कल शाम नागौर जिले के ग्राम- संखवास में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य पद पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के समर्थन में सभा को सम्बोधित किया |
@RLPINDIAorg
नागौर जिले के ग्राम - छीला में विशाल जन - सभा को संबोधित किया,इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को मैंने जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के पद के लिए हो रहे चुनावों में RLP उम्मीदवारों के समर्थन में मतदान की अपील की |
अत्यधिक विलंब हो जाने के कारण आज ग्राम पांचला सिद्धा, पांचौड़ी, गुड़ा भगवानदास, दौतीणा एवं बड़ी खाटू में प्रस्तावित सभाएं स्थगित की जा रही हैं।
समस्त कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अनुरोध है कि आप सभी जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के पद पर RLP उम्मीदवारों के समर्थन में बोतल के चुनाव चिन्ह पर मतदान करें |
पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर दिनांक 20 अक्टूबर 2026 से श्री दानाराम घिंटाला, चूरू जिले में प्रभारी श्री सीताराम नायक के साथ अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
वहीं, श्री प्रभातीलाल जाट (सेवानिवृत्त RAS) एवं श्री प्रभातीलाल शेरावत (सेवानिवृत्त RPS) सीकर जिले में जांच पूर्ण होने तक जिले में पंचायत समिति स्तर पर गठित कमेटियों एवं पार्टी परिवार के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए चुनावों का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
साथ ही, पार्टी ने निर्णय लिया है कि अब दोनों जिलों में पंचायती राज चुनावों में टिकट वितरण से संबंधित सभी निर्णय पार्टी मुख्यालय स्तर पर ही लिए जाएंगे।
@RLPINDIAorg
नोखा MLB कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं बीकानेर जिले में वार्ड संख्या 13 से RLP के जिला परिषद प्रत्याशी के प्रतिनिधि श्री दिनेश सारण पर हुआ जानलेवा हमला अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
लोकतंत्र में चुनाव लड़ना प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। चुनावी प्रतिस्पर्धा में हिंसा और भय का सहारा लेना कायराना कृत्य है, जिसका स्वच्छ लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है।
इस गंभीर मामले को लेकर मैंने राजस्थान पुलिस के डीजीपी से दूरभाष पर वार्ता कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मैं मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को स्पष्ट चेतावनी देता हूं इस प्रकरण में हमलावरों को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है इसलिए 24 घंटे के भीतर हमलावरों एवं हमले की साजिश रचने वालों को गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट पर विशाल प्रदर्शन करेंगे।
@RajCMO@PoliceRajasthan
कल शाम नागौर जिले के ग्राम - सारणवास में पंचायती राज चुनावों को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में सभा को संबोधित करके बोतल के चुनाव चिन्ह पर मतदान की अपील की |
#RLP#पंचायती_राज_चुनाव_2026
दिनांक 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को नागौर जिले में आरएलपी से जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य पद हेतु चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के समर्थन में जन - सम्पर्क करूँगा -
1- छीला (सभा) - सुबह 10:15 बजे
2- अलाय - (सभा) - सुबह 10:45 बजे
3- जोधियासी – (सभा) - सुबह 11:30 बजे
4- जालनियासर -(सभा) - दोपहर 12:15 बजे
5- डेह (सभा) - - दोपहर 12:45 बजे
6- तरनाऊ (सभा) - - दोपहर 01:15 बजे
(कसनाऊ में रोड़ शो)
7- बोड़वा (सभा) - - दोपहर 01:45 बजे
8- खजवाना (रोड़ शो) - दोपहर 02:15 बजे
9- जनाणा (रोड़ शो) - दोपहर 02:45 बजे
10- झुझंडा (रोड़ शो) - दोपहर 03:20 बजे
11- संखवास (सभा) - शाम 04:00 बजे
12- पांचला सिद्धा (सभा) - शाम 05:15 बजे
13- पांचौड़ी (सभा) - शाम 06:20 बजे
14- गुढा भगवानदास (सभा) - शाम -07:10 बजे
15- दौतिणा - -शाम 08:30 बजे
16- बड़ी खाटू - रात्रि 09 :30 बजे
#RLP #पंचायती_राज_चुनाव_2026
दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को मेरा जयपुर जिले में पंचायती राज चुनावों में आरएलपी से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के समर्थन में मेरा जन-सम्पर्क कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा -
1. पंचायत समिति-चौमू
जिला परिषद वार्ड नं:-04
प.स वार्ड नं:-11,12,13,14,16
स्थान:-चीथवाड़ी मोड़, सुबह- 10:00 बजे
2. पंचायत समिति-चौमू
जिला परिषद वार्ड नं:-05
प.स वार्ड नं:-06,07,08,10,24,25
स्थान:-हाड़ोता ,सुबह- 10:30 बजे
3. पंचायत समिति -चौमू
जिला परिषद वार्ड नं:-03
प.स वार्ड नं:-09,19,20
स्थान:-नांगल भरड़ा, सुबह- 11:00 बजे
4. पंचायत समिति-गोविन्दगढ़
प.स वार्ड नं:-07,08,11,16
स्थान:-सिंगोद खुर्द ,सुबह- 11:40 बजे
5. पंचायत समिति-गोविन्दगढ़
जिला परिषद वार्ड नं:-07
प.स वार्ड नं:-02,03,04,18,19
स्थान:-वीर तेजाजी मंदिर,किरत सिंह का बास (आमसभा), दोपहर - 12:20 बजे
6. पंचायत समिति-झोटवाड़ा
जिला परिषद वार्ड नं:-10
प.स वार्डों के समस्त प्रत्याशी
स्थान:-खगबाबा धाम,करणसर , दोपहर - 12:50 बजे
7. पंचायत समिति:-झोटवाड़ा
जिला परिषद वार्ड नं:-16
प.स वार्डों के समस्त सदस्य
स्थान:-कालवाड़ , दोपहर - 01:30 बजे
8. पंचायत समिति:-झोटवाड़ा जिला परिषद वार्ड नं:-15
प.स.वार्डों के समस्त प्रत्याशी
स्थान:-बस्सी टोल (आमसभा) , दोपहर - 02:15 बजे
9. पंचायत समिति सांभर व किशनगढ़-रेनवाल
जिला परिषद वार्ड नं:-19,20,21
दोनों प.स.वार्डों के समस्त प्रत्याशी
स्थान:-सुरसिंहपुरा,बस स्टैण्ड ,दोपहर - 03:15 बजे
10. पंचायत समिति -दूदू
प.स.वार्डों के समस्त प्रत्याशी
स्थान:-पड़ासोली (आमसभा), शाम - 04:15 बजे
11. पंचायत समिति -मौजमाबाद जिला परिषद वार्ड नं-24,25
पंचायत समिति वार्डों के समस्त प्रत्याशी
स्थान:-मौजमाबाद (आमसभा) , शाम - 05:15 बजे
#RLP #MPNagaur
आज बीकानेर जिले के शेरेरा में पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य पद के चुनावों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसंपर्क कर बोतल के चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील की। साथ ही, क्षेत्र के विकास, जनहित और व्यवस्था परिवर्तन के लिए RLP उम्मीदवारों को विजयी बनाने का आह्वान किया।
सीकर जिले में जिला परिषद चुनावों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 7 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं गंभीर मामला है। पार्टी की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि नामांकन पत्रों की पूर्ण जांच एवं आवश्यक औपचारिकताएं सुनिश्चित करने के बाद ही उन्हें दाखिल करवाया जाए।
ऐसे में प्रथम दृष्टया सीकर जिला प्रभारी महेंद्र डोरवाल एवं सह-प्रभारी विकास पचार व मो. यूनुस की गंभीर लापरवाही एवं गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली सामने आई है।
पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए पार्टी ने आंतरिक जांच कमेटी का गठन किया है, जो तीन दिवस में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जांच में जिन भी पदाधिकारियों के विरुद्ध लापरवाही, भ्रष्टाचार अथवा अन्य अनियमितताओं के तथ्य सामने आएंगे, उनके खिलाफ पार्टी द्वारा कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पार्टी की संगठनात्मक जिम्मेदारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जोधपुर में ऐसी लापरवाही होने के बाद सीकर में गलती को पुनः दोहराना, प्रभारी व सह - प्रभारियों द्वारा नामांकन दाखिल करने के बाद से लेकर अभी तक पूरे मामले की जानकारी पार्टी नेतृत्व को नहीं देना तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार कहीं न कहीं यह इंगित करता है कि सीकर जिले में भी प्रभारी व सह - प्रभारियों ने इरादतन यह कृत्य किया है इसलिए उक्त पदाधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस देते हुए 3 दिवस में लिखित में उनसे स्पष्टीकरण मांगा है | राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी में भ्रष्ट आचरण व इतनी बड़ी लापरवाही किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है |
पंचायती राज चुनावों को लेकर आज दिनांक 17 अक्टूबर 2026 से जन - संपर्क कार्यक्रमों की शुरुआत कर रहा हूं,नागौर व अलाय - श्रीबालाजी पंचायत समिति क्षेत्र में निम्न - स्थानों पर जन सभाओं को संबोधित करूंगा -
1-जैन मंदिर के पास ,ग्राम - गोगेलाव में नागौर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 2, 3,15 व श्रीबालाजी - अलाय पंचायत समिति के वार्ड संख्या 6 व संबंधित जिला परिषद वार्ड - शाम 08:00 बजे
2- ग्राम - सारणवास में नागौर पंचायत समिति के वार्ड नम्बर 14 व श्रीबालाजी - अलाय पंचायत समिति के वार्ड संख्या 10 व सम्बंधित जिला परिषद वार्ड - रात्रि 09:15 बजे
इन वार्डों से चुनाव लड़ रहे RLP प्रत्याशी उक्त स्थानों पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और जन - सभाओं को सफल बनाए |
#RLP #पंचायती_राज_चुनाव_2026
@RLPINDIAorg
कोलकाता में दुर्गा पूजा के सामुदायिक आयोजन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक दर्जन से अधिक नागरिकों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
इस दुःखद घटना में जान गंवाने वाले सभी दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं व्यक्त करता हुं |
ईश्वर दिवंगत जनों की आत्मा को शांति प्रदान करें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें |
कल दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को बीकानेर जिले में आरएलपी से जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के समर्थन में जन- सम्पर्क करूँगा –
1-लालमदेसर मगरा :- रोड़ शो -सुबह 10:15 बजे
2- बासी बरसिंहसर :- रोड़ शो -सुबह 10:45 बजे
३- पलाना :- जन सभा -सुबह 11:30 बजे
4- केसरदेसर जाटान :- रोड़ शो -दोपहर 12:30 बजे
5- रामसर :- जन सभा दोपहर 01:15 बजे
6-नोरंगदेसर :- रोड़ शो दोपहर 02:15 बजे
7-बम्बलु :-रोड़ शो दोपहर 02:45 बजे
8-शेरेरा :- जन सभा दोपहर 03:30 बजे
9-महादेव वाली :- जन सभा शाम 05:30 बजे
10-सत्तासर :- स्वागत शाम 06:30 बजे
11 लाखूसर :- स्वागत शाम 07:30 बजे
#RLP #पंचायती_राज_चुनाव_2026
आज दिनांक 17 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को प्रातः 11:15 बजे नागौर आवास पर डीडवाना-कुचामन जिले के समस्त जिला परिषद वार्डों एवं तृतीय चरण में मकराना, पीलवा, नावां, परबतसर तथा ईटावा बामणिया पंचायत समितियों में होने वाले पंचायती राज चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में डीडवाना - कुचामन जिले के प्रभारी, सह-प्रभारी, संबंधित पंचायत समितियों के प्रभारी एवं प्रमुख लोगों के साथ चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
अतः डीडवाना-कुचामन जिले के प्रभारी, सह-प्रभारी एवं संबंधित पंचायत समितियों के प्रभारी बैठक में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
खींवसर के पूर्व विधायक श्री नारायण बेनीवाल को जोधपुर जिले में पंचायती राज के द्वितीय चरण के चुनाव हेतु प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है |
@NarayanBeniwal7
नागौर आवास पर मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता श्री पांचाराम जी इन्दावड़ ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) परिवार की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर मेड़ता क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार में श्री पांचाराम जी इन्दावड़ (मेघवाल) का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। 💐
मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता श्री पांचाराम जी इंदावड़ सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों का राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार में स्वागत है |
@RLPINDIAorg
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp के गृह जिले भरतपुर में बयाना के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता श्री अंतर सिंह भड़ाना पर जानलेवा हमला होने के बाद उनकी मृत्यु होना प्रदेश की कानून व्यवस्था तथा राज्य के इंटेलिजेंस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री के गृह जिले में जब एक पूर्व विधायक की हत्या हो जाती है तो प्रदेश की जनता सुरक्षा को लेकर उनसे क्या अपेक्षा करेगी ?
सरकार को जवाब देना चाहिए कि आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं ? प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना केवल बयानबाजी से नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करने और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने से संभव होगा।
ईश्वर दिवंगत श्री अंतर सिंह भड़ाना की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
#जंगलराज_राजस्थान
@PMOIndia@RajCMO@PoliceRajasthan
हमारी स्पष्ट मांग है कि सरकार घड़साना में आंदोलनरत किसानों की सभी मांगों को स्वीकार कर उनका सम्मानजनक समाधान करे, लेकिन सरकार की हठधर्मिता के चलते समाधान की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हो पा रही है।
चूंकि पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन में अब केवल दो दिन शेष हैं, इसलिए फिलहाल चुनावी जिम्मेदारियों के निर्वहन के बाद दो दिन पश्चात संघर्ष समिति आंदोलन को जिस भी दिशा में आगे ले जाने का निर्णय करेगी, मैं किसानों के साथ पुनः मजबूती से खड़ा मिलूंगा। किसानों के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई में मेरा साथ हमेशा इन किसानों के साथ रहेगा |
@RLPINDIAorg