'मन की बात' कार्यक्रम के 129वीं कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, “जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले में जेहनपोरा नामक स्थान पर वर्षों से कुछ ऊँचे-ऊँचे टीले दिखाई देते रहे। लोग इन्हें साधारण टीले ही मानते थे, लेकिन एक दिन पुरातत्वविदों की नज़र इन पर पड़ी। वैज्ञानिक अध्ययन से स्पष्ट हुआ कि ये टीले प्राकृतिक नहीं, बल्कि मनुष्य द्वारा निर्मित किसी विशाल संरचना के अवशेष हैं। इसी खोज के ��ौरान एक रोचक कड़ी सामने आई। कश्मीर से हजारों किलोमीटर दूर फ्रांस के एक संग्रहालय के अभिलेखागार में एक पुराना, धुंधला चित्र मिला, जिसमें बारामूला क्षेत्र के तीन बौद्ध स्तूप दर्शाए गए थे। यह खोज करीब दो हजार वर्ष पुराने इतिहास से हमें जोड़ती है। जेहनपोरा का यह बौद्ध परिसर हमें याद दिलाता है, कश्मीर का अतीत क्या था, उसकी पहचान कितनी समृद्ध थी”...।
#MannKiBaat
@PMOIndia @narendramodi @PIB_India @MIB_India