मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दैनिक गतिविधियों का ऑफिशियल बुलेटिन #CMToday
🗓️ 15 नवंबर 2026
पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें 👇
https://t.co/9yugLm3DOg
@DrMohanYadav51#CMMadhyaPradesh
छठ पूजा महापर्व के पावन अवसर पर आज भोपाल के प्रेमपुरा घाट पर पहुंचकर सभी व्रती बहनों एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
छठ महापर्व प्रकृति के प्रति आस्था, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण है।
छठी मैया और सूर्यदेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्य का प्रकाश फैले, यही कामना करता हूं।
#ChhathPuja #ChhathMahaparv
'मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना' के अंतर्गत अब तक 20 लाख 50 हजार से अधिक रजिस्ट्री की जा चुकी हैं। गांवों एवं जनजातीय परिवारों को उनके मकानों का वैधानिक स्वामित्व दिलाने के लिए सरकार निःशुल्क रजिस्ट्री करा रही है।
आप भी आगे आएं और अपनी संपत्ति की निःशुल्क रजिस्ट्री कराकर स्वामित्व का अधिकार प्राप्त करें।
#JanjatiyaGauravDiwas
जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर आज डही, जिला धार में 'जनजातीय गौरव दिवस समारोह' में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने महान जनजातीय नायकों को नमन किया।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी एवं माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती @savitrii4bjp जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर हितलाभ वितरित किए तथा जनजातीय समाज के उत्थान में योगदान देने वाली बहनों को सम्मानित भी किया।
मध्यप्रदेश के जनजातीय बहुल क्षेत्रों को प्रधानमंत्री जी का विशेष स्नेह और मार्गदर्शन मिला है। जनजातीय नायकों की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने एवं समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।
#JanjatiyaGauravDiwas
धार जिले को लगभग ₹4,000 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात मिली है। साथ ही, यहां पीएम मित्र पार्क के माध्यम से लगभग 6 लाख कपास उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा और 3 लाख से अधिक रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
#JanjatiyaGauravDiwas
समृद्धि की सौगात...
भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी के साथ आज डही, जिला धार में 'जनजातीय गौरव दिवस' पर आयोजित कार्यकम में ₹1,353.18 करोड़ की लागत से निर्मित 'डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना' का लोकार्पण किया।
इस महत्वपूर्ण परियोजना से धार और आलीराजपुर जिले के 126 गांवों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और लाखों किसानों के जीवन में समृद्धि आएगी।
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती @savitrii4bjp जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @KailashOnline जी, श्री @KrVijayShah जी, श्री @NagarSinghBJP जी, सांसद श्री @gajendra4bjp जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
#JanjatiyaGauravDiwas
देश की दो बड़ी उपलब्धियों की चर्चा हर जगह हो रही है...
पहली उपलब्धि है, देश के करीब 50 करोड़ लोगों का भीषण गरीबी को परास्त करना और दूसरी उपलब्धि है, देश का नक्सलवाद-माओवादी आतंक से मुक्ति पाना। ये दोनों उपलब्धियां हमारे जनजातीय भाइयों-बहनों के जीवन से गहराई से जुड़ी हैं।
हमने संकल्प लिया था, जो दशकों से विकास की सुविधाओं से वंचित रहे, उन्हें प्राथमिकता देनी है। जैसे-जैसे हमारे संकल्प वास्तविकता बनकर जमीन पर उतरने लगे, सकारात्मक बदलावों की श्रृंखला बनने लगी।
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#JanjatiyaGauravDiwas
जन-नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज धार जिले के डही में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर आशीर्वचन प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण भी होगा।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। उनका जीवन साहस, संघर्ष, स्वाभिमान और जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अपनी संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि के सम्मान के लिए जो संघर्ष किया, वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
जनजातीय गौरव दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मध्यप्रदेश सरकार गौरवशाली जनजातीय विरासत के संरक्षण के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के अवसरों के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा संकल्प जनजातीय समाज का सम्मान, सशक्तिकरण और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।
#भगवान_बिरसा_मुंडा #BhagwanBirsaMunda #जनजातीय_गौरव_दिवस #JanjatiyaGauravDivas
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दैनिक गतिविधियों का ऑफिशियल बुलेटिन #CMToday
🗓️ 14 नवंबर 2026
पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें 👇
https://t.co/YdrFAgSoLs
@DrMohanYadav51#CMMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों से प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति...
18 जिलों में 21 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर निवेश, उद्यमशीलता और रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा।
आज अधारताल, जबलपुर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
राष्ट्र एवं जनजातीय गौरव के लिए आपका संघर्ष एवं समाज के उत्थान में आपका योगदान सदैव प्रेरणापुंज रहेगा।
#भगवान_बिरसा_मुंडा#BhagwanBirsaMunda
सफाई कर्मियों की सुरक्षा के लिए 'नमस्ते योजना' लागू की है, जिसके अंतर्गत सुरक्षा उपकरण, प्रशिक्षण और स्वास्थ्य सुरक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ आयुष्मान योजना का लाभ भी दिया जा रहा है।
भोपाल में आयोजित ‘26वीं राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप’ का आज शुभारंभ कर देशभर से आए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विभिन्न राज्यों के 400 से अधिक पैरा तैराक इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 100 से अधिक महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। भोपाल तेजी से वाटर स्पोर्ट्स के हब के रूप में उभर रहा है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हों और मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में भी नई पहचान बनाए।
@VishvasSarang