मुख्यमंत्री थार BADP योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों हेतु ₹ 4.45 करोड़ राशि की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी तथा विकास को नई गति प्राप्त होगी।
जालोर जिले के तृतीय श्रेणी अध्यापक लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। वर्ष 2018, 2021 एवं 2022 की भर्ती परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थियों का आज तक स्थायीकरण नहीं होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है।
जिन शिक्षकों ने अपनी योग्यता एवं मेहनत के बल पर चयन प्राप्त किया, उन्हें वर्षों बाद भी स्थायीकरण के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। जांच के नाम पर लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना झेल रहे इन शिक्षकों की पीड़ा को गंभीरता से समझने की आवश्यकता है।
यह भी विचारणीय है कि इतने लंबे समय के बाद भी आखिर कौन-सी जांच लंबित है? और यदि किसी स्तर पर जांच आवश्यक है, तो उसका दायरा केवल एक जिले में कार्यरत शिक्षकों तक ही सीमित क्यों है?
मेरी प्रदेश सरकार से मांग है कि इस विषय का तत्काल संज्ञान लेकर लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण करवाया जाए तथा पात्र शिक्षकों के स्थायीकरण की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए।
@RajCMO
कल मैंने एक पोस्ट की थी जिसमें लिखा कि राजस्थान सरकार आगामी विधानसभा सत्र में 'ट्री प्रोटेक्शन एक्ट' (खेजड़ी संरक्षण बिल) लाने जा रही है और इसमें भाटी की मेहनत रंग लाई तो कुछ लोगों को मिर्ची लग गई और बेवजह का विवाद खड़ा कर दिया
पर्यावरण ओरण और वन्य प्राणियों को बचाने के लिए बिश्नोई समाज का इतिहास बलिदानों से भरा है सामाजिक स्तर पर समाज ने अनगिनत धरने दिए आंदोलन किए, भूख हड़तालें कीं और अपनी जान तक दांव पर लगा दी उनका योगदान वंदनीय है और हमेशा रहेगा
लेकिन बात जब राजनीतिक तौर पर जनप्रतिनिधियों की आएगी तो रविंद्र सिंह भाटी का नाम सबसे ऊपर रहेगा क्योंकि अगर राजस्थान के तमाम विधायकों सांसदों और मंत्रियों में से किसी जनप्रतिनिधि ने खेजड़ी ओरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए सबसे मुखर होकर आवाज उठाई है तो वो नाम रविंद्र सिंह भाटी है
विधानसभा के अंदर पर्यावरण माफियाओं के खिलाफ और ट्री प्रोटेक्शन एक्ट के लिए सबसे पहले और सबसे मजबूती से प्रस्ताव रखा
पश्चिमी राजस्थान में अवैध रूप से कट रही खेजड़ियों को बचाने के लिए प्रशासन की आंखों में आंखें डालकर लड़ाई लड़ने का ऐलान किया
जब बाकी नेता कुर्सी के मोह में चुप बैठे थे तब इस युवा जनप्रतिनिधि ने पर्यावरण संरक्षण को अपना सबसे बड़ा मुद्दा बनाया
हां, सरकार में रहते हुए माननीय मंत्री के.के. बिश्नोई जी ने भी अपनी ओर से भरपूर प्रयास किए हैं हम उनके प्रयासों का सम्मान करते हैं लेकिन पूरे राजस्थान सहित पश्चिमी राजस्थान की धरती पर पर्यावरण की रक्षा के लिए जिस जनप्रतिनिधि ने अपनी राजनीतिक साख दांव पर लगाकर सबसे ज्यादा प्रयास किए वो रविंद्र सिंह भाटी ही हैं।
@RavindraBhati__ 💯🚩
लोहावट भंवरी देवी हत्याकांड में न्याय कब मिलेगा? जब न्याय के लिए जनता को भूख हड़ताल पर बैठना पड़े, तो यह हमारी कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। अपराधियों को तुरंत सजा मिले। 🙏#भंवरी_को_न्याय_दो#Rajasthan#LawAndOrder
संसदीय क्षेत्र सहित विधानसभा परिवार के उपचाररत मरीजों से AIIMS जोधपुर में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा परिवारजनों से कुशलक्षेम जानी।
इस दौरान चिकित्सकों से संवाद कर मरीजों के समयबद्ध, समुचित एवं बेहतर उपचार के लिए निवेदन किया।
परमपिता परमेश्वर से सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना करता हूँ।
जोधपुर में युवाओं के शानदार जश्न और 'Sunburn Reload' के सफल आयोजन के लिए दैनिक भास्कर को बधाई! अपने गौरवशाली 30वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर भास्कर टीम द्वारा किया गया यह प्रयास बेहद सराहनीय है। पूरी टीम को इस ऐतिहासिक पड़ाव की हार्दिक शुभकामनाएं और भविष्य के लिए ऑल द बेस्ट!
जल-जंगल-जमीन के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर, प्रकृति प्रेमी हमारे समस्त आदिवासी भाईयों-बहनों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#विश्व_आदिवासी_दिवस
खारा साहब बोलते है की मुझे मुख्यमंत्री जी ने शिव के लिए काम करने के लिए बोला हुआ है …
स्वयं बीजेपी के फुल भक्त बने हुए हैं ।।
BJP सरकार में स्वयं को पॉवर सेंटर बताते हैं ।।
और मुख्यमंत्री जी ने साहब को जन्मदिन की बधाई तक नहीं दी 😂
आज तो खेला हो गया भावी विधायक जी के साथ 😂
@grok