नौकरी करनी है तो जनता की करो,किरोड़ी लाल की दलाली मत करो वरना किरोड़ी लाल का भी इलाज कर दूंगा,तुम्हारा सबका भी इलाज कर दूंगा ~ नरेश मीणा
जिले में स्वीकृत खाद के कट्टो को बीजेपी नेताओ को बांटे जाने के आरोप के कारण नरेश मीणा है गुस्से में!
SDM कार्यालय के बाहर कर रहे है प्रदर्शन
देश में 2 कानून नहीं हो सकते
अगर गैर-बीजेपी शासित राज्य में FIR दर्ज हो सकती है, तो फिर बीजेपी शासित राज्य राजस्थान में क्यों नहीं?
जब तक रितु बराला की FIR दर्ज नहीं होती, न कांग्रेस पीछे हटेगी, ना न्याय की आवाज़ दबेगी।
📍 जयपुर कमिश्नरेट
बेटी के सम्मान और न्याय की लड़ाई में हम एक क़दम पीछे नहीं हटेंगे!
राजस्थान की बेटी रितु बराला के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता के बाद भी राजस्थान पुलिस द्वारा FIR दर्ज करने से इनकार करना दुर्भाग्यपूर्ण है। आखिर ये किस कानून का राज है?
आज पुलिस कमिश्नरेट में हमने दो टूक कहा कि FIR दर्ज कराना रितु बराला का अधिकार है, पुलिस की मेहरबानी नहीं! जब दूसरे राज्य में FIR दर्ज हो सकती है, तो राजस्थान में क्यों नहीं? क्या सत्ता के दबाव में पुलिस अपने कानूनी दायित्व से मुंह मोड़ लेगी? अगर जरूरत पड़ी तो हम DGP तक जाएंगे, लेकिन न्याय की आवाज़ को दबने नहीं देंगे।
मोदी और शाह की सत्ता की मनमानी राजस्थान में नहीं चलेगी। लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वाली बेटियों पर पहले जुल्म और फिर न्याय की प्रक्रिया में बाधा.. ये अन्याय राजस्थान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। FIR दर्ज होने और दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय होने तक @RahulGandhi जी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध और संघर्ष करेगी।
पूरा देश भी अब यही चाह रही है कि जल्द ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो,
पता नहीं क्यों साहब उसको इतना बचा रहे हैं,
आखिर उन्होंने कौनसा ऐसा बड़ा काम किया है,
जब वोट चोरी पकड़ी गई तब भी इस्तीफा नहीं दे रहे हैं,
आखिर क्यों?
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में चयनित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की हालात सुनकर बहुत दुःखी हूं।
इस बहन की जो पीड़ा है वो 930 से ज्यादा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पीड़ा है।
यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने सौरव दास और अन्य नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने पर मोदी सरकार को घेरा।
उन्होंने कहा, तिरंगा लहराने पर ऐसी कार्रवाई क्यों?
चुनाव में धांधली के खिलाफ INDIA गठबंधन और CJP की लड़ाई एक ही है।
CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका संसद मार्ग थाने पहुंचे हैं। उनकी मांग साफ है—अगर प्रदर्शन की अनुमति नहीं है, तो पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए एक तय तारीख और जगह बताए।
लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, तो सरकार और पुलिस की जिम्मेदारी है कि उसके लिए रास्ता भी दें।
डॉक्टर किरोड़ीलाल जी हमारे समाज के बड़े नेता हैं, हमारे आदर्श हैं । उनकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती। राजस्थान की राजनीति करने वाले लोगों की सब टोटल उम्र लगाई जाए उससे भी ज्यादा डॉक्टर साहब ने आंदोलन कर दिए। 'न भूतो न भविष्यति किरोड़ीलाल जी जैसा कोई न पैदा हुआ है न ही दूसरा पैदा होगा। डॉक्टर साहब जन आंदोलन की राजनीति के पुरोधा है।
रही बात नरेश भाई की तो नरेश हमारा भाई है, संघर्ष की राह पर चल रहा है...हम सब साथ है ,जो हमसे बनेगा वो मैं समाज के लिए हमेशा करता आया हूं और करता रहूँगा। @DrKirodilalBJP@NareshMeena__
राजस्थान में बनी सूखे की स्थिति पर प्रतिक्रिया (04.10.2026, जयपुर):
सूखे की स्थिति जो बनी है राजस्थान में, मैं फिर कहना चाहूंगा सरकार को बहुत ही गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि लोगों को रोजगार नहीं मिलेगा, नरेगा बंद हो चुका है, उसका खामियाजा भुगतेगा ये देश, जहां- जहां अकाल पड़े हैं,पहले गारंटी थी रोजगार की अब गारंटी नहीं है तो डिपेंड करता है राज्य सरकारों पर। उनकी मर्जी पर है काम खोलें या नहीं खोलें। पहले गारंटी थी कानून के अंतर्गत कोई काम देना पड़ता मांगने पर, नहीं देते तो घर बैठे हुए उनको मुआवजा मिलता था। वो स्थिति अब नहीं रही है।
चारे का प्रबंधन करना है आने वाले वक्त के अंदर, पीने के पानी का प्रबंधन करना है पशुओं के लिए भी, मनुष्यों के लिए भी। ये अकाल तो राजस्थान में पड़ते ही रहे हैं पर पिछले 10 साल से या लंबे अरसे से जब से ट्यूबवेल खुदने लग गए हैं, हैंडपंप भी आ गए शहरों के अंदर, नरेगा आ गया, उसके कारण वो मार पड़नी बंद हो गई। तो लोग अकाल की विभीषिका को भूल गए थे। अब जो स्थिति बनी है इस बार, इसको सरकार को मैं आग्रह करना चाहूंगा अभी से कंटिंजेंसी प्लान बने। खाली कह दिया बाड़मेर में मुख्यमंत्री जी ने कि यहां पर एक करोड़ या कुछ दिए हैं कि दिसंबर तक बढ़ा देंगे। कह तो दिया, तीन दिन हो गए, उसके ऑर्डर पहुंचे ही नहीं जिला कलेक्टर के पास। तो जो आदेश दिया मुख्यमंत्री जी ने खाली कागजों में रह गया। तो कहने का मतलब कि ये तमाम बातें जो हैं, उनको गंभीरता से लेनी चाहिए और तब जा करके ये उसका मुकाबला कर पाएंगे मेरा मानना है।
पत्रकार : तो सरकार को कुछ सुझाव भी देंगे क्योंकि आपके वक्त में भी ऐसी स्थिति हुई थी जिससे काफी अच्छी तरह से निपटा था?
जवाब: सुझाव यही है कि एक तो किसानों का कर्जा माफ करें। हमने किया था 14 हजार करोड़, माफ किए थे हमने। अभी मैं महाराष्ट्र में था कल महाराष्ट्र सरकार में मांग उठी है, कांग्रेस नेताओं ने उठाई है, शरद पवार जी ने उठाई है, उन्होंने दौरे शुरू कर दिए शरद पवार जी ने। महाराष्ट्र के अंदर अकाल सूखे की स्थिति में उनके दौरे शुरू हो गए। हमारे कांग्रेस वाले भी दौरे शुरू कर रहे हैं। राजस्थान में भी कांग्रेस के ब्लॉक वाले, जिला वाले और स्टेट वाले, सब लोग निकलेंगे, अकाल राहत के कामों को देखने के लिए। खुले तब तो देखें, अभी तो मांग करी है कि खोलो काम, चारे का प्रबंधन करो, पीने के पानी का प्रबंधन करो।
बाद में हम जब जाएंगे तब देखेंगे वास्तव में इमदाद मिल रही कि नहीं मिल रही है गरीबों को, टाइम पर पेमेंट हो रहा कि नहीं हो रहा है, पशुओं के लिए चारे का प्रबंधन है कि नहीं है। पीने के पानी की स्थिति क्या है। तो कांग्रेस कमेटियां अनुभव रखती हैं पहले भी। सोनिया गांधी जी के वक्त में भी इस देश के अंदर जब कभी अकाल पड़े हैं तो जिला कांग्रेस कमेटियों को कनवर्ट कर दिया गया है अकाल राहत समिति के अंदर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रदेश कांग्रेस अकाल राहत समिति में कनवर्ट कर दिया गया। इतना गंभीरता से हमारी पार्टी सोनिया गांधी जी के वक्त से ही लगातार ऐसे फैसले करती आई है। अभी भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोई कमी नहीं रखेगी, हम सब मिलकर के दौरे करेंगे और लोगों को राहत दिलाएंगे किस प्रकार अकाल के वक्त में सरकार अधिक से अधिक काम खोले, पूरा दबाव बनाए रखेंगे उसके ऊपर।