कल मा० मुख्यमंत्री के साथ ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक की। राज्य में लगभग सभी बड़ी बसावटों में संपर्कता प्रदान की जा चुकी है तथा शेष बसावटों में सम्पर्कता प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना एवं अन्य योजनाओं के तहत कुल 1,19,092 कि०मी० ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। हमारी सरकार का उद्देश्य बेहतर सड़क और पुल-पुलियों का निर्माण कराना और साथ ही इनका समुचित मेंटेनेंस कराना भी है। ग्रामीण कार्य विभाग में आवश्यकतानुसार अभियंताओं और कर्मियों की शीघ्र नियुक्ति करायी जाएगी।
देश के मशहूर वकील, AIMPLB के सचिव और बेहतरीन इंसान जनाब जफरयाब जिलानी साहब के इंतकाल की ख़बर अफ़सोसनाक है।
आपका दुनिया से इस तरह रुकसत होना बहुत से लोगों को अकेला कर गया, अल्लाह आपको जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता करे।
किसानों और मजदूरों के लिए सदा समर्पित रहने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद सूरज नारायण सिंह जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
तत्पश्चात मा० मुख्यमंत्री जी के साथ शहीद सूरज नारायण सिंह संग्रहालय का अवलोकन भी किया।#Bihar
बिहार में सद्भाव बिगाड़ने की संघी कोशिश पर बिहार सरकार की पैनी नज़र है। जिन राज्यों में BJP कमजोर है वहाँ बौखलाई हुई है।
एक-एक उपद्रवी को चिन्हित कर कठोरतम कारवाई की जा रही है। भाईचारे को तोड़ने के किसी भी भाजपाई 'प्रयोग' का हमने हमेशा माकूल जवाब दिया है और देते रहेंगे।जय हिन्द
नन्ही सी परी से मिलकर आज जो खुशी और सुकून की अनुभूति हुई उसे शब्दो में बयां नही कर सकता।
पूरे परिवार का नाम रौशन करो,सदा खुश रहो यही ईश्वर से प्रार्थना है मेरी।
लोकसमता, सामाजिक आर्थिक एकरूपता के हिमायती, लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी, समाजवाद के अथक योद्धा डॉ राम मनोहर लोहिया जी की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्र्द्धांजलि दी।
शिक्षा ही वह एकमात्र कुंजी जिससे देश की तकदीर बदली जा सकती है..!
मोतीहारी के रामगढ़वा के अधकपरिया गांव में अली पब्लिक स्कूल के #AnnualFunction में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर विद्यार्थियों से रूबरू कर इस शानदार महफ़िल का आनंद लिया और उनके बेहतर मुस्तकबिल के लिए मार्गदर्शन किया।
हम फर्जी Entire Political Science वाले नहीं बल्कि Real Public Science वाले समाजवादी लोग है।
भाजपाइयों के झूठ, अफ़वाह और फर्जी राजनीतिक मुक़दमों से लड़ने के लिए हमारे पास राजनीतिक जमीन है, जिगर भी है और जमीर भी है।
सुनो संघियों, आपके पास छलबल और धनबल है तो हमारे पास जन बल है।
लालू जी नहीं झुके तो उनके यशस्वी बेटे तेजस्वी जी भी नहीं झुकेंगे!
लालू जी के परिवार का एक-एक सदस्य बहुत बहादुर व हिम्मती है. करो, जितना घटियापन कर सकते हो! गिरो, जिस हद तक गिर सकते हो!.......
#तेजस्वी_नहीं_झुकेगा
भाजपा सरकार द्वारा सूत्रों के हवाले से इधर-उधर की भ्रामक अफवाह फैलाने अथवा खबर प्लांट करवाने की बजाय रेड के बाद हस्ताक्षर किए जाने वाले पंचनामे (Seizure List) की सूची ही सावर्जनिक कर देनी चाहिए।
अगर हम इसे सार्वजनिक कर देंगे तो इन बेचारे नेताओं की क्या इज्जत रहेगी? सोच लो..😊
यह अन्याय हम याद रखेंगे। सब याद रखा जाएगा। बहन के छोटे - छोटे बच्चों ने क्या गुनाह किया है ? गर्भवती भाभी ने क्या गुनाह किया है ? क्यों सबको टॉर्चर किया जा रहा है ? आज सुबह से सबको टॉर्चर किया जा रहा है। इनलोगों का गुनाह सिर्फ इतना ही है न कि फासिस्ट और दंगाईयों के आगे कभी