शिक्षा के बिना जीवन में अंधेरा है। आज जिसके पास ज्ञान है वह प्रगति कर रहा है। इसील���ए राज्य सरकार द्वारा नवाचारों के जरिए शिक्षा के क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश में नए राजकीय महाविद्यालय, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा प्रोफेशनल कोर्स के विभिन्न संस्थान खोले जा रहे हैं।
उदयपुर की नृशंस घटना में दिवंगत हुए श्री कन्हैयालाल के दोनों पुत्रों ने सर्किट हाउस, उदयपुर पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने सरकारी नौकरी दिए जाने पर आभार व्यक्त किया। दोनों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है। दो��ियों को उनके किए कृत्यों की सख्त से सख्त स���ा मिलेगी।
On #WorldLionDay, let’s resolve to protect and conserve the majestic animal so that they thrive in our forests. These magnificent species are a symbol of strength and crucial for ecological balance. Their natural habitats should be saved to ensure their survival.
पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान से इन्दिरा गांधी नहर परियोजना में पंजाब के बूढ़ानाला से आने वाले गंदे जल के निस्तारण एवं इन्दिरा गांधी नहर परियोजना तथा सरहिंद फीडर की रिलाइनिंग के संबंध में वार्ता की।
1/4
श्री भगवंत मान ने मुझे आश्वस्त किया है कि गंदे जल के निस्तारण का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा एवं अगली नहरबंदी के दौरान रिलाइनिंग का कार्य पूर्ण करवा दिया जाएगा।
2/4
यह ज्ञातव्य है कि राजस्थान सरकार द्वारा इन्दिरा गांधी फीडर की आरडी 555 (राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर) एवं बीकानेर कैनाल की आरडी 368 (राजस्थान-पंजाब बॉर्डर) पर रियल टाइम वॉटर क्वालिटी मॉनिटिरिंग सिस्टम स्थापित किया है। इससे पानी की गुणवत्ता की रियल टाइम मॉनिटिरिंग की जाएगी।
3/4
राजस्थान सरकार द्वारा पिछले 3 साल में नहरबंदी के दौरान इन्दिरा गांधी नहर के करीब 106 किलोमीटर रिलाइनिंग का ऐतिहासिक काम किया जा चुका है। इससे पानी की गुणवत्ता एवं मात्रा में सुधार आया है एव��� आखिरी छोर तक पानी पहुंचना सुनिश्चित हुआ है।
4/4
रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाएं जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड(जेसीटीएसएल) द्वारा संचाचित सभी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
इससे पूर्व राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में भी रक्षाबंधन पर महिलाओं,बालिकाओं के लिए निःशुल्क यात्रा के आदेश दिए गए हैं।
सरकार द्वारा दवाईयों, चिकित्सकों, एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यकताओं के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्य सरकार हर समय पशुपालकों के साथ खड़ी है। सभी के सहयोग से हम ��स संक्रमण से भी निजात पा सकेंगे।
राज्य सरकार पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए कृतसंकल्पित है। प्रदेश के कई जिलों के पशुओं में लम्पी स्किन रोग का संक्रमण तेजी से फैला है, लेकिन जल्द से इस पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।
राज्य में गौवंश में फैली लम्पी स्किन डिजीज जैसी महामारी के उपचार व रोकथाम हेतु हर स्तर पर पुख्ता प्रबंध किये जा रहे है। लम्पी स्किन रोग से प्रभावित जिलों में आवश्यक अस्थाई आधार पर 500 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है।भर्ती प्रक्रिया शीघ्र ही पूर्ण किये जाने निर्देश भी दिए है।
1/2
प्रभावी रोग नियंत्रण के लिए विभिन्न स्तरों पर लगातार बैठकें की जा रही हैं। इसके अलावा प्रभारी मंत्री भी अपने प्रभार वाले जिलों में भ्रमण कर निगरानी रखें हुए है। प्रदेश में पशु हाट और पशु मेलों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
आपातकालीन आवश्यक औषधियां खरीदने के लिए संभाग स्तरीय अजमेर, बीकानेर और जोधपुर कार्यालयों को 8 से 12 लाख रूपए और बाकी प्रभावित जिलों को 2 से 8 लाख रूपए सहित कुल 140 लाख रू की अतिरिक्त राशि आवंटित की गई है।
2/2
सीकर के खाटूश्याम जी मंदिर में हुई घटना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। राजस्थान के धार्मिक स्थल पूरे देश में आस्था के केंद्र है। यहां के धार्मिक स्थलों में सालाना उत्सव, मेलों के अलावा भी हर माह लाखों की संख्या में राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु दर्शन करने आते है।
मेहरानगढ़ स्थित मंदिर में वर्ष 2008 में हुए हादसे से पीड़ित परिवारों की वर्तमान स्थिति जानी जाए। इसके लिए मुख्य सचिव को एक समिति गठित करने के निर्देश दिए। यह समिति मेहरानगढ़ दुखांतिका में म���रे गए 216 लोगों के परिजनों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करेगी।
जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से धार्मिक ट्रस्ट के पदाधिकारियों व धर्मगुरूओं के साथ बैठकें आयोजित कर सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाए,ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।बैठकों में प्रशासन से उनकी व्यवस्थाओं के संबंध में अपेक्षाओं पर भी विस्तृत चर्चा की जानी चाहिए