#भवानीमंडी: "हमें वरिष्ठता नहीं, ट्रांसफर चाहिए"
बड़ी संख्या में तृतीय श्रेणी शिक्षिकाएं एकत्रित हुईं। शिक्षिकाओं ने सरकार से जल्द से जल्द तबादले करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारी शिक्षिकाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक तबादला प्रक्रिया शुरू नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
@madandilawar@BhajanlaIBjp@RajCMO
#तृतीय_श्रेणी_ट्रांसफर #ExposeNow #Bhawanimandi #महाआंदोलन_05_अगस्त
#तृतीय_श्रेणी_ट्रांसफर#महाआंदोलन_05_अगस्त
फॉलो करे
03 अगस्त 2026 की योजना - सभी भाइयों और बहनों को SDM ऑफिस में ज्ञापन देना है।
सुनील जी महला द्वारा निवेदन और हमारी टीम द्वारा भी
तृतीय श्रेणी शिक्षक साथियों से भावपूर्ण अपील
प्रिय तृतीय श्रेणी शिक्षक साथियों,
वर्षों से लंबित तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग को लेकर अब समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करें।
दिनांक: 5 अगस्त
स्थान: शहीद स्मारक, जयपुर
समय: प्रातः 11:00 बजे
आप सभी से विनम्र आग्रह है कि अपने व्यक्तिगत कार्यों से ऊपर उठकर अधिक से अधिक संख्या में शहीद स्मारक, जयपुर पहुँचें और इस लोकतांत्रिक आंदोलन को सफल बनाएं।
याद रखिए—
"अगर आज हम अपने अधिकारों के लिए नहीं खड़े होंगे, तो कल हमारी आने वाली पीढ़ियाँ भी इसी अन्याय का सामना करेंगी।"
हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आइए, बिना किसी भेदभाव के एक मंच पर आकर सरकार तक अपनी मांग पहुँचाएँ।
हमारी मांग – #तृतीय_श्रेणी शिक्षकों के #स्थानांतरण शीघ्र शुरू किए जाएँ।
5 अगस्त – जयपुर चलो!
एकता • संघर्ष • सम्मान • अधिकार
"एक शिक्षक नहीं, हजारों शिक्षक—एक आवाज़, एक संकल्प, एक संघर्ष!"
मित्रों नमस्कार 🙏🏼
आज माननीय मुख्यमंत्री जी का उदयपुर के झाड़ोल में रात्रि प्रवास है आज हम उदयपुर के तृतीय श्रेणी शिक्षक भारी वर्षा में अपने स्थानांतरण विषय हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी को व्यक्तिगत रूप से ज्ञापन देने जा रहे हैं हम लगभग रात्रि 8:30 बजे झाड़ोल पहुंचेंगे और माननीय मुख्यमंत्री जी को तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण हेतु ज्ञापन सौंपेंगे ।
राजस्थान में 3rd ग्रेड शिक्षकों के साथ आखिर सौतेला व्यवहार क्यों?
आज तक उनके स्थानांतरण (ट्रांसफर) शुरू नहीं किए गए हैं, जबकि वे लंबे समय से इसका इंतज़ार कर रहे हैं।
सरकार से आग्रह है कि शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू की जाए
आज भगवान #श्री_सांवलिया_सेठ के चरणों में तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने भगवान श्री सांवलिया सेठ के चरणों में ज्ञापन अर्पित किया और पीले चावल बांटकर आंदोलन को सफल बनाने की कामना की । #तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_स्थानांतरण को लेकर 5 अगस्त को जयपुर के शहीद स्मारक पर बहुत बड़ा आंदोलन करेंगे और सरकार से स्थानांतरण खोलने के लिए मजबूर करेंगे।ज्ञापन देने में भवानी सिंह धायल,प्रवीण सैनी रामचरण शर्मा मंथन शर्मा रामगोपाल बिजानिया, सुमन लता यादव नेहा,सरिता ,वीरेंद्र सिंह ,गजेंद्र सिंह, विकास यादव, प्रहलाद आदि सैकड़ो की तादाद में शिक्षक उपस्थितरहे।