*आईटीआई सीबीगंज में अप्रेन्टिसशिप मेले में 93 अभ्यर्थियों का चयन*
बरेली। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सीबीगंज में आयोजित अप्रेन्टिसशिप मेले में 220 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद 93 का चयन किया।
मेले का शुभारम्भ *आईआईए बरेली के अध्यक्ष शेखर अग्रवाल* ने फीता काटकर किया। इसमें *गौरव इंजीनियरिंग, अशोका फोम, अशोका लीलैंड रुद्रपुर, राजश्री कॉलेज* समेत कई कंपनियों ने हिस्सा लिया। शेखर अग्रवाल ने मौके पर ही 11 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
उन्होंने आईटीआई प्रशिक्षार्थियों को बरेली में ही अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। *नोडल प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा* ने आयोजन में सहयोग देने वाले कंपनी प्रतिनिधियों, आईआईए सदस्यों और संस्थान के कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
#50लाख_की_ऐतिहासिक_डिबेट