RIICO एवं औद्योगिक परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण के विरोध में, संतों की पावन स्थली के अवाप्तीकरण तथा सरकार की प्रस्तावित औद्योगिक परियोजना से होने वाली हजारों पेड़ों की कटाई के विरोध में कल दिनांक 27 मई 2026 को दोपहर 12:15 बजे से जयपुर जिले के भैराणा धाम में आयोजित होने वाली विशाल महापंचायत में आप अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर संत समाज के पावन स्थान को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी आवाज बुलंद करें |
राजस्थान की संत परंपरा, गौ-सेवा और पर्यावरण संरक्षण की पहचान रहे जयपुर जिले का यह भैराणा धाम सैकड़ों वर्षों से न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि पशु-पक्षियों, वन्य जीवों और पर्यावरण संरक्षण का भी महत्वपूर्ण आधार रहा है। राजस्थान की भाजपा सरकार ने जनभावनाओं, धार्मिक आस्थाओं और पर्यावरण संरक्षण को नजरअंदाज करके जिस तरह यहां औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने का जो निर्णय लिया है, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी उस निर्णय के खिलाफ मजबूती से संतो के साथ खड़ी है |
#RLP_बचाएगी_भैराणाधाम
अरावली सिर्फ पहाड़ नहीं, जीवन की ढाल है,
जल, जंगल और जमीन की यही असली मिसाल है।
खनन और कटाई से इसका अस्तित्व खतरे में है,
आज बचाओ अरावली, तभी कल सुरक्षित कल है।
#SaveAravalli
अरावली बचाओ 🌿
अरावली सिर्फ पहाड़ नहीं, जीवन की ढाल है,
जल, जंगल और जमीन की यही असली मिसाल है।
खनन और कटाई से इसका अस्तित्व खतरे में है,
आज बचाओ अरावली, तभी कल सुरक्षित कल है।
#अरावली_बचाओ
@hanumanbeniwal@DainikBhaskar@narendramodi नेताजी 4 बार विधायक रहे,1 बार नारायण जी विधायक रहे लेकिन बेनीवाल परिवार पर 1 रूपये का आरोप नहीं लगा और भावी मंत्री का तो 2 साल में ही बायोडीजल से पेट नहीं भरा भाटा से नहीं भरा कृषि क्लेम से पेट नहीं भरा तो अब सीधा जनता के पैसों पे ही डाका डाल रहे हैं
आज देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र @DainikBhaskar में विधायकों द्वारा विधायक निधि जारी करने के एवज में रिश्वत लेने का मामला उजागर होना गंभीर प्रकरण है | विधायकों का यह कृत्य संघीय और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भ्रष्टाचार का बड़ा प्रहार है,एक तरफ देश के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi कहते है कि "न खाऊंगा और न खाने दूंगा" मगर दूसरी तरफ ऐसे मामले का सामने आना पीएम की मंशा पर बड़ा सवालिया निशान है | राजस्थान की जनता राज्य के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से इस मामले में अपेक्षा कर रही है कि ऐसे विधायकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाके प्रभावी कानूनी कार्यवाही सरकार करेगी वहीं राजस्थान विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री @VasudevDevnani जी से भी जनता यह अपेक्षा कर रही है कि अध्यक्ष जी ऐसे भ्रष्टाचारी विधायकों की सदस्यता रद्द करेंगे क्योंकि यदि जनता के चुने हुए जन - प्रतिनिधि इस तरह सार्वजनिक रूप से भ्रष्टाचार करेंगे और उनके खिलाफ कड़ा एक्शन नहीं होगा तो लोकतंत्र की जड़े कमजोर हो जाएगी |
मैं @BJP4India के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda और @INCIndia के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @kharge को कहना चाहता हूं कि इस मामले में आप अपनी पार्टियो के विधायकों को पार्टी से बर्खास्त करें ताकि लोकतंत्र में राजनैतिक दलों की व्यवस्था पर भी जनता का भरोसा कायम रहे |
@AmitShah@RahulGandhi
आज राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव जी देवनानी जी के अजमेर स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की व ढांढस बंधाया तथा उनकी स्वर्गीय धर्मपत्नी श्रीमती इंदिरा जी देवनानी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए व परमात्मा से स्वर्गवासी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की |
विगत दिनों श्रीमती इंदिरा जी देवनानी का देवलोकगमन हो गया था |
@VasudevDevnani@RLPINDIAorg