अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में श्री रामआसरे चौबे जी के पौत्र के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं रुद्राभिषेक में सम्मिलित होकर परिवारजनों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
भगवान भोलेनाथ से नन्हे बालक के उज्ज्वल, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
हर-हर महादेव! 🙏
अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में श्री विश्वनाथ पाण्डेय जी के निधन के उपरांत उनकी अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏
@dmazamgarh महोदय,कृपया प्रत्यावेदन का त्वरित संज्ञान लेना चाहें एस डी एम मार्टीनगंज द्वारा प्रश्नगत प्रकरण में 3बार आदेश दिया गया व दूरभाष से भी संबंधित को त्वरित निरीक्षण कर पुश्तैनी रूप से अवरुद्ध रास्ता से मिट्टी हटवाने का आदेश भी दिया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई ।