मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने निर्यात के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए पहली बार ₹2 लाख करोड़ से अधिक का निर्यात दर्ज किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश से ₹2,01,241 करोड़ का निर्यात कर उत्तर प्रदेश देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बन गया है।
औद्योगिक विकास, बेहतर आधारभूत संरचना, निवेश अनुकूल वातावरण और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ जैसी योजनाओं ने प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गौतमबुद्ध नगर सहित कई जिलों ने निर्यात वृद्धि में उल्लेखनीय योगदान दिया है।