"असली खतरा लोकतंत्र का बीजेपी है, बीजेपी हटेगी तो लोकतंत्र बचेगा, बीजेपी हटेगी तो संविधान बचेगा।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, दिल्ली
एक आंदोलनकारी बच्ची पर घूसों से निर्मम प्रहार करनेवाले इस व्यक्ति की AI से तुरंत पहचान की जाए और गिरफ़्तारी हो और ऐसा दंड दिया जाए कि अपनी बेटी के समान बच्ची पर फिर कभी कोई भाजपाई या उनके संगी-साथी या सादी वर्दी के गुर्गे हाथ न उठा सकें।
जो पुलिसकर्मी निष्क्रिय दिख रहे हैं, उनकी भी शिनाख़्त हो और गहन निष्पक्ष जाँच के पश्चात अनुशासनात्मक-दंडात्मक कार्रवाई भी।
सभ्य-लोकतांत्रिक समाज में संकीर्ण नकारात्मक मानसिकतावाले हिंसक लोगों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
नई पीढ़ी ने भाजपाइयों को ‘कैंसल’ कर दिया है।
देश कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
विधानसभा क्षेत्र सरधना के ग्राम कुशावली के निवासियों की माँ शाकुम्भरी देवी जी के दर्शन कर वापस लौटते समय हुई सड़क दुर्घटना में दुःखद मृत्यु हो गयी तथा कई लोग घायल हो गये थे। यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
आज ग्राम कुशावली के निवासियों द्वारा मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने एवं घायलों के निःशुल्क उपचार की मांग को लेकर दिए जा रहे धरने पर पहुँचकर उनकी मांगों का समर्थन किया।
’’हमारी सरकार व प्रशासन से मांग है कि मृतकों के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा सभी घायलों का निःशुल्क एवं समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए।’’ संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए। उनकी जायज़ मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार कर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए।
एक इंडिया एक आवाज़
अब नहीं सहेंगे अत्याचार
‘संविधान’ पर यूं आघात
‘आरक्षण’ पर घोर-प्रहार
‘किसान’ से विश्वासघात
‘नारी-युवा’ पर गहरी मार
हम मिलके करें तार-तार
‘वोट चोरी’ का मायाजाल
एकरंगी सोच की हर चाल
हों बेनक़ाब ये गिरोहबाज़
एक इंडिया एक आवाज़
जय संविधान-जय हिंदुस्तान!!!
बिग अपडेट 🚨
कुछ नगरपालिका में भी कांग्रेस का दबदबा कायम है🔥
टोटल सीट— 20
कांग्रेस— 14
भाजपा— 06
नगरपालिका— नाथद्वार
कांग्रेस— 19
भाजपा—20
अन्य—01
विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन जारी है।
ये गोरखपुर नहीं, आगरा है।
जनता पूछ रही है: स्मार्ट सिटी में आगरा का भी नाम है ना या आगरा के नाम पर भी भाजपाइयों ने भ्रष्टाचार का पानी फेर दिया है।
यहाँ भी अंतराष्ट्रीय पर्यटकों के नाम पर प्रयागराज की तरह 30 हज़ार करोड़ से कम का महाघपला नहीं हुआ होगा।
भाजपा के भ्रष्टाचार की भूख सूरसा के मुँह से कम नहीं है।