बाली को जब प्रभु श्रीराम ने बाण मारा तब बाली भगवान श्रीराम से प्रश्न करता है-
मैं बैरी सुग्रीव पियारा।
अवगुन कौन नाथ मोहिं मारा।।
- गोस्वामी तुलसीदास जी
#श्रीरामचरितमानस
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी के पंडाल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक मुस्लिम युवक मो. अकरम मंच पर पहुँचकर गुरु जी को दंडवत प्रणाम करता है और कहता है कि वह सनातन में वापस आना चाहता है।
जब अनिरुद्धाचार्य जी उससे पूछते हैं कि आखिर क्यों, तो युवक जो जवाब देता है, उसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। उसने कहा कि वह चार दिन से टोपी लगाकर इस पंडाल में घूम रहा है, लेकिन किसी ने उसे न रोका, न घूरा, न सवाल किए। जबकि अगर कोई व्यक्ति मस्जिद में टीका लगाकर चला जाए, तो उससे दस तरह के सवाल किए जाते हैं।
इस पर अनिरुद्धाचार्य जी ने जवाब दिया आप मुसलमान हैं तो मुसलमान ही रहिए, मुसलमान रहते हुए भगवान के चरणों में रहिए, हमें धर्मांतरण नहीं चाहिए।