हिंदी के ख्यात समालोचक, सुकवि और मेरे अनुजकल्प डॉ. अशोक कुमार ज्योति द्वारा मेरे कृतित्व पर संपादित पुस्तक 'ध्येयनिष्ठ कृतिकार प्रो. अरुण कुमार भगत' का प्रकाशन इसी महीने हुआ है। इस पुस्तक में 94 समीक्षकों की समीक्षाएं प्रकाशित हुई हैॅ।
यह प्रीतिकर प्रसंग है कि साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, भोपाल ने मुझे कैलेंडर वर्ष 2022 के लिए 'अखिल भारतीय आचार्य रामचंद्र शुक्ल आलोचना सम्मान' से अलंकृत किए जाने की घोषणा की है।
यह प्रीतिकर प्रसंग है कि बिहार विधान पारिषद् में सत्तारुढ़ दल के उपनेता एवं मेरे अभिभावक माननीय प्रो.(डॉ.) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की बड़ी बेटी सुश्री शिवानी राज की सगाई श्री पीयूष गांधी के साथ 8 दिसम्बर को पटना में संपन्न हुई।
आज पटना पुस्तक मेला में “शिक्षा का रोजगार से सरोकार”विषय पर सार्थक विमर्श हुआ।साथ में थे युवा साहित्यकार डॉ. कुमार वरुण। डॉ. माधवी ने सफल मंच संचालन किया।
पटना पुस्तक मेला के अध्यक्ष रत्नेश्वर जी को कोटिशः आभार!
मेरी सद्यः प्रकाशित पुस्तक 'काव्य-पुरुष : डॉ. देवेंद्र दीपक' का लोकार्पण कल रविवार( 19 मई, 2024 ) को नोएडा स्थित सेक्टर-62 के प्रेरणा भवन, सी-56/20 में अपराह्ण 3 बजे हुआ।समारोह में पधारे हुए अतिथियों और मित्रों के सहयोग तथा सौजन्य के लिए आभार!
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय,पटना के रामकृष्ण द्वारिका महाविद्यालय में आज 'भारतीय इतिहास, विरासत और संस्कृति' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगन्नाथ प्रसाद जी का आभार!
यह प्रीतिकर प्रसंग है कि संस्मरणों पर आधारित मेरी नई पुस्तक 'समय के इन्द्रधनुष' इन्द्रप्रस्थ प्रकाशन, नई दिल्ली से प्रकाशित हुई है। मेरे द्वारा लिखित और संपादित यह 26वीं पुस्तक है। #booklover#bookstagram#bookrecommendations#sahitya#journalism Arun Kumar Bhagat
दिल्ली में विश्व पुस्तक मेला के दौरान 17 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के माननीय अध्यक्ष प्रोफेसर Milind Marathe जी से मिलना हुआ। साथ में हैं डॉ. अमन जायसवाल।
संस्मरण की मेरी नई पुस्तक 'समय के इन्द्रधनुष ' आज ही इन्द्रप्रस्थ प्रकाशन, नई दिल्ली से प्रकाशित होकर पटना आयी है । साथ में हैं उद्योग जगत के वरिष्ठ सलाहकार और मेरे शुभचिंतक श्री सुजीत कुमार जी।
परम पूज्य सद्गुरु महर्षि मेंहीं आश्रम,कुप्पाघाट(भागलपुर) में वर्तमान आचार्य पूज्य श्री हरिनंदन जी महाराज के आज 25 दिसंबर 2023 को दर्शन हुए। एक यादगार चित्र।