@thevoicenm इस बदहाली पर सरकार को जरूर ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द यहां की व्यवस्था मे सुधार लाने की कोशिश करना चाहिए नहीं तो जनता काफी नाराज होते जा रहा है
और इसका असर आने वाला चुनाव पर जरुर पड़ेगा
यह प्रॉब्लम को एक दो परिवारों को नहीं चार लाख परिवारों का है
चोटपुर कॉलोनी: सोने की चिड़िया नहीं, सोने जैसे मेहनतकश लोगों की कमाई पर कथित लूट का आरोप
नोएडा महानगर क्षेत्र की चोटपुर कॉलोनी—भारत को कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था और अंग्रेजों ने यहां की संपदा को लूटा। उसी तर्ज पर अगर चोटपुर कॉलोनी की बात करें तो यहां सोने की चिड़िया नहीं, बल्कि सोने जैसे खारे वे मेहनतकश लोग हैं, जो पूरे 24 घंटे मेहनत और मजदूरी करके अपने खून-पसीने की कमाई से परिवार चलाते हैं। आरोप है कि इसी मेहनत की कमाई को बिजली व्यवस्था से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के जरिए निकालने का खेल चल रहा है।
आरोप है कि सेक्टर-63 बिजली घर में बैठे JE अनुज कुमार सिंह की भूमिका पर गंभीर सवाल हैं। बिजली ऑपरेटर सुरेंद्र, गौरव पर भी प्रतिशटडाउन के नाम पर पैसे चार्ज, लाइनमैन से पैसे लिए जाने के आरोप भी सामने आए हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इससे पहले विशाल मलिक, अजय बालियान जूनियर इंजीनियर, शिवम त्रिपाठी और अन्य अधिकारियों के कार्यकाल में भी बिजली माफिया और कथित भ्रष्टाचार को लेकर शिकायतें होती रहीं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर जनता को ठेंगा दिखा दिया गया।
अब आरोप है कि कथित तौर पर प्रति ट्रांसफॉर्मर एक रेट फिक्स है JE SDO का। जितने ट्रांसफॉर्मर खराब होते हैं, उन पर भी कथित तौर पर तय रकम की वसूली की जाती है। आरोप यह भी है कि सरकारी स्तर पर मिलने वाली रकम के अलावा ऊपर से मिलने वाली कथित ‘मलाई’ भी शोषण के जरिए खाई जा रही है।
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि लाइनमैन कई-कई घंटे बिजली काटकर रखते हैं। आरोप है कि कॉलोनी के आधे हिस्से में फीडर नंबर-3 से जुड़े स्थानीय लोगों को बिजली की पूरी आपूर्ति दी जाती है, जबकि उसके बाद वाले क्षेत्र, खासकर पूर्वांचल से जुड़े लोगों के इलाकों में पूरे-पूरे दिन बिजली काटी जाती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार अलग-अलग जगहों पर 11,000 वोल्ट की लाइन में कथित रूप से जंपर बनाए गए हैं। पिछले दो साल से भ्रष्टाचार और बिजली व्यवस्था को लेकर शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन आरोप है कि भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि कार्रवाई नहीं होती।
यह भी आरोप है कि नंबर-3 जोड़ से जुड़े कुछ लोगों को लाइनमैन अपनी मर्जी से बिजली चलाते हैं और कथित दलाली का पैसा बराबर बांटा जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई की उम्मीद कम है।
अब चुनाव का समय है। चोटपुर कॉलोनी की जनता का कहना है कि अगर व्यवस्था ने उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया, तो जनता अपने वोट के जरिए खुद जवाब देगी।
@UPPCLLKO@pvvnlhq@UppclChairman@ChairmanUppcl@mduppcl@MdPvvnl@1912PVVNL@aksharmabharat@DirTechPvvnl
#GoodGovernance
#VikasExpress
@neaindia@dmgbnagar@iianoida@CMOfficeUP@EMofficeUP@PMOIndia
चोटपुर कॉलोनी में कथित अवैध वसूली और बिजली विभाग की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग
चोटपुर आश्रम कॉलोनी नोएडा , लाल मंदिर एवं श्मशान घाट के आसपास बिजली विभाग से जुड़े संविदा लाइनमैन अजीत कुमार पर स्थानीय लोगों से कथित रूप से अवैध वसूली, डराने-धमकाने और जबरन बिजली के तार काटने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति डी-ब्लॉक, सेक्टर-63, नोएडा स्थित बिजलीघर से संबद्ध है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में एक मंजिला मकान से ₹700, दो मंजिला मकान से लगभग ₹1,000 तथा तीन मंजिला मकान से ₹1,400 तक की कथित अवैध वसूली की जा रही है। आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने या विरोध करने पर लोगों को धमकाया जाता है और उनके बिजली के तार जबरन काट दिए जाते हैं।
यह न केवल गरीब और आम जनता के आर्थिक शोषण का गंभीर मामला है, बल्कि बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। आखिर किसी संविदा कर्मचारी को किस अधिकार के तहत निजी तौर पर पैसा वसूलने, लोगों को धमकाने या उनकी बिजली काटने की अनुमति दी गई है?
मैं उत्तर प्रदेश के @EMofficeUP एवं @myogiadityanath से मांग करता हूं कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच करें एवं कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित लोगों को राहत प्रदान की जाए।
साथ ही, चोटपुर कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली विभाग से जुड़े संविदा कर्मचारियों और कथित बिजली माफियों द्वारा की जा रही वसूली की स्वतंत्र जांच कराई जाए।
बिजली विभाग की जिम्मेदारी लोगों को सुरक्षित और वैध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है, न कि किसी भी कर्मचारी और माफियों को मनमानी वसूली और दबाव बनाने की खुली छूट देना। दोषी पाए जाने वालों पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति गरीब और आम जनता के शोषण की हिम्मत न कर सके। @UPPCLLKO@PVVNLHQ@PVVNLNOIDA@MdPvvnl@NitinNabin@CMOfficeUP@UPGovt@mygovindia #नोएडा
#Noida
@UPPCLLKO@thevoicenm@aksharmaBharat महाराज जी, @myogiadityanath तो ऐसे ही इस समस्या का समाधान कर दें। पक्की बिजली मिल जाए कई अधिकारी निलंबित हो जाए
मगर वहां तक बात यह है कि जो लोग हैं, अधिकारी लोग, पहुंचने नहीं देते, क्योंकि पता है बहुत सारे अधिकारी जो हैं, इस मामले में दोषी है।
चोटपुर कॉलोनी सेक्टर 63 नोएडा
जूनियर इंजीनियर अनुज कुमार सिंह द्वारा शत्रुघ्न, जिसे अवैध वसूली के मामले में पकड़े जाने के बाद संविदा कर्मचारियों से हटा दिया गया था, उसे दोबारा जूनियर इंजीनियर द्वारा कार्य पर रख लिया गया है। आखिर यह कैसा तंत्र है? जिस व्यक्ति पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे और जिसे कार्रवाई के तहत हटाया गया, उसे दोबारा किस आधार पर जिम्मेदारी दी गई?
जनता शिकायत करती है, सबूत देती है, अपनी परेशानी अधिकारियों तक पहुंचाती है, लेकिन अधिकारी मानो मुंह में दही और कान में रुई डालकर बैठे हैं। आखिर शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? क्या किसी कर्मचारी या अधिकारी को जनता से अवैध वसूली करने वालों को संरक्षण देने का अधिकार मिल गया है? @UPPCLLKO@PVVNLHQ@PVVNLNOIDA@MdPvvnl@NitinNabin@CMOfficeUP@UPGovt@mygovindia #नोएडा
#Noida
@Uppolice@63_sho@noidapolice अगर आम आदमी को न्याय के लिए बार-बार चौकी और थाने के चक्कर लगाने पड़ें, तो फिर पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
@Uppolice@dgpup@noidapolice कृपया मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच और पीड़ित की सुनवाई सुनिश्चित करें।
सेक्टर-63 थाना, नोएडा में पीड़ित की सुनवाई कब होगी?
पिछले 10 दिनों से पीड़ित अपनी शिकायत लेकर थाना सेक्टर-63 और चौकी के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि आरोपी की पहुंच ऊपर तक होने के कारण कार्रवाई नहीं की जा रही।
@Uppolice@63_sho@noidapolice
चोटपुर–छिजारसी पुस्ता रोड पर भयावह जाम, अतिक्रमण और आवारा पशुओं का आतंक—आखिर जिम्मेदार कौन?
@CMOfficeUP@PankajSinghBJP@dr_maheshsharma@noidapolice@noida_authority@dmgbnagar@UPIrrigationWR@63_sho@aajtak@DainikBhaskar@JagranNews@HindiKhabar
आज नोएडा में थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के अंतर्गत चोटपुर–छिजारसी पुस्ता रोड पर चोटपुर आश्रम सीसी रोड के टी-पॉइंट से पूरे आश्रम तक तथा चेतराम हॉस्पिटल से बहलोलपुर पुलिस चौकी तक अतिक्रमण के कारण भयंकर जाम लगा। स्कूल जाने वाले बच्चे, परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थी, काम पर जा रहे मजदूर और आम लोग फंस गए। यहां तक कि 2–3 एंबुलेंस भी जाम में फंसने की सूचना है और कुछ बच्चों की परीक्षा तक छूट गई।
इसी जाम के बीच एक आवारा सांड भी फंस गया, जिसे बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला और उसने लोगों पर हमला कर दिया। उस समय सड़क पर मौजूद लोगों का जीवन वास्तव में भय और गंभीर खतरे में पड़ गया। सवाल है कि यदि जाम और अतिक्रमण के बीच कोई बड़ा हादसा हो जाता तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होती?
सड़क किनारे ठेली-पटरी, टिन-टप्पर और अस्थायी दुकानों के नाम पर लगातार अतिक्रमण हो रहा है। सूचना के अनुसार इन अतिक्रमणों से अवैध वसूली हो रही है तो इसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसमें किसी वसूली माफिया/ठेकेदार के साथ @noidapolice नोएडा पुलिस, @UPIrrigationWR सिंचाई विभाग गाजियाबाद खंड या @CeoNoida नोएडा प्राधिकरण की कोई मिलीभगत है या नहीं, यह भी जांच का विषय है।
समाधान साफ है— पुस्ता रोड की सड़क सीमा में एक इंच भी अतिक्रमण न होने दिया जाए और दोनों किनारों से सभी ठेली-पटरी व अस्थायी अतिक्रमण हटाए जाएं। साथ ही आवारा पशु पकड़ने वाली सरकारी टीम तत्काल संज्ञान लेकर सड़कों पर घूम रहे आवारा सांड और अन्य पशुओं को पकड़े, ताकि भविष्य में किसी की जान खतरे में न पड़े।
नोएडा प्राधिकरण के धन से सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई सड़क एक साल से पहले ही गड्ढों में कैसे बदल गई? इसकी तकनीकी एवं गुणवत्ता जांच हो तथा निर्माण में शामिल ठेकेदार, इंजीनियर और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाए।
नोएडा के माननीय विधायक श्री पंकज सिंह जी, माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा जी, पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर और जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लें तथा संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से कार्रवाई के निर्देश दें।
चोटपुर–छिजारसी पुस्ता रोड पुस्ता रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी थाना सेक्टर 63 नोएडा को विशेष धन्यवाद साथ में नोएडा अथॉरिटी को भी धन्यवाद 🙏
@CMOfficeUP@PankajSinghBJP@dr_maheshsharma@noidapolice@DCPCentralNoida@noida_authority@dmgbnagar@UPIrrigationWR@63_sho@aajtak@DainikBhaskar@JagranNews@HindiKhabar
आज नोएडा पुलिस ने नोएडा अथॉरिटी के साथ मिलकर पुस्ता रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। उम्मीद है कि कल तक पुस्ता रोड का अतिक्रमण पूरी तरह साफ हो जाएगा।
इस कार्रवाई के लिए आदरणीय थाना प्रभारी महोदय जी का बहुत-बहुत धन्यवाद तथा नोएडा अथॉरिटी के उन सभी कर्मचारियों का भी आभार, जिन्होंने बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लिया। माननीय नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी के कार्यालय के दिशा-निर्देश के अनुसार आज पुलिस प्रशासन और नोएडा अथॉरिटी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।
मेरी पुलिस प्रशासन और नोएडा अथॉरिटी से एक गुजारिश है कि जब अतिक्रमण हटाया जा रहा है तो सड़क के दोनों तरफ पूरी तरह कार्रवाई की जाए। पुस्ता रोड से कॉलोनी की तरफ बनी पक्की दुकानों के आगे जितना भी अतिक्रमण है, उसे भी हटाया जाए। दुकानों के सामने पड़े टीन शेड आदि, जिनके नीचे दुकानें लग रही हैं, उन्हें भी हटाया जाए। सुनिश्चित हो कि कोई भी दुकानदार या मकान मालिक अपने जमीन के सीमा से आगे पुस्ता पर अतिक्रमण न करें।
साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में पुस्ता रोड पर रेहड़ी-पटरी, ठेली और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण दोबारा न होने पाए, ताकि पुस्ता रोड हमेशा जाममुक्त और सुरक्षित रहे।
थाना प्रभारी थाना सेक्टर 63 नोएडा, प्रशासन और नोएडा अथॉरिटी तत्काल ध्यान दें ⚠️
चोटपुर बहलोलपुर - छजारसी पुस्ता रोड का अतिक्रमण हटवाने के बाद दुबारा से अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। कृप्या ध्यान दें अतिक्रमण दोबारा किसी भी स्थिति में न होने दें।
@CMOfficeUP@PankajSinghBJP@dr_maheshsharma@noidapolice@DCPCentralNoida@noida_authority@dmgbnagar@UPIrrigationWR@63_sho@aajtak@DainikBhaskar@JagranNews@HindiKhabar
थाना सेक्टर 63 नोएडा के पुलिस प्रशासन और नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी तत्काल ध्यान दें। अभी-अभी पुस्ता रोड से अतिक्रमण हटाया गया है, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने दोबारा अपना टेंट, बांस-बल्लियों और झुकी-झोपड़ियां लगाना शुरू कर दिया है।
यदि अभी इन पर सख्ती से कार्रवाई नहीं की गई तो ये लोग धीरे-धीरे दोबारा पूरी सड़क पर अतिक्रमण कर लेंगे और कुछ ही दिनों में स्थिति पहले जैसी बुरी हो जाएगी।
अतः प्रशासन से अनुरोध है कि तुरंत मौके पर पहुंचकर दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें किसी भी प्रकार का दुबारा नया झुकी झोपड़ी निर्माण या टेंट लगाने से रोका जाए।
माननीय विधायक श्री पंकज सिंह जी के दिशा-निर्देश पर जिस उद्देश्य से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई है, उसे सफल बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ दोबारा अतिक्रमण न होने देना भी उतना ही जरूरी है।
पुस्ता रोड को दोबारा अतिक्रमण मुक्त और जाममुक्त बनाए रखना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है।
चोटपुर कॉलोनी: बिजली माफिया और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी व्यवस्था, आखिर कब होगी कार्रवाई?
चोटपुर कॉलोनी आज उन इलाकों में गिनी जा रही है, जहाँ स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली व्यवस्था पर दलालों और तथाकथित बिजली माफियाओं का कब्ज़ा है। लोगों का कहना है कि गरीब परिवारों का लगातार आर्थिक शोषण किया जा रहा है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कुछ अधिकारियों और कथित बिजली माफियाओं की मिलीभगत से हर काम का अलग-अलग "रेट" तय है। आरोप है कि नया अवध कनेक्शन लेने के लिए ₹10,000 से ₹15,000 तक की अवैध वसूली की जाती है। वहीं बिना मीटर बिजली उपयोग के नाम पर ₹500 से ₹5,000 प्रतिमाह तक वसूले जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
कॉलोनीवासियों का यह भी आरोप है कि नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर ₹1.20 लाख से ₹2 लाख तक की वसूली की जाती है। लोगों का कहना है कि पूरी रकम आम जनता से अवैध तरीके से वसूली जाती है, जबकि उन्हें 24 घंटे में मुश्किल से 3 घंटे ही बिजली मिल पाती है।
स्थानीय लोगों ने जूनियर इंजीनियर अनुज कुमार सिंह सहित कुछ अन्य अधिकारियों तथा रविंदर यादव, उपेंद्र यादव, अजीत उर्फ घंटी, बब्बन सिंह, नूर हसन, आजाद नूरानी, रमन चौधरी अन्य सहित कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि हाल ही में बिजली से जुड़े हादसों में कई लोग घायल हुए, लेकिन अब तक किसी जिम्मेदार व्यक्ति पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ और गरीबों का शोषण लगातार जारी है।
स्थानीय नागरिकों ने उत्तर प्रदेश सरकार और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और अवैध वसूली पर रोक लगाई जा सके।
@UPPCLLKO@pvvnlhq@UppclChairman@ChairmanUppcl@mduppcl@MdPvvnl@1912PVVNL@aksharmabharat@DirTechPvvnl
#GoodGovernance
#VikasExpress
@neaindia@dmgbnagar@iianoida@CMOfficeUP@EMofficeUP@PMOIndia