अरुणाचल प्रदेश: सैटेलाइट डेटा (2018-2023) के विश्लेषण से पता चला है कि मानव बस्तियों और निर्मित क्षेत्रों में भारी वृद्धि हुई है. हाथियों का ऊंचाई की ओर जाना क्या जलवायु संकट का संकेत है या इंसानी दखल का नतीजा? @Vikas0207 की रिपोर्ट.
https://t.co/bk3xBvZ9vK
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार समेत अन्य राज्यों में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की वैधता को बरकरार रखा है. अदालत ने कहा कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) को यह काम करने का पूरा अधिकार है.
#SIR#SupremeCourt#ElectionCommission
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर अपने पहले के आदेश में बदलाव से इनकार कर दिया है. पिछले साल नवंबर में शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि अस्पतालों, बस अड्डों, स्कूलों, रेलवे स्टेशनों जैसी सार्वजनिक जगहों से पकड़े गए आवारा कुत्तों को टीकाकरण या नसबंदी के बाद उसी जगह पर वापस नहीं छोड़ा जाएगा.
#streetdog #supremecourt #animalwelfare
आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है. कोर्ट ने अपने पहले के आदेश में बदलाव से इनकार कर दिया है. यानी सार्वजनिक स्थानों से पकड़े गए आवारा कुत्तों को अब शेल्टर होम में ही रखा जाएगा.
#REPOST | दिल्ली में आवारा कुत्तों की देखभाल की क्या व्यवस्था है? क्या शहर में पर्याप्त शेल्टर होम और सुविधाएं हैं? जमीनी हकीकत जानने के लिए देखिए @shadabmoizee की ग्राउंड रिपोर्ट.
https://t.co/MpHLePhWsu
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद को जमानत देने से इनकार करने वाली अपनी ही एक दूसरी बेंच के फैसले पर सवाल उठाए हैं. अदालत ने कहा कि UAPA मामलों में भी ‘जमानत नियम और जेल अपवाद’ होना चाहिए.
बिजली, बैंक, KYC या गैस बिल के नाम पर कहीं आपके साथ स्कैम तो नहीं हो रहा है? स्कैम हो जाने पर आपको क्या करना चाहिए, इससे कैसे बचें? हमारा AI चैटबॉट देगा आपके सभी सवालों के जवाब. +918826811818 पर हमें WhatsApp करें.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने CBI के नए डायरेक्टर के चयन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं. राहुल ने अपनी चिट्ठी में क्या-क्या लिखा है, नीचे दिए गए कार्ड्स में पढ़ें.
#RahulGandhi#PMModi#CBI
समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, 38 वर्षीय प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स से हुई. @ashharasrar
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया. अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
पेपर लीक के आरोपों के बीच NTA ने मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET-UG 2026 को रद्द कर दिया है. इस फैसले से देशभर के 22 लाख छात्रों को झटका लगा है. NTA ने कहा है कि परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी.
#neet#neetexam#neetpaperleak#nta
देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट (2026) ने चौंकाने वाले और चिंताजनक खुलासे किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटल इंडिया के दौर में भी देश के 1.19 लाख स्कूलों में बिजली तक नहीं पहुंची है. बुनियादी सुविधाओं का अभाव इस कदर है कि हजारों बच्चे बिना पीने के पानी और हाथ धोने के इंतजाम के स्कूल जाने को मजबूर हैं.
रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि 98,592 स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग और चालू हालत में टॉयलेट नहीं हैं. वहीं, 61,540 स्कूलों में किसी भी तरह का इस्तेमाल के लायक शौचालय मौजूद नहीं है. माध्यमिक स्तर पर स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की दर 11.5% तक पहुंच गई है.
#nitiaayog #schooleducation #indianschools #education