आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर देश ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक नई और मजबूत पहचान बनाई है।
आज का भारत केवल तेजी से विकास करने वाला राष्ट्र नहीं, बल्कि सक्षम, सुरक्षित और स्वाभिमानी भारत के रूप में विश्व पटल पर उभर रहा है। इसी संबंध में @aajtak के डिजिटल पेपर में प्रकाशित मेरा लेख..
#LongestServingElectedPMModi
प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने एवं उनके खेल कौशल को नया मंच प्रदान करने हेतु हमारी सरकार द्वारा 6500 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जा रही है।
हमारा लक्ष्य उत्तराखंड के युवाओं को खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मसूरी-देहरादून मार्ग पर झड़ीपानी के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पर्यटकों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।
॥ऊँ शांति॥
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। यह कालखंड भारत के नवोदय और विकसित भारत के संकल्प को नई दिशा देने वाला रहा है।
लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश को सबसे लंबे समय तक निरंतर नेतृत्व प्रदान करने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री जी की 12 वर्षों की प्रेरणादायी विकास यात्रा पर आज राष्ट्रीय समाचार चैनल @aajtak के डिजिटल मंच पर प्रकाशित मेरा लेख..
https://t.co/EMDhzkR1GA
सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित करने पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, आधुनिक अवसंरचना, सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण, सशक्त एवं आधुनिक सेना तथा विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियों ने नए भारत की मजबूत नींव रखी है। राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों ने देशवासियों के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा प्रदान की है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रत्येक उत्तराखंडवासी की ओर से आपको हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएँ।
#LongestServingElectedPMModi
हरिद्वार में माँ गंगा के पावन तट पर स्थित दक्षिण काली मंदिर श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र है। यह प्राचीन मंदिर माँ महाकाली को समर्पित है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
हरिद्वार आगमन पर माँ दक्षिण काली के इस दिव्य मंदिर के दर्शन अवश्य करें।
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और इस विकास यात्रा के विभिन्न आयामों का अवलोकन किया।
सेवा, सुशासन और अंत्योदय से प्रेरित यह कालखंड, सामूहिक सोच, सामूहिक संकल्प और 'विकसित भारत 2047' के सामूहिक स्वप्न को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
हमारी सरकार के बीते 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और राष्ट्र प्रथम की भावना से हमने युवाओं, महिलाओं और अपने किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। यह हमारे अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर डिजिटल क्रांति तक आज देश को दुनियाभर में एक नई पहचान मिली है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सेवा, सुशासन और समृद्धि के इसी पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।
#12YearsOfSeva
हमारी सरकार ने पूर्ण पारदर्शिता के साथ लगभग 33 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं। यह उपलब्धि युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित एक नया कीर्तिमान है।
@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@BJP4India
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्षों ने भारत के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है।
अंत्योदय के मंत्र को आत्मसात करते हुए सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाने का जो संकल्प लिया गया था, वह आज करोड़ों देशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बना है।
गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान को समर्पित ये 12 वर्ष विकसित भारत की मजबूत नींव है।
@AmitShah@NitinNabin@BJP4India
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड आयुष के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। राज्य में आयुष स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने एवं जन-जन तक गुणवत्तापूर्ण उपचार पहुंचाने के उद्देश्य से नवीन आयुष नीति-2023 लागू की गई है।
इसके माध्यम से आयुष संस्थानों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का सशक्तिकरण होने के साथ-साथ रोजगार, निवेश और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।
सचिवालय में समीक्षा बैठक के दौरान आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान भूस्खलन, बाढ़ एवं भू-कटाव संभावित क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर संवेदनशील गांवों, स्कूलों, अस्पतालों एवं अन्य महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की सूची तैयार करने समेत चारधाम यात्रा मार्गों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर विशेष निगरानी रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
मानसून अवधि के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए गर्भवती महिलाओं का पूर्व चिन्हीकरण कर उनकी स्वास्थ्य जांच, आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं एवं आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए। मौसम संबंधी अलर्ट का ग्राम स्तर तक त्वरित प्रसारण किया जाए तथा पर्यटकों एवं यात्रियों को भी समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में आपदा एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जेसीबी, पोकलैंड, डंपर एवं अन्य मशीनरी की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित करने के साथ बंद मार्गों को शीघ्र खोलने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार करने समेत @uksdrf, @NDRFHQ, पुलिस, फायर एवं अन्य एजेंसियों के साथ नियमित मॉक ड्रिल एवं प्रत्येक तहसील में राहत एवं बचाव सामग्री का पर्याप्त भंडारण करने के निर्देश दिए।
@narendramodi@NitinNabin@AmitShah@BJP4India
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश-दुनिया के लिए एक उदाहरण बनकर उभरा है।
आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए गए नवाचारों, त्वरित राहत एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं की BRICS Disaster Risk Reduction (DRR) Working Group की बैठक में भी सराहना हुई है। यह देवभूमि उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।
प्रदेश का युवा हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। सरकार आगे भी पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने हेतु कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @ganeshjoshibjp जी, श्री @BahugunaUK जी, श्री @ram_singhkaira जी, माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी, श्री @umeshsharmakau जी उपस्थित रहे।
मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन तथा पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।
साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान किए गए हैं। इन नियुक्तियों ने हजारों घरों में खुशियां, आत्मसम्मान और बेहतर भविष्य का विश्वास जगाने का कार्य किया है।
विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा 102 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीतकर इतिहास रचना प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व का विषय है। यह अभूतपूर्व उपलब्धि हमारे युवाओं के समर्पण, अनुशासन और भारत की प्राचीन योग परंपरा की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रतीक है।
योग की जन्मभूमि भारत का विश्वगुरु के रूप में यह गौरवशाली प्रदर्शन हमारे सांस्कृतिक सामर्थ्य और वैश्विक नेतृत्व को और अधिक सशक्त करता है। विश्व योगासन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें विश्वास है कि भारत के ये योगवीर आने वाले समय में भी देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।
#WYC2026
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की नई गाथा लिखी है। उनकी दूरदर्शी सोच, समर्पित सेवा और दृढ़ संकल्प के परिणामस्वरूप आज भारत आत्मविश्वास के साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है।
शपथ, संकल्प और राष्ट्र प्रथम का अटूट विश्वास...
2014 से निरंतर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने हर संकल्प को जनसेवा, सुशासन और विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ा है। यही समर्पण आज नए भारत की पहचान बन चुका है।
#12YearsOfSeva@NitinNabin@AmitShah@BJP4India