Did you are knowing ,,,, ‼️
Excellence is not a skill, it is an attitude.
Quantity means doing it right when no one is looking.
Opportunities don't happened, you create them.
.
इश्क़ की तड़प
तेरे रुख़सार पे ये जो बिखरी ज़ुल्फ़ें हैं,
इन्हीं के साये में हम सुकूँ से सो जाएंगे।
तुम पे मरते हैं हम, अगर तुमने नज़रें फेर लीं,
तो कसम से बिन कहे ही इस दुनिया से गुज़र जाएंगे।
कानून केवल व्यवस्था बना सकता है, चेतना नहीं।
-----आरती बेहरा
कोई भी कानून किसी व्यक्ति का दुख, पिछड़ापन या सामाजिक विषमता पूरी तरह समाप्त नहीं कर सकता, जब तक मनुष्य की चेतना जागृत न हो।
कानून अधिकार दे सकता है, अवसर दे सकता है और अन्याय पर रोक लगाने का प्रयास कर सकता है; लेकिन वह किसी के मन से घृणा, अहंकार, भेदभा�� या संकीर्णता नहीं मिटा सकता। यह परिवर्तन केवल शिक्षा, संस्कार, आत्मबोध और मानवीय चेतना से आता है।
यदि समाज की सोच नहीं बदलेगी, तो सबसे अच्छे कानून भी अपने उद्देश्य को पूरी तरह प्राप्त नहीं कर पाएँगे। और यदि समाज की चेतना जागृत हो जाए, तो कई समस्याएँ बिना कठोर कानूनों के भी समाप्त होने लगती हैं।
इसलिए किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति केवल उसके संविधान या कानूनों में नहीं, बल्कि उसके नागरिकों के चरित्र, विवेक और चेतना में निहित होती है। न्याय का सबसे मजबूत आधार अदालत नहीं, बल्कि जागृत समाज होता है।
—----आरती बेहरा
आरती बेहरा राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय नारी शक्ति