जहाँ एक ओर हमने पूरी पारदर्शिता के साथ 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने का कार्य किया है, वहीं दूसरी ओर स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम किया है।
@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@BJP4India@BJP4UK
जनपद चम्पावत की देवतुल्य जनता से मिले असीम स्नेह और अभूतपूर्व समर्थन के लिए हृदय से आभार। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा पर्यटन क्षेत्र को नई गति देने के उद्देश्य से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।
जनपद अल्मोड़ा के चायखान-बेगानिया मोटर मार्ग पर बलिया गांव के समीप एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत जनों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।
घायलों को एयरलिफ्ट कर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बाबा केदार से दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
मिजोरम एवं पुडुचेरी के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल एम.एम. लखेड़ा जी (सेवानिवृत्त) के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जरूरतमंदों के खाद्य एवं पोषण सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
इस योजना के माध्यम से उत्तराखंड के लगभग 60 लाख पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में युवाओं के सशक्तिकरण हेतु अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं और इसी का परिणाम है कि आज हमारे युवा विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में जो संकल्प लिया जाता है, उसे धरातल पर उतारकर भी दिखाया जाता है। ₹12,000 करोड़ की लागत से निर्मित 213 किमी लंबे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर यातायात प्रारंभ होना विकसित भारत के संकल्प की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह परियोजना केवल सड़क निर्माण नहीं, बल्कि तीव्र गति, सुगम संपर्क, आर्थिक प्रगति और उत्तराखंड सहित पूरे क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य का नया अध्याय है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद सिंह अधिकारी जी, माननीय दायित्यवधारी श्री श्याम पांडे जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सामंत जी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
चंपावत में ₹123.79 करोड़ की लागत से 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही सिटी सेंटर निर्माण हेतु भूमि पूजन तथा जिम कॉर्बेट ट्रेल का शुभारंभ किया।
हमारी सरकार सीमांत क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य केवल सड़कों और भवनों का निर्माण करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को विकास की यात्रा का सहभागी बनाना है। विकसित चंपावत, समृद्ध उत्तराखंड और आत्मनिर्भर सीमांत क्षेत्रों के संकल्प को साकार करने हेतु हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
India has shown remarkable stability during tough and testing times globally, despite our structural vulnerabilities. It has been achieved by ensuring macroeconomic stability over the last decade while making policy-making responsive and agile.
We are committed to further the process of Aatmanirbharta to safeguard our nation.
My visit to Seychelles has been filled with substantive outcomes that will boost the India-Seychelles friendship. I can confidently say that while the past fifty years of our relationship have been marked by deep trust and shared progress, the next fifty years will be defined by innovation, sustainability and shared prosperity.
I am happy to have joined the National Day celebrations and that too during the time when Seychelles marks 50 years of Independence. I thank President Herminie, the Government and people of Seychelles for their affection.
@StateHouseSey
Paid homage to Mahatma Gandhi at the Peace Park in Victoria. Bapu’s ideals transcend generations, uniting people in the pursuit of peace, justice and human dignity. His thoughts continue to inspire our collective endeavour for a better world.
I would like to appreciate the Seychelles Hindu Kovil Sangam for their efforts towards the building of the Arulmigu Navasakthi Vinayagar Temple and for popularising different aspects of Indian culture and spirituality in Seychelles.
Prayed at the Arulmigu Navasakthi Vinayagar Temple in Victoria, the prominent Hindu temple of Seychelles. May Bhagwan Shri Ganesh bless everyone with wisdom, strength and prosperity.
Contingents from the Assam Regiment and the Indian Navy took part in the National Day celebrations of Seychelles yesterday. It was yet another reflection of the enduring friendship between India and Seychelles.
सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह के दौरान भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को प्रदर्शित करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने मार्च कर रही भारतीय टुकड़ी का खड़े होकर अभिवादन किया।
उनका यह भाव देश की सेनाओं के प्रति सम्मान, विश्वास और गर्व का सशक्त संदेश देता है।
#PMModiInSeychelles #IndiaSeychelles
इस दौरान माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद सिंह अधिकारी जी, भाजपा के माननीय जिला अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह सामंत जी, भाजपा के माननीय प्रदेश मंत्री श्री निर्मल माहरा जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
आज जनपद चंपावत में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देते हुए CSR के अंतर्गत ICICI फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ के सहयोग से लगभग ₹6 करोड़ की लागत से स्थापित अत्याधुनिक MRI मशीन का लोकार्पण किया। इससे सीमांत क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुलभ और समय पर जांच की सुविधा मिलेगी।
जनपद में लगभग ₹20 करोड़ की लागत से 50 बेड वाले आधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक तथा ₹11.71 करोड़ की लागत से डायग्नोस्टिक विंग, ऑपरेशन थिएटर एवं पार्किंग का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं और सशक्त होंगी।