State Treasurer BJP Uttarakhand
Vice Chairman
Urban Environment Protection Council Uttarakhand Government Former President Mahanagar Dehradun BJP Uttarakhand
@BJP4UK के माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद श्री @mahendrabhatbjp जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भगवान श्री बदरी विशाल जी से आपके दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं।
मेरे जन्मदिन के अवसर पर आप सभी की शुभकामनाएँ प्राप्त हुई। आपकी शुभकामनाओं एवं बधाई के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ एवं आशा करता हूँ कि आप सभी का स्नेह, सहयोग एवं मार्गदर्शन सदैव मिलता रहेगा।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री आदरणीय श्री @shivprakashbjp जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्री बदरी विशाल जी से आपके दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं।
आज माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 136वें एपिसोड को राजपुर विधानसभा के अंबेडकर नगर मंडल के बूथ संख्या 21 पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार जी, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण के साथ सुना।
#MannKiBaat
उत्तराखंड सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @SubodhUniyal1 जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा केदारनाथ जी से आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @mahendrabhatbjp जी के नेतृत्व में राहुल गांधी द्वारा लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करते हुए बिना पूर्व सूचना के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आवास का घेराव करने के विरोध में आज देहरादून स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया।
@BJP4India@BJP4UK
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल जी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा केदारनाथ जी से आपकी दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं।
@BJP4UK
माननीय राज्य सभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री @TawdeVinod जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
बाबा केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना करता हूं।
देहरादून आने से पहले उत्तराखंड की जनता और युवाओं को पूरा सच भी बता दीजिए।
उत्तराखंड को भर्ती घोटालों का “epicentre” किसने बनाया था? इतिहास गवाह है कि इसकी जड़ें कांग्रेस के शासनकाल में हैं।
एन.डी. तिवारी सरकार (2002–2007) के दौरान:
• दरोगा भर्ती में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे। मामला इतना गंभीर था कि जांच CBI तक पहुंची।
• पटवारी भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों के आरोप लगे। एक ही परिवार के कई सदस्यों के चयन और लेन-देन के आरोपों के बाद भर्ती निरस्त करनी पड़ी।
हरीश रावत सरकार (2014–2017) के दौरान:
• 2016 की UKSSSC VPDO भर्ती परीक्षा विवादों में रही। बाद की जांच में आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष, सचिव और परीक्षा नियंत्रक सहित कई लोगों की गिरफ्तारी हुई।
• सिडकुल भर्ती विवाद में पक्षपात और प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे। SIT जांच तक करनी पड़ी।
• UBTER और आयुर्वेद विश्वविद्यालय की भर्तियां भी लगातार विवादों और अनियमितताओं के आरोपों में घिरी रहीं।
यानी जिस दौर में कांग्रेस सत्ता में थी, उस समय भर्ती प्रक्रियाओं पर लगातार सवाल उठे, जांच एजेंसियां लगीं, भर्तियां रद्द हुईं और युवाओं का विश्वास टूटता गया।
अब वर्तमान की भी बात कर लेते हैं।
जब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में UKSSSC भर्ती घोटाले का मामला सामने आया, तो क्या उसे दबाया गया? नहीं।
• देश का सबसे कठोर नकल-विरोधी कानून बनाया गया।
• 100 से अधिक नकल माफियाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
• भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक सुधार किए गए।
• पिछले चार वर्षों में 34,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से मिली हैं।
यही फर्क है।
कांग्रेस के दौर में घोटाले होते थे, कार्रवाई नहीं होती थी। भाजपा सरकार में गड़बड़ी सामने आई तो कानून बना, माफिया जेल गए, जांच हुई, गिरफ्तारियां हुईं और व्यवस्था बदली गई।
युवाओं के भविष्य पर राजनीति करने से पहले यह भी बताइए कि जिन भर्ती घोटालों की नींव कांग्रेस के शासनकाल में पड़ी, उनके लिए जवाबदेह कौन था?
उत्तराखंड का युवा सब याद रखता है। उसे भाषण नहीं, रिकॉर्ड दिखाई देता है। एक तरफ भर्ती घोटालों का इतिहास है, दूसरी तरफ कठोर कानून, माफियाओं पर कार्रवाई, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और हजारों युवाओं को योग्यता के आधार पर मिली सरकारी नौकरियां।
युवाओं के सपनों की सबसे बड़ी दुश्मन वह राजनीति है जिसने वर्षों तक व्यवस्था को सड़ने दिया। और युवाओं का सबसे बड़ा साथी वह शासन है जिसने व्यवस्था को साफ किया, कानून को सख्ती से लागू किया और भर्ती प्रक्रिया में विश्वास बहाल किया।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्रीआदरणीय @DrRPNishank जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
बाबा केदारनाथ जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
Did you know? 👇
🔹 PM Modi became the first Indian Prime Minister to visit New Zealand in 40 years. 🇳🇿
🔹 PM Modi visited Ireland after a gap of 60 years, renewing a long-dormant diplomatic engagement. 🇮🇪
🔹 PM Modi became the first Indian Prime Minister to visit Guyana in 56 years, opening a new chapter in bilateral ties. 🇬🇾
And these are just a few examples. Over the past decade, PM Modi has revitalised long-neglected partnerships, expanded India's global outreach and strengthened ties across continents.
𝐓𝐨𝐝𝐚𝐲, 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐮𝐧𝐝𝐞𝐫 𝐏𝐌 𝐌𝐨𝐝𝐢 𝐢𝐬 𝐧𝐨𝐭 𝐦𝐞𝐫𝐞𝐥𝐲 𝐩𝐚𝐫𝐭𝐢𝐜𝐢𝐩𝐚𝐭𝐢𝐧𝐠 𝐢𝐧 𝐠𝐥𝐨𝐛𝐚𝐥 𝐚𝐟𝐟𝐚𝐢𝐫𝐬. 𝐈𝐭 𝐢𝐬 𝐡𝐞𝐥𝐩𝐢𝐧𝐠 𝐬𝐡𝐚𝐩𝐞 𝐭𝐡𝐞𝐦 𝐚𝐬 𝐚 𝐭𝐫𝐮𝐬𝐭𝐞𝐝 𝐩𝐚𝐫𝐭𝐧𝐞𝐫, 𝐚 𝐥𝐞𝐚𝐝𝐢𝐧𝐠 𝐯𝐨𝐢𝐜𝐞 𝐚𝐧𝐝 𝐚 𝐫𝐢𝐬𝐢𝐧𝐠 𝐠𝐥𝐨𝐛𝐚𝐥 𝐩𝐨𝐰𝐞𝐫. 🇮🇳🌍
लगभग ₹2,400 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित सौंग बांध परियोजना पर कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों के लाखों नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल की दीर्घकालिक उपलब्धता सुनिश्चित होगी। यह परियोजना प्रदेश की जल सुरक्षा को सुदृढ़ करने और भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
@narendramodi@PMOIndia
प्रखर वक्ता एवं जनप्रिय राजनेता, माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
भगवान श्री बदरी विशाल जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना है।
आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रवादी विचारक, प्रखर शिक्षाविद् एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
कोटि-कोटि नमन। 🙏🌺
#DrSyamaPrasadMukherjee #125वींजयंती #BJPUttarakhand #राष्ट्रप्रथम #श्रद्धांजलि
ऋषिकेश में आदरणीय राज्यपाल @LtGenGurmit जी (सेवानिवृत्त) एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के साथ 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' (सेवा पखवाड़ा) के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया।
भाजपा सरकार द्वारा आगामी 15 दिनों तक प्रदेश के सभी ब्लॉक एवं न्याय पंचायत स्तर पर 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा उनकी समस्याओं का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
भाजपा सरकार जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
@BJP4India@BJP4UK
पांच वर्षों में धामी सरकार ने वह कर दिखाया जो दशकों तक अधूरा था। UCC का क्रियान्वयन, नकल विरोधी कानून, भ्रष्टाचार पर कठोर प्रहार, सैनिक सम्मान की पुनःस्थापना और करोड़ों के निवेश—ये सब मिलकर एक ऐसे उत्तराखण्ड का निर्माण कर रहे हैं जो सुशासन की पहचान बन चुका है। #DhamiKe5Saal
मुख्यमंत्री आवास देहरादून में उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी से आत्मीय भेंट कर उनके सफल नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के गौरवपूर्ण 5 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
#Dhamike5saal