बाल विवाह गैरकानूनी व सामाजिक अपराध ही नहीं, बच्चों के साथ अन्याय भी है।
बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 में बाल विवाह करवाने पर 2 वर्ष तक के कठोर कारावास व एक लाख रुपए तक जुर्माने की सजा का प्रावधान है।
मासूम बच्चों को सुनहरे भविष्य का उपहार दीजिए, बाल विवाह की जंजीरें नहीं।
#RajasthanPolice
#ChildMarriage
समाज का माहौल बिगाड़ती हैं भ्रामक खबरें।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मौजूद किसी भी सूचना को बिना पूरी जांच पड़ताल के आगे न भेजें क्योंकि वह गलत हो सकती है और आपको पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
आईटी एक्ट, 2021 के मुताबिक फेक न्यूज फैलाना अपराध है।
#RajasthanPolice
#FakeNews
धूम्रपान एक धीमा जहर है जो धीरे-धीरे आपके जीवन को बीमारियों से बदरंग बना सकता है।
सिगरेट का धुआं धूम्रपान करने वाले के साथ अन्य लोगों को भी नुकसान पहुंचाता है जो इसके संपर्क में आते हैं।
सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 के तहत सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 200 रुपए जुर्माना लगाया जाता है।
#RajasthanPolice