भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ.अम्बेडकर जी ने जीवन पर्यंत दलितों, पिछड़ों तथा शोषितों के उत्थान के लिए अथक संघर्ष किया तथा समता आधारित समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। उनकी दी हुई शिक्षा तथा मूल्यों को नई पीढ़ी को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर बांदीकुई,दौसा में आदरणीय अविनाश गहलोत जी, कैबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार एवं बांदीकुई के लोकप्रिय विधायक आदरणीय भागचंद सैनी टांकडा जी से मुलाकात के आत्मीय पल...
@AvinashGehlot_@bhagchandtankda
देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले
जलियाँवाला बाग के असंख्य अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन।
🙏 यह राष्ट्र सदैव आपके बलिदान का ऋणी रहेगा।
शत् शत् श्रद्धांजलि!
#JallianwalaBagh#MartyrsOfIndia#13April1919
मकराना विधायक व कांग्रेस जिला अध्यक्ष (नागौर) श्री जाकिर हुसैन ग़ैसावत जी के पारिवारिक वैवाहिक समारोह में मकराना (नागौर) पहुँच कर, अपनी ओर से शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
चीन में हत्या से मृत हुए जालोर के स्व.श्री सतीश कुमार के भीनमाल स्थित घर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी।
उनका पार्थिव देह अभी तक भारत न आना दुःखद है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व मैंने विदेश मंत्री श्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर उनके पार्थिव शरीर को लाने का आग्रह किया है।
हर हर गंगे !!
बिहार के पटना शहर के नज़दीक परम पवित्र गंगा मैया के पावन तट पर जाकर माँ गंगा जी के दर्शन करने का सुअवसर मिला। स्वच्छ निर्मल पवित्र जल की अविरल बहती धारा को देखकर धार्मिक आस्था के साथ साथ आध्यात्मिक व सांस्कृतिक महत्व की जागृति एवं पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता अभियान में राष्ट्र की प्रगति की अनुभूति हुई।
#harhargange #Bihar #Patna
आज माउंट आबू में मेरी पत्नी व बेटी ने आध्यात्मिक शांति के केंद्र प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में सत्संग व गुरुओं का सानिध्य प्राप्त किया।
इस संस्थान की मानव सेवा व चेतना जागृति का प्रयास अभिनंदनीय है।
प्यार, सत्कार, हुंकार, उपहार
देगा तरक्की एक्सप्रेस को रफ्तार
कल पिंडवाड़ा आबू के वासा गांव में उमड़े बालोरिया व पानिया गांव के लोगों ने मिलकर कांग्रेस का साथ देने का ऐलान किया।
यह उद्घोष न्याय का जयघोष बनेगा।
आज मेरी धर्मपत्नी व पुत्री ने लखमीदास महाराज के मंदिर में दर्शन कर जन कल्याण की प्रार्थना की। साथ ही उम्मेदाबाद की उम्मीदों को पूरा करने के लिए कांग्रेस को जिताने का आग्रह किया।
आशान्वित हर नयन
सपने संजोए बचपन
आज मेघवालों के चोहटे पर स्थानीय निवासियों ने मेरी अर्धांगिनी व सुपुत्री को जनाशीष दी।
बचपन और जन-जन की उम्मीदों के नयन से उजले इस वातावरण में उन्होंने रामदेव जी मंदिर में दर्शन कर जन विजय की प्रार्थना की।
शक्ति उपासना के दिन मातृ वंदना!
आज जालोर के वार्ड नं 1 में आदरणीय माता जी व धर्मपत्नी ने देवीपूजा के महोत्सव पर बेटियों, बहनों व माताओं से संवाद किया।
इस दौरान सभी से गृहस्थी की खुशहाली और तरक्की के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
समर्थन है परिवर्तन का
हाथ से हाथ के चयन का
पाली से कांग्रेस प्रत्याशी संगीता बेनीवाल जी के समर्थन में जुड़ रहे लोग कांग्रेस पर अपना भरोसा दिखा रहे हैं।
तखतगढ़ हो, सुमेरपुर हो या मानेवार ढाबा हर जगह जनता कांग्रेस की अगवानी करती दिखी।
कोटा संभाग के सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष श्री @cpjoshiBJP जी, प्रदेश प्रभारी श्री @ArunSinghbjp जी और प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती @VijayaRahatkar जी को बहुत बहुत धन्यवाद।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव हेतु नियुक्त जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के समन्वयक श्री महेंद्र चौधरी जी के निर्देशन में विधानसभा क्षेत्रों लूणी, जोधपुर शहर, सरदारपुरा व सूरसागर के प्रमुख कांग्रेसजनों की बैठक में हिस्सा लिया।