राज्य सरकार लोकमंथन की सफलता के लिए, हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। यह आयोजन राजस्थान को राष्ट्रीय तथा सांस्कृतिक केंद्र के रूप में और अधिक प्रतिष्ठा प्रदान करेगा।
@BhajanlalBjp#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ब्यावर जिले में मसूदा कृषि उपज मण्डी में आयोजित, वीबी जी राम जी योजना के राज्य स्तरीय जन सम्मेलन के, सह शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना के तहत, सालाना रोजगार की गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर, 125 दिन कर दी गई है। साथ ही, फसल की बुवाई और कटाई के दौरान श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए, आवश्यकता पड़ने पर 60 दिनों का कार्य विराम घोषित किया जा सकेगा।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ब्यावर जिले में मसूदा कृषि उपज मण्डी में आयोजित, वीबी जी राम जी योजना के राज्य स्तरीय जन सम्मेलन के, सह शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मसूदा की धरती से वीबी जी राम जी योजना का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने गांव के विकास की गंगा बहाने वाली इस योजना के लिए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ब्यावर जिले में मसूदा कृषि उपज मण्डी में आयोजित, वीबी जी राम जी योजना के राज्य स्तरीय जन सम्मेलन के, सह शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना केवल रोजगार उपलब्ध कराने की योजना नहीं है, बल्कि यह रोजगार, जल संरक्षण, आधारभूत संरचना, पारदर्शिता और ग्राम विकास का समग्र राष्ट्रीय अभियान है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
संपूर्ण सनातन जगत एवं देवाधिदेव महादेव के भक्तों की आस्था का प्रतीक—श्री अमरनाथ यात्रा का आज से शुभारंभ।
बाबा भोलेनाथ की कृपा से सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमयी एवं सफल हो।
ॐ नमः शिवाय।
हर हर महादेव।
जय बाबा बर्फानी।
भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री @madanrrathore जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
#HBDayMadanJi
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल आदरणीय श्री कलराज मिश्र जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।
@KalrajMishra
डिजिटल इंडिया विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव है। बीते 11 वर्षों में इसने गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही देशवासियों के जीवन को आसान बनाया है। ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के विस्तार से लेकर डिजिटल ट्रांजैक्शन तक इस अभियान की अभूतपूर्व सफलता ने दुनियाभर का ध्यान भारत की ओर खींचा है।
#11YearsOfDigitalIndia
राजस्थान-हरियाणा यमुना जल परियोजना समझौता जल बंटवारे का करार नहीं, बल्कि करोड़ों प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य, जल सुरक्षा और समृद्धि का सशक्त आधार है।
@BhajanlalBjp#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
जनजातीय क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग के, मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने गृह रक्षा निदेशालय, जयपुर में गृह रक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों, स्वयंसेवकों के कल्याण तथा संगठन के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने गृह रक्षा संगठन की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों और कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इस अवसर पर उन्होंने 'राजस्थान गृह रक्षा प्राथमिकताएँ-2026' पुस्तिका का विमोचन भी किया।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
माननीय केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु सहित सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।
@byadavbjp#bhinmal#bjp4bhinmal
बगरू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. कैलाश वर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@KailashvermaBJP
आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 135वें संस्करण को भीनमाल में श्री बद्रीनारायण जी गौड़ के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
#MannKiBaat#bhinmal#bjp4bhinmal
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ने आज MSME दिवस के अवसर पर राजस्थान में पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रदेश के उद्यमियों के संघर्ष, संकल्प और सफलता की प्रेरक यात्राओं को सुना तथा उन्हें संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं लीज डीड वितरित किए। साथ ही, राजस्थान इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी-2026 का विमोचन, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट कॉफी टेबल बुक का अनावरण तथा उद्यमियों को एकीकृत सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु RAMP पोर्टल का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री @Ra_THORe, राज्य मंत्री श्री @kkvishnoibjp, जयपुर शहर सांसद श्रीमती @Manju4bjp सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आज मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेशभर में संचालित ग्रामीण एवं शहरी जनकल्याण शिविरों की प्रगति तथा आगामी 1 जुलाई से प्रारंभ होने वाले VB-G RAM G की तैयारियों के संबंध में बैठक की।
प्रदेशभर में संचालित शिविरों के माध्यम से लाभान्वित नागरिकों, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से पहुंचे।
साथ ही, 1 जुलाई से देशभर में प्रारंभ हो रहे VB-G RAM G के सफल संचालन के लिए राजस्थान में सभी तैयारियां समय पर एवं संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करने तथा प्रत्येक ग्राम और प्रत्येक पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर इसे जनआंदोलन का स्वरूप देने के निर्देश दिए। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने वाला यह अभियान सेवा, सुशासन और जनभागीदारी का सशक्त माध्यम बनेगा।
आज मुख्यमंत्री निवास पर राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही इस अभियान के पोस्टर का विमोचन भी किया।
मैं समस्त प्रदेशवासियों से आग्रह करता हूँ कि जन्म से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की 'दो बूंद जिंदगी की' अवश्य पिलाएं, क्योंकि पोलियो मुक्त भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को बनाए रखने तथा हर बच्चे के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
आइए, हम सब मिलकर अपने नन्हे-मुन्नों को पोलियो से सुरक्षित रखने का दृढ़ संकल्प लें और एक स्वस्थ राजस्थान के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
#PulsePolio