आज विधान सभा में माननीय राज्यपाल महोदया के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के समर्थन में विचार व्यक्त करते हुए मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार और मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली उ० प्र० सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
उत्तर प्रदेश शीतकालीन सत्र के प्रथम दिवस पर पूर्व मंत्री स्व0 आशुतोष टंडन 'गोपाल' जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
इस अवसर पर दो मिनट का मौन धारण कर उंन्हें श्रद्धांजलि देते हुए।
केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल @AnupriyaSPatel के सौजन्य से मिर्ज़ापुर में विकास खंड वार दिव्यांगजनों व वृद्धजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु आज से विशेष परीक्षण शिविर का आयोजन हो रहा है
आधुनिक भारतीय नौसेना की नींव रखने वाले मराठा साम्राज्य के संस्थापक, प्रजा वत्सल, न्यायप्रिय, छत्रपति शिवाजी महाराज जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डे पर पार्टी के युवा कर्मठ विधायक स्व० राहुल प्रकाश कोल जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि प्रकट की और इस दुःखद घड़ी में उनके पिता आदरणीय सांसद श्री पकौड़ीलाल जी एवं उनके परिवारीजनों को ढाढ़स बँधाया।
आज विधान भवन कार्यालय में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री माननीय श्री @MLAYogendraBJP जी से मुलाकात कर विंध्याचल मंडल मुख्यालय जनपद मीरजापुर में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु अग्रिम कार्यवाही करने का अनुरोध किया।