माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM महोदय,राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में टैग किए अस्पतालों द्वारा गंभीर बीमारियों से ग्रसित कर्मियों के ईलाज में शिथिलता या अरुचि बरती जा रही है। शिकायतों के निष्पादन की त्वरित व्यवस्था किया जाय।
@ShilpiNehaTirki@IrfanAnsariMLA
माननीय मंत्री कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग @ShilpiNehaTirki महोदय,झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ के राज्यस्तरीय जनसेवक समागम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आपकी उपस्थिति से पूरे राज्य के जनसेवकों में उत्साह का माहौल है। उम्मीद है कि संवर्ग की चीर प्रतीक्षित समस्याएं दूर होंगी
आज राज्य स्तरीय जन सेवक समागम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का मौका मिला . इस समागम के माध्यम से VLW ने कृषि के बजाय दूसरे विभाग में कार्य करने की पीड़ा शब्दों में बयां की. कृषि विभाग की योजनाओं के लिए काम करने की ललक देख कर अच्छा लगा. उम्मीद ही नहीं पूर्ण भरोसा है कि जो जोश VLW का जन सेवक समागम में देखने को मिला , वो काम के माध्यम से धरातल पर भी जरूर देखने को मिलेगा.
@vlwjharkhand@ShilpiNehaTirki@jharotef@dilipraaz@Lokeshkkushwaha@NMOPS_Vikrant जनसेवक एकता जिंदाबाद।
माननीय कृषि मंत्री महोदया से हम सभी जनसेवकों का अनुरोध है की हमारा डीडीओ परिवर्तन होने में काफी विलंब हो रहा है इसे अपने संज्ञान में लेकर परिवर्तन कराने की कृपा करें।इस कृत के लिए हम सभी जनसेवक माननीय का आजीवन कृतज्ञ रहेंगे।
माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM महोदय,ऐसा हर विभाग में हो रहा है।पूरे राज्य में AGM के प्रभार में रहने वाले जनसेवकों पर एकतरफा कार्यवाही हो रही है।ऊपर के अधिकारी सारा दोष जमीनी स्तर के कर्मियों पर मढ़ दें रहें हैं।संज्ञान हो।🙏🙏
माननीय मंत्री कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग @ShilpiNehaTirki महोदय, जनसेवक संवर्ग को विभाग की मुख्य धारा से जोड़ने की आपकी मंशा से पूरा संवर्ग उत्साहित है। उम्मीद है कि जल्द ही जनसेवक संवर्ग को कृषि विभाग में उचित सम्मान और जवाबदेही मिलेगी।
माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM महोदय, साहेबगंज जिलें में जनसेवकों का चार पांच माह से गलत तरीके से वेतन अवरुद्ध मामलें में जिला आवास कॉर्डिनेटर की संदिग्ध भूमिका की उच्च स्तरीय और एसीबी से जांच कराई जाए। @dc_sahibganj@ShilpiNehaTirki
@nisha_singhmarr
@JharkhandCMO
झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ की ओर से माननीय मंत्री कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग सुश्री शिल्पी नेहा तिर्की @ShilpiNehaTirki को हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐💐💐💐
उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में राज्य के कृषकों और विभागीय कर्मियों के हित में तेजी से कार्य होगा।🙏🙏
माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM महोदय,रामगढ़ जिलें में दो जनसेवक खाद्य आपूर्ति की अनियमितता के आरोप से जूझ रहें हैं। अब नए जनसेवक को जबरन खाद्य आपूर्ति के गोदाम का प्रभार देकर बलि का बकरा बनाया जा रहा है। जनसेवक कब तक ये दंश झेलेगा? संज्ञान हो महोदय🙏🙏
@DC_Ramgarh