पवित्र सोमनाथ मंदिर के गगनचुंबी शिखर पर गर्व के साथ लहराता पावन ध्वज भारतवर्ष की आस्था की विजय का प्रतीक है। यह कोटि-कोटि भारतीयों की सामूहिक चेतना का दिव्य उद्घोष भी है। सोमनाथ के शिखर पर केसरिया ध्वज हमारी अटूट श्रद्धा की जीवंत विजयगाथा है। यह ध्वज अनंतकाल तक भारत के गौरव का गान करता रहेगा, हर भारतीय को प्रेरणा देता रहेगा।
डबल इंजन सरकार बनते ही बंगाल में बड़े फैसलों का दौर शुरू हो चुका है।
जनता के हित, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास को प्राथमिकता देते हुए भाजपा सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है।
बंगाल अब नई दिशा की ओर बढ़ चुका है... 🪷📈
भाजपा प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary जी की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया।
बैठक में आगामी अभियानों एवं संगठनात्मक विषयों पर समीक्षा एवं योजना के निमित्त विस्तृत चर्चा हुई।
बहादुर भाजपा कार्यकर्ताओं को विनम्र श्रद्धांजलि।
प्रधानमंत्री जी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के इस ऐतिहासिक अवसर पर उन सभी वीर कार्यकर्ताओं को नमन किया, जिन्होंने पार्टी और अपने सिद्धांतों की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।
उनका साहस, समर्पण और संघर्ष सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
@narendramodi
कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री जी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता 98 वर्षीय श्री माखनलाल सरकार जी से भेंट की जिन्होंने 1952 से श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ पार्टी का काम किया।
भारत के राष्ट्रवाद को नुकसान पहुंचाने वाले राजनीतिक दलों को दफन करने में जनता-जनार्दन बहुत देर नहीं लगाएगी...
चुनाव परिणामों ने इस बात का स्पष्ट संकेत दिया है...
सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की असीम शुभकामनाएं। शांति, करुणा और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले इस पावन अवसर पर आइए, भगवान बुद्ध के जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प दोहराएं।
नान्तर्बहिश्च लोकेषु त्वात्मानं दृष्टवान् क्वचित्।
आष्टाङ्गिकेन मार्गेण परमां शान्तिमाययौ॥
बुद्धम् शरणम् गच्छामि।
धम्मम् शरणम् गच्छामि।
संघम् शरणम् गच्छामि।
संपूर्ण विश्व को अहिंसा और शांति का मार्ग दिखाने वाले महात्मा गौतम बुद्ध के जन्मोत्सव #बुद्ध_पूर्णिमा की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मोक्ष की अविरल धारा, पतित पावनी मां गंगा के अवतरण दिवस '#गंगा_सप्तमी' की अनंत बधाई|
शिव की जटाओं से निकलकर धरती को पवित्र करने वाली मां गंगा की कृपा सब पर सदैव बनी रहे।
माँ गंगा सभी के जीवन को सुख,समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण करें,यही कामना करता हूँ!
हर हर गंगे!
#GangaSaptami
आज लखनऊ में 'नारी शक्ति के सम्मान और अधिकारों की आवाज बुलंद करते हुए एक ऐतिहासिक पैदल मार्च निकाला गया। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, राष्ट्रीय महामंत्री माननीय श्री अरुण सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री पंकज चौधरी जी, उपमुख्यमंत्री द्वै माननीय श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, माननीय श्री ब्रजेश पाठक जी एवं महिला मंत्रीगण व वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह विशाल जनसमूह स्पष्ट संदेश देता है कि देश की मातृशक्ति अब अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में पारित न होने देने के विरोध में महिलाओं का यह जनआक्रोश विपक्षी दलों — समाजवादी पार्टी, कांग्रेस एवं अन्य — की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ एक मजबूत जवाब है।
यह ऐतिहासिक मार्च इस बात का प्रमाण है कि नारी सम्मान और सशक्तिकरण के मार्ग में कोई भी बाधा अब स्वीकार नहीं की जाएगी। महिलाओं को उनका अधिकार मिलकर रहेगा, और देश की प्रगति में उनकी भागीदारी को कोई रोक नहीं सकता।
@NarendraModi@nitinnabin@amitshah@blsantosh@pankajchaudhary
#NariShakti #MahilaSashaktikaran #Lucknow #BJP #WomenEmpowerment #Narendramodi
#अक्षय_तृतीया की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, वैभव और नए शुभ संकल्पों की अक्षय ऊर्जा लेकर आए। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा से घर-परिवार में शांति, खुशहाली और सौभाग्य सदैव बना रहे।
#AkshayTritiya
शस्त्र और शास्त्र के प्रतीक, भगवान विष्णु के छठे अवतार, अक्षय ऊर्जा के पुंज भगवान श्री परशुराम जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान परशुराम हम सभी के जीवन में साहस, वीरता और ज्ञान का संचार करें। 🚩🙏
#ParshuramJayanti#AkshayaTritiya#परशुराम_जयंती
हमारी नारी शक्ति सशक्त भारत की पहचान है। देश की माताएं-बहनें और बेटियां अपनी अटूट संकल्पशक्ति, निष्ठा और सेवाभाव से आज हर क्षेत्र में भारतवर्ष का गौरव बढ़ा रही हैं।
देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या ।
तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या नताः स्म विदधातु शुभानि सा नः ।।