“साज़िशों से सफलता हासिल की जा सकती है,
परन्तु श्रेष्ठता नहीं।
संदर्भ : बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 — जहाँ देश ने चुनाव आयोग,CBI,ED, अर्धसैनिक बलों, EVM तथा न्याय की अंतिम आस मानी जाने वाली संस्थाओं सहित संपूर्ण सत्ता-तंत्र के कथित दुरुपयोग का अत्यंत घिनौना और दुर्भाग्यपूर्ण दृश्य देखा।
#highlights #bihar #madhepura #SocialJustice
ये हैं धनबाद से माननीय सांसद ढुल्लू महतो जी!
इनके शौक तो देखिए, महिलाओं के लिए आरक्षित बोगी पर चढ़ के प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर रहे हैं।
क्या रेलवे द्वारा #भारतीय_रेलवे_अधिनियम_1989_की_धारा_162 के अनुसार कोई क़ानूनी कार्रवाई इस भाजपाई सांसद पर होगी?
अप्रत्याशित, आपत्तिजनक एवं घोर निंदनीय!
अराजक, असामाजिक, अमानवीय, असंवेदनशील, जनविरोधी और भ्रष्ट माफियाओं व गुंडों की संरक्षक बिहार पुलिस के एक भ्रष्ट जातिवादी अधिकारी ने नशे में धूत हो गोली मार एक निर्दोष नागरिक की हत्या कर दी। प्रदेश के अचेत मुख्यमंत्री और गृहमंत्री इस अब हत्यारे पुलिस अधिकारी को सजा देने की बजाय मेडल दे रहे है।
ये निर्लज्जता, निर्दयता और अराजकता की पराकाष्ठा है।
सभी को ईद-उल -फितर की दिली मुबारकबाद!
आइए आज की तारीखी दिन में हम सब ईमान, इंसानियत और मुहब्बत को सशक्त तथा नफरती और साम्प्रदायिक शक्तियों को परास्त कर अपने मुल्क को खुशहाल, सुरक्षित , समृद्ध और शक्तिशाली बनाने का संकल्प लें।
#Eid#ईद#मुबारक
नीतीश जी की “फ़र्ज़ी शिक्षा, फ़र्ज़ी डिग्री और फ़र्ज़ी नियुक्ति” जैसी नीतियों के चलते अब बिहार में ‘Dogesh Bhai’ का एडमिट कार्ड जारी हुआ है।
लगता है बिहार में जैसी सरकार है— वैसे अफ़सर और वैसे चपरासी आने वाले हैं।
केंद्र की भाजपाई सरकार कह रही है कि “पेट्रोल-डीजल, गैस और किसी भी ईंधन” की दिक्कत भारत में नहीं है! कहीं कोई कमी नहीं है!
लेकिन बिहार सरकार की तरफ़ से जारी एक पत्र ने भाजपाई केंद्र सरकार की पोल खोल दी।
पत्र में साफ़ लिखा गया है कि “ईंधन की कमी से इंक़ार नहीं किया जा सकता”
फिर केंद्र की भाजपाई सरकार झूठ पे झूठ क्यों बोले जा रही? जनता को गुमराह करना कब बंद करेगी भाजपा?
लालच,छल,प्रपंच,झूठ और फर्जीबाड़ों के बल पर सत्ता खड़ी करना एक अलग बात है परंतु मामला बेरोज़गारों के लिए लाखों करोड़ों नौकरियों और रोज़गार के सृजन का हो या बिजली बिल माफी का या पेंशन बढ़ोतरी का या विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत लाखों नियोजित कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि का या वर्षों से संघर्षरत शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का अपने एजेंडे पर चलने को विरोधी को भी मजबूर करवाना सिर्फ़ और सिर्फ़ श्री तेजस्वी प्रसाद यादव से हीं संभव है ।आएं हम सभी ऐसे दृढ़ प्रतिज्ञ युवा नेतृत्व के संघर्ष का संबल बन नफ़रती,सम्प्रदायी शक्तियों का फण कुचल कर संविधान को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लें।
पटना में छात्राएं और लड़कियाँ सुरक्षित नहीं। सत्ता संरक्षण में पुलिस मिलीभगत से छात्रावासों में चल रहे सेक्स रैकेट। अभिभावक छात्राओं को पटना से निकाल रहे। #Crime#Bihar
आप सभी को प्रकृति और परंपरा के महापर्व मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।
सूर्यदेव की कृपा से यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई उम्मीद, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रगति लेकर आए—यही प्रार्थना है।
#makarsankranti#makarsankranti2026
आप सभी को नववर्ष 2026🎊 की हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह नया वर्ष आपके जीवन में नई आशाएँ, नई ऊर्जा, उत्तम स्वास्थ्य, सफलता और अपार खुशियाँ लेकर आए।
Wishing you all a very Happy & Prosperous New Year 2026!
विकास योजनाओं में हो रही लूट,चारों तरफ़ व्याप्त भ्रष्टाचार,कमरतोड़ महँगाई,पर्चा धारियों को पर्चे के ज़मीन पर क़ब्ज़ा,भूमिहीनों को वासगीत पर्चा देने तथा गरीबों को शवदाह के लिए पंचायत स्तर पर श्मशान बनाने की निर्णायक संघर्ष का मधेपुरा में हुआ संखनाद।
#madhepura#Bihar
#TejashwiYadav
नवनिर्वाचित बिहार विधानसभा में राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य के रूप में शपथ लेकर अपने संवैधानिक कर्तव्यों, मूल्यों और उत्तरदायित्वों को सर्वोत्तम तरीके से पूरी निष्ठा, क्षमता और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।
#TejashwiYadav#RJD#Bihar
महान #मधेपुरा के न्यायप्रिय #नागरिकों का हार्दिक आभार जिन्होंने मधेपुरा का संसदीय इतिहास रचते हुए अपने आशीर्वाद और सहयोग से लगातार चौथी बार मुझे सम्मानजनक #जीत दिलाकर बिहार विधानसभा सभा में सत्यनिष्ठा से संविधान पर चलने व इसे लागू करवाने हेतु शपथ लेने का अवसर प्रदान किया।
#जय_भीम, #जय_मंडल, #जय_लालू ।
#गोदी_मीडिया_का_करतूत देखिए कि उन्हें मधेपुरा नगर परिषद को जल जमाव से मुक्ति हेतु महागठबंधन सरकार में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री
श्री @yadavtejashwi जी द्वारा दिए गए अमूल्य सौग़ात स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत निर्माणाधीन नाला में मची लूट को उजागर कर नालों को नरक बनने से बचाने के बजाय झूठ परोसकर नगर वासियों के सहयोग से नाला के गुणवत्ता पूर्ण निर्माण हेतु हम सभी द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर पर्दा डालकर लुटेरों को बचाने में ही है चाहे कोई शहर नर्क हीं क्यों न बन जाए ।
#madhepura #CMOBihar #Bihar #TejashwiYadav
लोकशाही को रौंदनेवाली तानाशाह हुक्मरानों के नापाक मंसूबों को चकनाचूर करें।
संदर्भ-बिहार विधानसभा चुनाव के पश्चात्
दिनांक 14/11/2025 दिन शुक्रवार को होने वाली मतगणना।महान मधेपुरा वासियों से विनम्र निवेदन है कि वे सतर्क एवं संगठित होकर किसी भी अन्याय के प्रतिकार के लिए तैयार रहें।
14 नवंबर के बाद बिहार को देश का नंबर वन राज्य बनाया जाएगा जहाँ खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ, उद्योग-धंधे, शिक्षा, चिकित्सा, रोज़गार और सिंचाई की समुचित व्यवस्था, सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल, Educational City और IT हब होंगे। किसी भी बिहारी को दूसरे शहर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
#TejashwiYadav