शांतिपूर्ण और सबसे युवा आंदोलनों में से एक, CJP के समर्थन में भाग लिया।
Cockroach Janata Party यह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि उन लाखों नाराज़ और निराश युवाओं की आवाज़ है, जो लगातार हो रहे पेपर लीक, अटकी भर्तियों और अपने भविष्य के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्वक संघर्ष कर रहे हैं।
अभिजीत दिपके जी, सौरव दास जी, विजेता दहिया जी, अर्पित जी, नेहा जी, आशुतोष रांका जी, रत्ना सिंह जी और पूरी टीम को नमन, जिन्होंने इस आंदोलन को एक आवाज़ दी।
और विशेष प्रणाम सोनम वांगचुक जी को, जो पिछले 17 दिनों से अन्न त्यागकर देश के बच्चों और उनके भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे लोग सदियों में एक बार पैदा होते हैं।
यह लड़ाई किसी पार्टी की नहीं, बल्कि सही और गलत की है। यह जवाबदेही की लड़ाई है।
किसी देश की सबसे बड़ी संपत्ति उसका खजाना नहीं, उसका युवा होता है। और जब युवा रोने लगे, तो समझ लीजिए देश बीमार है।
एक बेहतर भारत के लिए, इस आवाज़ को देश के हर युवा, हर माता-पिता और हर जागरूक नागरिक के समर्थन की ज़रूरत है।एक बेहतर भारत के लिए, इस आवाज़ को देश के हर युवा, हर माता-पिता और हर जागरूक नागरिक के समर्थन की ज़रूरत है।
@Wangchuk66@abhijeet_dipke
Samajwadi Party MP @PriyaSarojMP visited Jantar Mantar today to extend her full solidarity to Sonam Wangchuk & the protestors.
Thank you for amplifying the voices demanding justice!
आज विधानसभा जफराबाद अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की साफ-सफाई, महिला एवं पुरुष वार्ड तथा आकस्मिक (इमरजेंसी) कक्ष का समीक्षा किया। संबंधित अधिकारियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत जलालपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत तुल्लापुर में आकस्मिक मृत्यु की दुःखद सूचना प्राप्त होने पर पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस कठिन समय में उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया तथा सरकारी आवास सहित शासन की सभी पात्र योजनाओं का लाभ दिलाने एवं हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
हर मुद्दे पर दूसरों पर दोष मढ़ने वाले आज राम मंदिर चंदा चोरी के सवालों पर खामोश हैं।
यहाँ न विपक्ष काम आ रहा है, न पाकिस्तान और न ही नेहरू जी ।
#ChandaChori
कल संसदीय क्षेत्र मछलीशहर के विधानसभा पिंडरा में आकाशीय बिजली गिरने से हुई दुखद मृत्यु की सूचना प्राप्त होते ही पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें हरसंभव सरकारी सहायता एवं न्यायोचित सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस कठिन समय में हम पूर्ण रूप से शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत लखापुर में दो वर्षीय मासूम बच्चे की पानी की टंकी में डूबने से हुई असामयिक मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
साथ ही विधानसभा जफराबाद के नत्थनपुर पुलिया के समीप हुई सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की दुखद मृत्यु की सूचना पर तत्काल मौके की जानकारी ली। संबंधित थाना प्रभारी (SHO) से वार्ता कर मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। इस दुःखद घड़ी में हम परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और हरसंभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
संसदीय क्षेत्र के विधानसभा ज़फराबाद अंतर्गत ग्राम सभा गजना निवासी युवा पहलवान सौरभ यादव ने थाईलैंड में आयोजित जूनियर एशियन रेसलिंग (कुश्ती) चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर भारत, उत्तर प्रदेश और जौनपुर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है ।
लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर के विधानसभा मड़ियाहूं अंतर्गत सीरिया एवं तेजगढ़ ग्राम सभाओं का दौरा कर बसुई नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। अत्यधिक जलस्तर के कारण दोनों ग्राम सभाओं के बीच आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके से ही जिलाधिकारी जौनपुर, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आवागमन शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए।
जनता की सुरक्षा, सुविधा और हर समस्या के त्वरित समाधान के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध हूँ।
भारत के उभरते हुए भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव को अपने शानदार प्रदर्शन, अदम्य आत्मविश्वास एवं अथक परिश्रम के बल पर स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
आज उनके आवास पर पहुँचकर उनके पूज्य पिताजी एवं माताजी से भेंट कर इस ऐतिहासिक उपलब्धि की बधाई दी। किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे उसके परिवार का त्याग, संस्कार और निरंतर प्रोत्साहन भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है।
रोहित यादव की यह उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं को बड़े सपने देखने, कठिन परिश्रम करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा देती है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप भविष्य में भी इसी प्रकार नई-नई सफलताएँ अर्जित करते हुए विश्व पटल पर भारत का तिरंगा सदैव ऊँचा लहराते रहें।
🇮🇳 जय हिंद!
कल संसदीय क्षेत्र मछलीशहर के विधानसभा केराकत अंतर्गत NH-233 के निर्माण कार्य के दौरान ग्रामसभा रामदेवपुर में स्थित सार्वजनिक मार्ग (गाटा संख्या-300) के आवागमन अधिकार की सुरक्षा एवं स्थानीय ग्रामीणों की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से NHAI के अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि ग्रामसभा के नागरिकों के आवागमन में भविष्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए यहां सर्विस रोड का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर के अंतर्गत विद्युत वितरण खण्ड बदलापुर के उपखण्ड मड़ियाहूं, बरसठी, रामपुर, नेवढ़िया एवं सिकरारा क्षेत्र के अनेक किसानों द्वारा कृषि पम्पिंग सेट हेतु नए विद्युत कनेक्शन में हो रही गंभीर अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त हुई।
किसानों का आरोप है कि निकटस्थ अंडरलोड ट्रांसफॉर्मर से कनेक्शन दिए जाने के बजाय उन्हें नया ट्रांसफॉर्मर, पोल एवं विद्युत लाइन का अनावश्यक आर्थिक भार उठाने के लिए बाध्य किया जा रहा है। ऐसा न करने पर उनके आवेदन लंबित रखे जा रहे हैं, जो पूरी तरह किसान हितों के विपरीत है।
किसानों की इस गंभीर समस्या को संबंधित विभाग के संज्ञान में लाते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई तथा सभी पात्र किसानों को बिना अनावश्यक आर्थिक बोझ के नियमानुसार एवं समयबद्ध कृषि विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। साथ ही भविष्य में ऐसी शिकायतों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया गया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कन्नौज से माननीय सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करती हूँ। आप सदैव जनसेवा, सामाजिक न्याय एवं प्रदेश के विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहें। @yadavakhilesh
#samajwadipartyofficial #UttarPradesh #jaunpur #priyasaroj
अमूल प्लांट (बनास डेयरी) में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर लंबे समय से धरना-प्रदर्शन चल रहा था। कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि, PF सुविधा और श्रमिक अधिकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए थे।
4 अप्रैल को धरनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं तथा प्लांट प्रबंधन के साथ विस्तृत चर्चा कर कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान का आग्रह किया था। इसके पश्चात लगातार इस विषय को उठाया गया और कर्मचारियों की मांगों के समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए गए।
आज यह देखकर खुशी है कि कर्मचारियों के संघर्ष को सफलता मिली है। वेतन में बढ़ोतरी हुई है, PF की सुविधा लागू हुई है और श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त हुए हैं। यह जीत कर्मचारियों की एकजुटता, उनके धैर्य, संघर्ष और न्यायपूर्ण मांगों की जीत है।
समाजवादी पार्टी हमेशा श्रमिकों, किसानों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।
NEET Re-Exam के तनाव ने आज मछलीशहर के एक घर को उजाड़ दिया।
ग्राम कठिराव के अंकित यादव एक होनहार छात्र थे, जो NEET प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, पेपर लीक के बाद आयोजित Re-Exam को लेकर वे अत्यधिक तनाव और मानसिक दबाव में थे। यह घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी अनिश्चितता और दबाव हमारे युवाओं पर कितना गहरा प्रभाव डाल रहे हैं। अंकित का असमय निधन उस टूटे हुए तंत्र पर कई सवाल खड़े करता है, जो लाखों बच्चों की मेहनत, उनके सपनों और उनके मानसिक स्वास्थ्य को कभी गंभीरता से नहीं लेता। युवाओं के सपनों की रक्षा के साथ-साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा भी हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। अंकित यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि।