एसओजी का OMR घोटाले में बड़ा एक्शन
प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा, 2018 के परिणाम में OMR शीट में फर्जीवाड़ा से अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थी गिरफ्तार, महेन्द्र कुमार मीना व देवेन्द्र सिंह गुर्जर को किया गिरफ्तार, इस प्रकरण में तत्समय ओएमआर स्कैनिंग करने वाली एजेन्सी राभव लिमिटेड के कार्मिक विनोद कुमार गौड व शादान खान तथा इस कम्पनी के कार्यकारी निदेशक रामप्रवेश सिंह को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका हैं।
सांगानेर तहसील पर भी नजर बनाए रखिए।
आज रविवार के दिन सभी सदस्यों को आपस में जुड़ने का कार्यक्रम रख रहे हैं। पोस्ट को लाइक करें, दोबारा पोस्ट करें, 🆔 आईडी कमेंट कर दे, रीट्वीट करने वाले एक दूसरे को फॉलो करें।
Follow - @IFSnaina#नेशनल_फ्रीडम_यूनियन#National_freedom_union
सभी साथी लिखेंगे ✌️🙏🙏
राजस्थान पुलिस के सम्मान में,
आपका भाई राधे मीणा मैदान में,
मंत्रियों द्वारा लगातार राजस्थान पुलिस को मां बहन की गालियां दी जा रही है और बड़े बड़े IPS IG SP DG इन मंत्रियों की गुलामी करके अपने विभाग के छोटे-छोटे कर्मचारियों की मांग बहन एक करवा रहे हैं।
राजस्थान पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों अपने विभाग की इज्जत ना लुटवाए।
#Stand_With_Rajasthan_Police
एक साथ पूरा मामला दबा दिया गया
FIR में नाम जद सहित 38 का खुलासा तक नहीं हुआ
न जिम्मेदार लोगो से पूछताछ हुई है ????
युवा तो अपने आप को ठगा सा ही महसूस कर रहा है जो पकड़े गए उनको भी जमानत मिल जाएगी 🤔🤔🤔🤔
आने वाले चुनाव में युवा इसका जवाब जरूर देंगे
#OMR_घोटाला_शांत
OMR घोटाले में “सीक्रेट मीटिंग” की चर्चा तेज… आखिर किस बात पर बनी सहमति?
राजस्थान के चर्चित कथित OMR घोटाले को लेकर अब नई चर्चाओं ने बाजार गर्म कर दिया है। जानकार सूत्रों के अनुसार दो खुलासे के बाद ही घबराए आरोपी के साथ स्वंभू नेता से एक “महत्वपूर्ण मीटिंग” हुई, जिसमें राजस्थान बेरोजगारों के स्वयंभू बेरोजगार नेता, SOG में दर्ज 2025 की FIR के अनुसार नामजद मुख्य आरोपी और एक पूर्व प्रमोटी अधिकारी के शामिल होने की चर्चा है।
सूत्रों का दावा है कि इस बैठक में पूरे मामले को ज्यादा हवा नहीं देने और सोशल मीडिया पर इसको सीमित रखने को लेकर सहमति बनी। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बेरोजगारों की लड़ाई लड़ने का दावा करने वाले लोग अचानक नरम क्यों पड़ गए?
चर्चा यह भी है कि यह पूरी कवायद किसी “तारों की छत्रछाया” में हुई। बड़ा सवाल है कि क्या बेरोजगारों की आवाज उठाने का दावा करने वाले कुछ चेहरे पर्दे के पीछे समझौते की राजनीति कर रहे हैं? क्या खुलासे की आड़ में सौदेबाजी हुई?
सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसी को सांगानेर तहसील कार्यालय का रुख जल्दी करना चाहिए...वहां से कुछ अहम कड़ियां मिलने की चर्चाएं तेज हैं।
बेरोजगार युवा अब सिर्फ एक सवाल पूछ रहे हैं —
“हमारी लड़ाई लड़ने वाले आखिर हमारे साथ हैं… या किसी और के?”
#स्टाफिंग_पैटर्न_लाइब्रेरियन
खबर प्रमाणिक है
हमारे शिक्षा निदेशक महोदय स्टाफिंग को लेकर सचिवालय थे ।
सर हमारे लिए वित्त में पूर्णतः पैरवी कर रहे है।
पुस्तकालय परिवार को स्टाफिंग से अच्छी खबर मिलने की पूरी उम्मीद है।
देर है पर...हक में है।
#कमल_कनावरिया
NEET 2026 को रद्द कर दिया गया है। करीब 22 लाख बच्चों ने पूरी मेहनत के साथ इस परीक्षा की तैयारी की थी।
लेकिन ये पहली बार नहीं हुआ है, लगातार हो रहे पेपर लीक के कारण सरकार को ये परीक्षा रद्द करनी पड़ रही है।
NTA अब नेशनल ट्रामा एजेंसी बन चुकी है। ऐसे में शिक्षा मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा देना चाहिए और ज़िम्मेदारी क़बूल करनी चाहिए।
बच्चों और नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है।
: कांग्रेस महासचिव @SachinPilot जी
#बजट_25000 पदों का वर्गीकरण अगले 2–3 दिनों में जारी होने की संभावना है।
यह शिक्षा विभाग और पुस्तकालय भर्ती के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।
मैं लगातार इस विषय पर कार्य कर रहा हूँ और हर स्तर पर प्रयासरत हूँ ताकि जल्द सकारात्मक परिणाम मिलें।
आपका विश्वास मेरी ताकत है।
#कमल_कनावरिया
एक बार फिर से NEET UG की परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी को लेकर खबरें छप रही हैं। भाजपा राज में पिछले कई साल से परीक्षाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका भविष्य छीन रहा है। इस बार भी तकरीबन 23 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया।
NEET जैसी परीक्षाओं के लिए बच्चे जी-जान से मेहनत करते हैं। माता-पिता अपना सबकुछ दांव पर लगाते हैं ताकि बच्चों का भविष्य बने। लेकिन हर परीक्षा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। संसद में पेपर लीक के खिलाफ लाये गये कथित सख्त कानून का क्या फायदा हुआ अगर ज़मीनी तौर पर वही भ्रष्टाचार जारी है?
प्रधानमंत्री जी देश के युवाओं के प्रति जवाबदेह हैं। युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का यह सिलसिला कब तक चलेगा?