अरावली पर केंद्र का बड़ा फैसला
अरावली पर्वतमाला के संरक्षण की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पूरे अरावली क्षेत्र में नई खनन लीज पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) द्वारा राज्यों को जारी इन निर्देशों के तहत दिल्ली से गुजरात तक फैली संपूर्ण अरावली श्रृंखला में किसी भी नई खनन लीज की अनुमति नहीं दी जाएगी।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध पूरे अरावली परिदृश्य पर समान रूप से लागू होगा, ताकि अवैध और अनियंत्रित खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
यह फैसला अरावली को बचाने के लिए से चल रहे आमजनता के संघर्ष की जीत माना जा रहा है, जिसने नीति स्तर पर निर्णायक हस्तक्षेप का मार्ग प्रशस्त किया है।
केंद्र सरकार ने अरावली पहाड़ियों की पूरी रक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) ने सभी संबंधित राज्यों को निर्देश दिए हैं कि अरावली क्षेत्र में कोई नई खनन लीज नहीं दी जाएगी. यह रोक गुजरात से दिल्ली तक फैली पूरी अरावली श्रृंखला पर एकसमान लागू होगी. इसका मकसद अवैध और बिना नियंत्रण वाले खनन को पूरी तरह रोकना और अरावली को एक सतत भू-आकृति के रूप में बचाना है
#Aravallis | #NoMining | #ATCard | #AajTakSocial
आम जनता की एक ऐतिहासिक जीत
जनहित में उठ रही आवाज़ों और निरंतर जन दबाव के परिणामस्वरूप केंद्र सरकार ने पूरे अरावली क्षेत्र में खनन गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
जब जनता एकजुट होकर अपनी बात मजबूती से रखती है, तो उसकी आवाज़ को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।
#Aravali
दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान की सुरक्षा ढाल BJP सरकार की वजह से खतरे में🚨
अरावली को बचाने के लिए आगे आइए और अपना भविष्य बचाइए 🙏
#SaveAravalli#SaveAravaliHills
प्रकृति है तो मानव जीवन है
प्रकृति नहीं तो मानव जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती !
दिल्ली NCR pollution उदाहरण है नहीं समझ आयेगा तो कल नए उदाहरण बनेगे राजस्थान हरियाणा मध्यप्रदेश !
#SaveAravalli
अरावली को बचाओ इससे पहले कि ये बस एक याद बनकर रह जाए।
अगर हम आज खड़े नहीं हुए तो ये शानदार view कल नहीं रहेगा इन पहाड़ियों ने रेगिस्तान, सूखे और प्रदूषण से हमें लाखों सालों से बचाया है।
इन पहाड़ों ने 15 अरब वर्षों तक हमारी रक्षा की है अब इसकी रक्षा करने की जिम्मेदारी हमारी है।
सदियों तक अरावली ने राजस्थान,हरियाणा, दिल्ली व अन्य राज्यों को मरुस्थल और वायुमंडलीय प्रकोप से बचाने का कार्य किया था।
परंतु आज वही अरावली खुद अपने अस्तित्व को लेकर खतरे में है, सभी मिलकर अरावली को बचाएं।
#SaveAravaliHills#अरावली_बचाओ#अरावली_पर्वतमाला_बचाओ#SaveAravalli
#अरावली_बचाओ_अभियान #SaveAravali
Love the conviction with which this Rajasthani girl Jigisha Joshi ji is defending the honour of the #aravallihills.
‘खड़ा रहना हमने हमारे पहाड़ों से ही सीखा है’
#SaveAravalli.
अरावली सिर्फ़ पहाड़ नहीं, राजस्थान की सांस है। हज़ारों सालों से ये पर्वतमाला हमारी ज़मीन, पानी और जीवन की रक्षा करती आ रही है। इसे बचाना मतलब आने वाली पीढ़ियों को बचाना। #SaveAravalli
आज मैं अपनी प्रोफाइल पिक्चर (DP) बदलकर #SaveAravalli अभियान का हिस्सा बन रहा हूँ। यह सिर्फ एक फोटो नहीं, एक विरोध है उस नई परिभाषा के खिलाफ जिसके तहत 100 मीटर से कम ऊंचाई वाली पहाड़ियों को 'अरावली' मानने से इंकार किया जा रहा है। मेरा आपसे अनुरोध है कि अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलकर इस अभियान से जुड़ें:
अरावली के संरक्षण को लेकर आए इन बदलावों ने उत्तर भारत के भविष्य पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यह निर्णय हमारे अस्तित्व के लिए खतरनाक है क्योंकि:
1️⃣ मरुस्थल एवं लू के खिलाफ दीवार: अरावली कोई मामूली पहाड़ नहीं, बल्कि कुदरत की बनाई 'ग्रीन वॉल' (Green Wall) है। यह थार रेगिस्तान की रेत और गर्म हवाओं (लू) को दिल्ली, हरियाणा और यूपी के उपजाऊ मैदानों की ओर बढ़ने से रोकती है। अगर छोटी पहाड़ियाँ (Gaping Areas) खनन के लिए खुल गईं, तो रेगिस्तान हमारे दरवाज़े तक आ जाएगा और गर्म हवाएं तापमान को बढ़ा देंगी।
2️⃣ प्रदूषण से रक्षा: ये पहाड़ियाँ और यहाँ के जंगल NCR और आसपास के शहरों के 'फेफड़ों' (Lungs) की तरह काम करते हैं। ये धूल भरी आंधियों (Dust Storms) को रोकते हैं और जानलेवा प्रदूषण को कम करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। दिल्ली और आसपास के इलाके में अरावली के बावजूद इतनी गंभीर स्थिति है तो अरावली के बिना कैसी स्थिति होगी, उसकी कल्पना करना भी वीभत्स है।
3️⃣ भूजल (Groundwater): अरावली हमारे लिए पानी का मुख्य रिचार्ज ज़ोन है। अरावली की चट्टानें बारिश के पानी को ज़मीन के भीतर भेजकर भूजल रिचार्ज करती हैं। अगर पहाड़ खत्म हुए, तो भविष्य में पीने के पानी की गंभीर कमी का सामना करना पड़ेगा,जिससे वन्यजीव लुप्त होने की कगार पर आ जाएंगे तथा इकोलॉजी को खतरा होगा।
वैज्ञानिक सच यह है कि अरावली एक निरंतर शृंखला (Continuous Chain) है। इसकी छोटी पहाड़ियाँ भी उतनी ही अहम हैं जितनी बड़ी चोटियाँ। अगर दीवार में एक भी ईंट कम हुई, तो सुरक्षा टूट जाएगी।
📢 हमारी अपील:
हम केंद्र सरकार और माननीय सुप्रीम कोर्ट से विनम्र निवेदन करते हैं कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए इस परिभाषा पर पुनर्विचार (Reconsider) करें। अरावली को 'फीते' या 'ऊंचाई' से नहीं, बल्कि इसके 'पर्यावरणीय योगदान' (Ecological Impact) से आंका जाए।
#SaveAravalli
अरावली थार रेगिस्तान को आगे बढ़ने से रोकने वाली दीवार है। विशेषज्ञों की चेतावनी है कि 10 से 30 मीटर ऊंची छोटी पहाड़ियां भी धूल भरी आंधियों को रोकने में उतनी ही कारगर होती हैं। इनका खनन मतलब दिल्ली तक रेगिस्तान को निमंत्रण
#SaveAravalli#अरावली_बचाओ#अरावली_पर्वतमाला_बचाओ
एक तरफ सरकारें मां के नाम बाप के नाम पेड़ लगाओ जैसे ढोंग कर रही है
दूसरी तरफ जो पेड़ लगे है उनको विकास के नाम पर उखाड़ रही है
अरावली पर्वत माला राजस्थान की जीवन रेखा है इसको ऐसे बर्बाद करना बिल्कुल गलत है
#SaveAravalli