आप सभी को रोशनी के पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह पावन त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और सफलता का प्रकाश फैलाए।
मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से आपके घर-आँगन में सदा सुख-शांति बनी रहे।
आपका जीवन दीपों की तरह उज्जवल और मंगलमय हो।
आज राजनगर विधानसभा क्षेत्र के लवकुश नगर में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के नेतृत्व में “स्वदेशी अभियान” के तहत पदयात्रा में शामिल हुआ।
@vdsharmabjp
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ नृशंस आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय है। हम घटना में मृत हुए सभी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ
#pahalgam
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का 'एकात्म मानववाद' का विचार बन रहा नए भारत के विकास का आधार।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार देशभर के गरीबों और वंचितों को उनका अधिकार दे कर अंत्योदय का सपना कर रही साकार।
#EkatmaManavaDarshan
हर हर महादेव 🚩
सभी को महाशिवरात्रि के महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह मंगल पर्व आप सबके जीवन में सुख, समृद्धि लाये मेरी यही कामना है 🙏🏼
#MahaShivaratri2025 | #ArvindPateriya
जय बागेश्वर बालाजी सरकार 🚩
आज सम्पूर्ण भारतवर्ष की आस्था के केंद्र श्री बागेश्वर धाम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकप्रिय सांसद आदरणीय विष्णु दत्त शर्मा जी के साथ पहुंचकर करोड़ो करोड़ हिंदुओं के आराध्य आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी से आशीर्वाद प्राप्त किया
1/2
आज राजनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कर्री में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में सम्मिलित हुआ और विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों का अत्साहवर्धन भी किया, मैं इस प्रतियोगिता के शानदार आयोजन के लिए आयोजनकर्ताओं को बधाई प्रेषित करता हूँ 🙏🏼
आज #छतरपुर के ग्राम मुंगवारी में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्यअतिथि के रूप उपस्थित रहा
इस अवसर पर @bjp4chhatarpur के जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम जी सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती एवं सुशासन दिवास के अवसर पर आज ग्वालियर में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के साथ सहभागिता की। #AtalJanmShatabdi
आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 100 वीं जन्म जयंती के अवसर पर छतरपुर जिले के खजुराहो में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री विश्व के सार्वाधिक लोकप्रिय नेता माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने केन बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना का अपने कर कमलों से शुभारंभ किया |
यह परियोजना निश्चित तौर पर बुंदेलखंड के किसान भाईयों एवं जनता के लिए मील का पत्थर साबित होगी |बुंदेलखंड आगे आने वाले समय में विकसित एवं समृद्धशाली बुंदेलखंड बनेगा |
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल जी मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉं मोहन यादव जी एवं मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद माननीय श्री विष्णुदत्त शर्मा जी सहित माननीय केंद्रीय मंत्रीगण प्रदेश पदाधिकारीगण सांसद एवं विधायक तथा लाखों की संख्या में बुंदेलखंड क्षेत्र के किसान भाई माताएं बहनें एवं युवा साथीगण उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने खजुराहो में केन - बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास, ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना का लोकार्पण एवं 437 करोड़ रूपये की लागत से 1153 नवीन अटल ग्राम सेवा सदन का भूमिपूजन किया।
#केन_बेतवा_लिंक_परियोजना#AtalJanmShatabdi
अभूतपूर्व प्रेम एवं उत्साह का प्रतीक बना “केन बेतवा लिंक परियोजना” का शिलान्यास कार्यक्रम…
आज हमारे खजुराहो में पधारे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने…
1/3