श्रद्धांजलि, एक नेक दिल दोस्त को जो सबकी मदद करते थे वे न केवल मेरे बल्कि अरुण गोविल जी और अरविंद त्रिवेदी जी के भी मित्र थे अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण हमने उन्हें खो दिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।🙏
ताहिर हुसैन को अदालत द्वारा दिल्ली दंगों का दोषी करार दिया गया है। ऐसा व्यक्ति, जो दिल्ली का दोषी है, दिल्ली की जनता का दोषी है, ऐसे ताहिर हुसैन के साथ में आम आदमी पार्टी का संपर्क-राजनीतिक संरक्षण था, तो क्या अरविंद केजरीवाल जी, संजय सिंह जी इस बात का जवाब देंगे कि दिल्ली में दंगे भड़काने जैसे कितने और कृत्य उन्होंने किए हैं?
ताहिर हुसैन को अदालत द्वारा सजा दिया जाना दंगों में अपनी जान गंवाने वालों के लिए न्याय मिलने जैसा है।
ताहिर हुसैन, अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया इन सबकी जवाबदेही दिल्ली की जनता के प्रति बनती है। यह एक राजनीतिक षड्यंत्र था, जो उस समय रचा गया।
दिल्ली की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
देश की चर्चित पत्रकार श्रीमती रुबिका लियाकत को नेशनल टीवी पर झारखंड की प्रसिद्ध सोहराई पेंटिंग वाली साड़ी की तारीफ करते देख कर खुशी हुई।
झारखंड की पहचान बन चुकी यह साड़ी आदिवासी समाज की महिलाओं द्वारा बनाई जाती है। झारखंड की माटी में ऐसा बहुत कुछ है, जिसे सामने लाने की आवश्यकता है।
जोहार रूबिका जी, मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि यह छोटी सी पहल झारखंड की हजारों साल पुरानी कला- संस्कृति को देश-दुनिया के सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।