Official Candidate of Uttarakhand Kranti Dal for Uttarakhand Assembly Elections 2022 from Dwarahat, Uttarakhand.
Former Member of Legislative Assembly (I & II),
लेकिन सरकारों की इसी अनदेखी के कारण यह पूरी बेल्ट आज भी अपनी सही पहचान का इंतज़ार कर रही है।
अब वक्त है देवभूमि के अनछुए खजानों को दुनिया के सामने लाने का।
पर्यटन बढ़ेगा, रोजगार बढ़ेगा और पहाड़ आगे बढ़ेगा! ✊🏔️
उत्तराखंड के छोटे-छोटे कोनों में टूरिज्म की अपार संभावनाएँ हैं, बस कमी है तो एक सही विज़न की! हमारी गगास घाटी का पूरा क्षेत्र बेहद खूबसूरत है, वहीं द्वाराहाट, चौखुटिया और मासी जैसी पूरी बेल्ट प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहर से समृद्ध है।
विडंबना देखिए कि राज्य स्थापना के इन 25 वर्षों में सरकारें टूरिज्म को लेकर कोई ठोस नीति बना ही नहीं पाईं। अगर यहाँ होमस्टे, रूरल टूरिज्म और ईको-टूरिज्म को सही से बढ़ावा दिया जाता, तो आज हमारे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलता और पहाड़ों से पलायन रुकता।
राज्य अतिथि गृह, देहरादून में उत्तराखंड क्रांति दल की नीतिनिर्धारण समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। दो सत्रों में आयोजित इस बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने उत्तराखंड के वर्तमान मुद्दों, जनहित से जुड़े विषयों तथा राज्य के समग्र विकास को लेकर गंभीर एवं सार्थक चर्चा की।
पिथौरागढ़ में गूंजा क्रांति का शंखनाद! 🔥🏔️
उत्तराखंड की माटी के सच्चे सपूत, जन-जन के नेता आदरणीय काशी सिंह ऐरी जी के नेतृत्व में पिथौरागढ़ में उमड़ा यह जनसैलाब गवाह है कि पहाड़ अब अपने हक और हकूक के लिए जाग चुका है।
उत्तराखंड क्रांति दल ही पहाड़ का असली विकल्प है
जाग पहाड़ी जाग।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान उमड़ रहा जनसैलाब इस बात का स्पष्ट संकेत है कि उत्तराखंड की जनता का विश्वास अब उक्रांद के साथ मजबूती से जुड़ रहा है।
आइए,अपनी माटी,अपने अधिकारों और उत्तराखंड के स्वाभिमान की इस लड़ाई में साथ जुड़ें,संघर्ष करें और परिवर्तन का हिस्सा बनें
जय पहाड़,जय पहाड़ी ✊