नेताओं का प्रथम और सर्वोच्च कर्तव्य
अनुसूचित जातियों के हितों को
आगे बढ़ाना था, और जब ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न हो जाती है जो अनुसूचित जातियों के हितों को खतरे में डाल दे, तो उस स्थिति में कोई नेता कुछ करने के लिए स्वयं को प्रेरित न करे, यह उसके लिए देशद्रोह है।
- बाबासाहेब
राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज (1874–1922) ने 26 जुलाई, 1902 को पिछड़े और वंचित वर्गों के लिए सरकारी नौकरियों में 50% आरक्षण की ऐतिहासिक व्यवस्था लागू की। इस प्रतिनिधित्व दिवस की बाबासाहेब द्वारा स्थापित Republican Party of India की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएँ।
#RepublicansforIndia
"मैं मानता हूँ कि महान लोगों की पूजा-अर्चना करने में हमें ज़्यादा सावधान रहना चाहिए। क्योंकि इस देश में शायद हम ऐसे दौर में पहुँच गए हैं जहाँ 'जेबकतरों से सावधान' वाले नोटिस बोर्ड के साथ-साथ हमें 'महान लोगों से सावधान' वाले नोटिस बोर्ड की भी ज़रूरत है।"
---बाबासाहेब डॉ० अंबेडकर
महाराष्ट्र के रिपब्लिकन नेता फरीदकोट (पंजाब) में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आर०पी०आई०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को 26 नवंबर, 2026 के Constitution Club of India, Delhi के सम्मेलन का निमंत्रण देते हुऐ।
#RepublicansforIndia
जो कोई भी बाबासाहेब अंबेडकर की राजनीतिक विचारधारा को अपनाना चाहता है, उनसे अनुरोध है कि वे X (ट्विटर) पर @RPI_1956 को फ़ॉलो करें। ऐसा करके वे 'रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया' को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं जिसकी स्थापना हमारे पूर्वज बाबासाहेब ने 30 सितंबर 1956 को की थी।
@RPI_1956
Everyone who wants to follow the political ideology of Babasaheb Dr. B.R. Ambedkar, requested hereby to follow RPI on X i.e.@RPI_1956 to flourish the Republican Party of India as established by our forefather Babasaheb Dr. B.R. Ambedkar on 30th September 1956.
@RPI_1956
बाबासाहेब डॉ० बी०आर० अम्बेडकर द्वारा स्थापित रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों और देशभर के रिपब्लिकन कार्यकर्ताओं द्वारा मुझे जन्मदिन की बधाई देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आओ मिलकर बाबासाहेब के इस रिपब्लिकन कारवाँ को आगे बढ़ाएं!
आज परिवार सहित किला राय पिथौरा, मालवीय नगर, दिल्ली में प्रदर्शित तथागत गौतमबुद्ध के आभूषणों और अस्थियों के दर्शन किए। इस दौरान बाबासाहेब द्वारा स्थापित RPI के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सत्यवीर सिंह जनौला, वयोवृद्ध नेता रत्नलाल कैन और हरिबाबू का भी सहयोग मिला। उनका बहुत-बहुत धन्यवाद!
आर०पी०आई० का पंजाब घोषणापत्र
4. सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन (OPS) लागू की जाएगी
5. पंजाब को नशामुक्त किया जाएगा
6. पंजाब को अपराधमुक्त किया जाएगा
7. पंजाब में लोगों का पोषण स्तर और जीवन स्तर बढ़ाने के लिए जन स्वास्थ्य सेवाओं में तुरंत जरूरी सुधार किए जाएंगे
रिपब्लिकन पंजाब
आर०पी०आई० का पंजाब घोषणापत्र:
पंजाब में आर०पी०आई० की सरकार आने पर:
1. Nursery से Ph.D. तक शिक्षा सभी को बिल्कुल फ्री मिलेगी
2. जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है उस परिवार में एक सरकारी नौकरी दी जाएगी
3. स्वास्थ्य सेवाएँ सभी के लिए बिल्कुल मुफ़्त होंगी
RPI के तीसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण सूर्यभान गवई @दादासाहेब गवई (30 दिसम्बर, 1971 से 19 जून, 2006), चौथे राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट एस० राजेंद्रन (20 जून 2006 से 06 दिसम्बर, 2025) और वर्तमान पाँचवें राष्ट्रीय अध्यक्ष 07 दिसम्बर, 2025 से सरदार अमरजीत सिंह धनौला, पंजाब से हैं।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के संस्थापक बाबासाहेब डॉ० बी० आर० अम्बेडकर हैं, प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष राव बहादुर एन० शिवराज (3 अक्टूबर, 1957 से 29 सितम्बर, 1964) और द्वितीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भाऊराव कृष्णाजी गायकवाड़ कर्मवीर दादासाहब गायकवाड जो (30 सितम्बर, 1964 से 29 दिसम्बर, 1971)।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ही एकमात्र पार्टी हैं जिसके संस्थापक बाबासाहेब डॉ० बी० आर० अंबेडकर हैं। जिसने भारत के बारह राज्यों से विधानसभाओं के सदस्य जीते हैं। जिसने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश & महाराष्ट्र जैसे छ: राज्यों में गठबंधन सरकारें बनाईं हैं।
RPI ही एकमात्र पार्टी हैं जिसके संस्थापक बाबासाहेब डॉ० बी० आर० अंबेडकर हैं। जिसने उत्तर प्रदेश, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र जैसे पांच बड़े राज्यों से लोकसभा के सदस्य जीते। जिसने आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र जैसे तीन बड़े राज्यों से राज्यसभा के सदस्य जीते।
बाबासाहेब द्वारा स्थापित रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तरफ से बौधिसत्व बाबासाहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की पत्नी, त्यागमूर्ति, माता रमाबाई अम्बेडकर के 91वें परिनिर्वाण दिवस (27 मई, 2026) के अवसर पर उन्हें कोटि-2 नमन और भावभीनी आदरांजलि !
#RepublicansforIndia
आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की तरफ से जगदीशपूरा, कैथल (हरियाणा) में रिपब्लिकन कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता सोनीराम जिला अध्यक्ष-कैथल ने की। गुड्डी, सुमन, सुदेश, मीना, कस्तुरी, सरजीत कौर, दीपिका और तरनजीत कौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे, उनका बहुत-2 धन्यवाद!
आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की तरफ से गुरु रविदास धर्मशाला, गयोंग कैथल (हरियाणा) में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि एडवोकेट तेलु राम नाफरिया, विशिष्ट अतिथि आनंद उमरा और अध्यक्षता सोनी राम जिला अध्यक्ष-कैथल ने की। उपस्थित सभी साथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद!
विश्व के लिए करूणा, प्रज्ञा, शील, मैत्री, शांति, नैतिकता व धम्म आचरण और आष्टागिक मार्ग के प्रणेता, करुणा के सागर तथागत गौतम बुद्ध की 2570वीं बुद्ध पूर्णिमा (1 मई, 2026) के पावन अवसर पर आप सभी को "रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया" की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तरफ से हार्दिक शुभकामनाए!