आज दिनांक 23-06-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार जनपद अम्बेडकरनगर के विधानसभा क्षेत्र अकब���पुर में बहुजन समाज पार्टी द्वारा आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ जिसमें विशेष रूप से श्री मनोज वर्मा जी को विधानसभा अकबरपुर बहुजन समाज पार्टी का प्रभारी/ प्रत्याशी घोषित किया गया।
#जयभीम #मिशन_2027
#BSP #अंबेडकरनगर #अकबरपुर
#बहुजन_समाज_पार्टी
बहुजन समाज पार्टी
दिल्ली प्रदेश संगठन का महाकुम्भ आयोजित हो रहा है
दिल्ली प्रदेश की सभी
70विधानसभाओं के पदाधिकारी कार्यकर्ता
शाह ऑडिटोरियम सिविल लाइंस दिल्ली में
प्रातः 09:30 बजे
दिन रविवार
दिनांक 28/06/2026.
https://t.co/6rKmWxzYse…
भारत का संकल्प
बसपा ही विकल्प
जय भीम जय बसपा।
@ramjigautambsp अभी तो ली अंगड़ाई है।
आगे और लड़ाई है।।
तख्त बदल दो ताज बदल दो।
बेईमानों का राज बदल दो।।
जो बहुजन की बात करेगा।
वो दिल्ली पर राज करेगा।।
आज शहीद भगत सिंह नगर में जिला,विधानसभा सेक्टर और बूथ कमेटी की समीक्षा और पार्टी कार्यकर्ताओं को गाँव गाँव मीटिंग के निर्देश दिये गये.पंजाब में bsp ने चलाई पंजाब संभालो मुहीम.जिसमें युवा वर्ग को शिक्षा नौकरी के साथ पं��ाब में नशे के व्यापार को पुरी तरह तहस नहस करने का इरादा.जय भीम
@RAJESHTANW7771@Mayawati बहुजन समाज पार्टी
दिल्ली प्रदेश संगठन का महाकुम्भ आयोजित हो रहा है
दिल्ली प्रदेश की सभी
70विधानसभाओं के पदाधिकारी कार्यकर्ता
शाह ऑडिटोरियम सिविल लाइंस दिल्ली में
प्रातः 09:30 बजे
दिन रविवार
दिनांक 28/06/2026.
https://t.co/6rKmWxzYse…
भारत का संकल्प
बसपा ही विकल्प
जय भीम जय बसपा।
@Mayawati आदरणीया बहन कु.मायावती ज़ी का 22 जून 2026 का अति महत्वपूर्ण X पोस्ट...बहुजन आंदोलन/ पार्टी के ज़िम्मेदार साथी/ पदाधिकारी (आदरणीय बहनज़ी) के इस X पोस्ट को जन जन तक पहुंचाएं।
आदरणीया बहन कु.मायावती ज़ी का 22 जून 2026 का अति महत्वपूर्ण X पोस्ट...बहुजन आंदोलन/ पार्टी के ज़िम्मेदार साथी/ पदाधिकारी (आदरणीय बहनज़ी) के इस X पोस्ट को जन जन तक पहुंचाएं।
बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र जब से अपरकास्ट समाज और उसमें से ख़ासकर ब्राह्मण समाज को, उनके बी.एस.पी. में जुड़ने को ध्यान में रखकर, पार्टी का उम्मीदवार बनाना शुरू कर दिया है, तब से सभी विरोधी पार्टियों में व ख़ासकर समाजवादी पार्टी में उनकी नींद उड़ा देने वाली बेचैनी देखने को मिल रही है, जो कि सन् 2007 की तरह ब्राह्मण समाज के योगदान से बी.एस.पी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जैसा ही इस बार के आगामी चुनाव परिणाम के रिपीट होने की संभावना के तहत् स्वाभाविक ही प्रतीत होता है।
वैसे भी यह सर्वविदित है कि यूपी जैसे विशाल आबादी वाले प्रदेश में अपरकास्ट में से ख़ासकर ’ब्राह्मण समाज का हित बी.एस.पी. में ही सुरक्षित है’, जिस अपनी इस ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के सिद्धान्त, नीयत व नीति को बहुजन समाज पार्टी ने पहले पार्टी स्तर पर अमल करके और फिर सरकार बनने पर भी उन्हें भरपूर आदर-सम्मान के साथ-साथ उन्��ें हर स्तर पर पूरी-पूरी भागीदारी देकर यह साबित भी कर दिया है, जबकि दूसरी पार्टियों की सरकारों में इस वर्ग के लोग पिछले काफी समय से अपने आपको काफी उपेक्षित, असुरक्षित व ठगा हुआ भी महसूस कर रहे हैं।
इतना ही नहीं बल्कि ’ब्राह्मण समाज द्वारा सामाजिक भाईचारा के आधार पर बी.एस.पी. से जुड़ने की इनकी तैयारियों को ध्यान में रखकर इन्हें पार्टी उम्मीदवार बनाने की प्रक्रिया जारी है तथा इन्हें बी.एस.पी. की आयरन लेडी नेतृत्व पर पूरा यह यक़ीन भी है कि बी.एस.पी. की सरकार बनने पर उन्हें पहले की तरह ही हर स्तर पर भरपूर आदर-सम्मान ज़रूर दिया जायेगा, जो कि इनकी वास्तविक चिन्ता व दूसरी पार्टियों से मुँह मोड़ने का कारण है।
इसके साथ ही, अपरकास्ट में से क्षत्रिय, वैश्य आदि व अन्य समाज के लोगों को भी उनकी बी.एस.पी. से जुड़ने की तैयारी अर्थात् ’जिसकी जितनी तैयारी उसकी उतनी भागीदारी’ के आधार पर चुनाव में उम्मीदवार भी ज़रूर बनाया जायेगा, जिसकी तैयारी हर स्तर पर लगातार जारी है।
बी.एस.पी., दूसरी पार्टियों की तरह कुछ लोगों को ’लॉलीपाप’ थमाने की संकीर्ण व स्वार्थ की राजनीति नहीं करती है बल्कि पूरे समाज के हित व कल्याण की चिन्ता करना अपना संवैधानिक कर्तव्य समझती है और इसीलिये बी.एस.पी. की नीति व कार्यक्रम जनहित व जनकल्याण तथा अपराध नियंत्रण व क़ानून व्यवस्था के मामले में भी देश व जनहित में बेहतरीन होते ��ैं।
बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री @ramjigautambsp जी ने सतगुरु रविदास महाराज धाम BOOTAN मंडी जालंधर पंजाब में जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के दर्शन कर गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जय।🙏❤️🌹
जैसाकि सर्वविदित है कि बी.एस.पी. देश में ’बहुजन समाज’ व अपरकास्ट समाज के ग़रीब शोषित-पीड़ित व उपेक्षितों द्वारा, उनके स��वैधानिक हक़ व न्याय आदि के लिये परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के बताये रास्तों पर चलने वाली ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की सच्ची व ईमानदार अम्बेडकरवादी पार्टी है, जो दूसरी पार्टियों की तरह बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों के सहारे और उनके इशारे पर नहीं चलती है बल्कि अपने लोगों के ही तन, मन और धन के बलबूते पर चलती है, जो स्वाभाविक तौर पर संकीर्ण, जातिवादी, साम्प्रदायिक व पूंजीवादी ताक़तों को यह फुटी कौड़ी नहीं सुहाता है और इसी लिये वे समय-समय पर और ख़ासकर चुनाव के नज़दीक आने पर क़िस्म-क़िस्म के हथकण्डे इस्तेमाल करके बी.एस.पी. पार्टी व मूवमेन्ट को तथा उसके आयरनलेडी नेतृत्व को भी बदनाम करने में लगे रहते हैं।
इसी क्रम में मीडिया के ए��� वर्ग द्वारा दूसरी पार्टियों की चुनावी जुगाड़ आदि पर से लोगों का ध्यान बाँटने तथा उन पर पर्दा डालने के लिये बी.एस.पी. पार्टी उम्मीदवार के चयन को लेकर सवालिया निशान खड़े करते रहते हैं, जबकि बी.एस.पी. को जो भी आर्थिक सहयोग हासिल होता है वह पार्टी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने पर ही क़ानूनी तौर से ज़्यादातर ख़र्च कर दिया जाता है, जो किसी से भी छिपा हुआ नहीं है। फिर भी उसको लेकर षडयंत्र के तहत् ग��मराह करने वाली ��रह-तरह की ग़लत बातें व अफवाहें आदि फैलाना मीडिया को शोभा नहीं देता है।
इसके साथ ही यहाँ यह भी सर्वविदित है कि केवल बी.एस.पी. यूपी स्टेट यूनिट के अध्यक्ष श्री विश्वनाथ पाल ही नहीं बल्कि पार्टी के अन्य सभी छोटे-बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्तागण भी इस समय पार्टी संगठन की मज़बूती तथा पार्टी के जनाधार को सर्वसमाज में बढ़ाने के साथ-साथ आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव हेतु पार्टी उम्मीदवारों की संभावित सूची बनाने तथा उनकी ठोस स्क्रीनिग करने आदि में लगे हुये हैं और पार्टी की उम्मीदवारी को लेकर उनसे मिलने वालों से अन्य बातों के अलावा उनकी सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक हैसियत के साथ ही उनके पार्टी के प्रति वफादारी व टिकाऊपन आदि को भाँपने के लिये, कोर्ट में जिरह की तरह, उनसे तरह-तरह के सवाल-जवाब भी करते रहते हैं, जिसकी गहराई में गये बिना ही उसे उसके पूरे फेस वैल्यू पर अन्यथा लेना उचित नहीं है, यह मीडिया से भी अनुरोध है तथा पार्टी के लोगों से भी अपील है कि वे विरेाध��� पार्टियों के ऐसे प्रायोजित किसी भी षडयंत्र का शिकार होकर गुमराह ना हों बल्कि अपने मिशन 2027 के लक्ष्य में पूरे जी-जान से लगे रहें, जिस बी.एस.पी ज़िन्दाबाद की आपकी जबरदस्त तैयारी को देखकर ही विरोधियों की नींद काफी उड़ी हुई है। जय भीम जय भारत।
आज राजस्थान क़े जालौर भीनमाल में पार्टी क़े कारवाँ को बढाने हेतु कई गाँव और ढाणी में जाकर अपने लोगों से मिलकर बहुत अच्छा लगा साथ ही सभी को पुनः और ज्यादा एक्टिव होने की गुजारिश की.फिर सभी ने पार्टी को बढ़ाने क़े लिये पूरा आश्वासन दिया.राजस्��ान में यह कारवाँ अब रुकेगा नहीं.जय भीम
आज से 40-50साल पहले गरीबों और दलितों का दो वक्त की रोटी कमाने के लिये बड़े स्तर पर गाँव से शहर की तरफ माइग्रेशन हुए.लोग मेहनत कर अपने परिवार के लिये घर बनाकर रहने लगे. लेकिन अब इनकी जमीनो पर दिल्ली की बीजेपी सरकार की पड़ी तभी से इनको मकानों को तोड़कर इनको बेघर करने मे लगी है.
देश मे कैंसर मरीजों के लिए जरूरी कीमो दवाओं की भारी कमी से मरीज परेशान है.दवाइयाँ का रेट आसमान पर है.अगर यह दवाइयाँ समय पर ना मिली तो लाखों लोग अपने जीवन की उम्मीद खो देंगे. देश मे हर साल 14लाख नये कैंसर मरीज डाइग्नोस हो रहे हैं. 25 लाख लोग इस बीमारी के साथ जी रहे हैं.माननीय प्रधान मंत्री @narendramodi, और माननीय स्वास्थ्य मंत्री @JPNadda कृपया संज्ञान लेकर देश मे कीमो की दवा के प्रोडक्शन मे जो ���ी दिक्कते हैं उन को दूर कर इन लाखों कैंसर मरीजों मे जीवन की उम्मीद जिंदा रखें.
यूपी की राजधानी लखनऊ के पड़ोसी ज़िला हरदोई में एक सरकारी अधिकारी शाहाबाद के एसडीएम श्री सुशील मिश्रा पर सरकारी निरीक्षण के दौरान दबंगों द्वारा ईंट व पत्थर आदि से किया गया जानलेवा हमला तथा उसमें उनके घायल होकर इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती होने की ख़बर है, जो दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि अति-चिन्ताजनक भी है। ऐसी घटनाओं की रोकथाम ज़रूरी है ताकि सरकारी कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के साथ-���ाथ प्रद���श को अराजक तत्वों से बचाया जा सके। सरकार व्यापक जनहित के मद्देनज़र, इस ओर ज़रूर समुचित ध्यान दे।