सुरक्षित नारी, सशक्त समाज!
श्री राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस, राजस्थान के कुशल दिशा-निर्देशन में प्रदेशभर में महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में श्री कावेंद्र सिंह सागर, पुलिस अधीक्षक, झुंझुनूं के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन में "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" के अंतर्गत महिला वॉलिंटियर्स के साथ 'संवाद एवं महिला सम्मान समारोह' का गरिमामयी आयोजन किया गया।
उपस्थित सुरक्षा सखी, एन.जी.ओ. कार्यकर्ता, एन.सी.सी., एन.एस.एस. और महिला वॉलिंटियर्स को आत्मरक्षा के गुर, राजकोप सिटीजन ऐप, महिला गरिमा हेल्पलाइन नंबर 1090 और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
समाज में महिलाओं के लिए सुरक्षित और सकारात्मक माहौल तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
थाना स्तर पर महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाली महिला वॉलिंटियर्स को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अपराध मुक्त समाज और सुरक्षित परिवेश का निर्माण पुलिस और जनता के आपसी विश्वास से ही संभव है।
राजस्थान पुलिस आपकी सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए 24/7 आपके साथ खड़ी है।
सजग रहें, सुरक्षित रहें।
#RajasthanPolice #WomenSafety #JhunjhunuPolice #महिला_सुरक्षा_संकल्प_अभियान #SafetyFirst
#KalikaPetrolingUnit
#sardarvallabhbhaipatel
सुजस वीडियो बुलेटिन
27 दिसंबर, 2025
https://t.co/LoVOWJcr9g
राज्य सरकार की महत्वपूर्ण खबरों का ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन
-मुख्यमंत्री ने ली वन एवं खनन विभाग की समीक्षा बैठक, अरावली क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण के दिए निर्देश, कहा - अरावली प्रदेश की अमूल्य धरोहर, अरावली संरक्षण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध
-राजस्थान की लोकसंस्कृति और पर्यटन को नई पहचान देने की पहल, आज से 31 दिसंबर तक होगा सांभर महोत्सव 2025 का आयोजन, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से किया शामिल होने का आग्रह
-राजस्थान में पशुपालकों के द्वार तक पहुँची उपचार की सुविधा, 1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट सेवा से समय पर मिल रहा है पशुओं को इलाज, स्वस्थ पशुधन से सशक्त हो रही है ग्रामीण अर्थव्यवस्था
@BhajanlalBjp@KumariDiya@DrPremBairwa@RajCMO@RajGovOfficial
#DIPRRajasthan #Rajasthan #RajasthanNews #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #बढ़ता_राजस्थान_हमारा_राजस्थान #2साल_नव_उत्थान_नया_राजस्थान
डिजिटल युग में आपकी सतर्कता ही आपका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।
साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से आपको ठगने का प्रयास करते हैं, लेकिन सजग रहकर आप उन्हें मात दे सकते हैं।
क्या करें (Do's):
हर अकाउंट का पासवर्ड अलग और कठिन रखें। सोशल मीडिया और बैंकिंग के लिए 'टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन' (2FA) ऑन करें।मोबाइल सॉफ्टवेयर और एंटीवायरस को हमेशा अपडेट रखें।
क्या न करें (Don'ts):
अपना OTP, PIN या पासवर्ड कभी किसी को न बताएं। लॉटरी, भारी डिस्काउंट या बिना मांगे आए 'ऑफर' वाले लिंक पर क्लिक न करें। सार्वजनिक वाई-फाई (Public Wi-Fi) पर बैंकिंग लेनदेन न करें। 'केवाईसी अपडेट' या 'अकाउंट ब्लॉक' होने वाले डराने वाले संदेशों पर बिना जांचे भरोसा न करें।
साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं, तुरंत 1930 डायल करें या https://t.co/rXsEeqXsF7 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। राजस्थान पुलिस आपकी सहायता के लिए 24x7 उपलब्ध है।
#CyberSafety #RajasthanPolice #CyberCrimeAwareness #DigitalSecurity #SafeRajasthan
शासन सचिव, पशुपालन, गोपालन एवं मत्स्य ने चाइनीज मांझे (नायलॉन/सिंथेटिक पतंग डोर) के उपयोग पर, पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद इसके अवैध उपयोग से पशु-पक्षियों को हो रही गंभीर चोटों एवं मृत्यु की घटनाओं को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए, प्रदेश के जिलों को एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के पर्व पर पतंगबाजी में नायलॉन/सिंथेटिक सामग्री से निर्मित 'चाइनीज मांझे' और कांच/लोहे के चूर्ण से लेपित धागों के प्रयोग से, आमजन और मूक पक्षियों के जीवन पर गंभीर खतरा उत्पन्न होता है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर, देश के अन्नदाताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। कृषि क्षेत्र में किसानों की भूमिका अतुलनीय है और उनका सतत प्रयास, देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
#NationalFarmerDay#FarmersDay
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता एवं केन्द्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में, 23 दिसंबर को मेड़ता सिटी (नागौर) के डांगावास में, राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में, 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति एवं राज्य परियोजनाओं में किसानों को, 1 हजार 200 करोड़ रुपये के हस्तांतरण की सौगात मिलेगी।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीन चरण पूरे हो चुके हैं और चौथे चरण की शुरूआत होने जा रही है। केंद्रीय कृषि, कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को मेड़ता में, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चतुर्थ चरण में प्रदेश की 1,216 बसावटों को ऑल वेदर पक्की सड़कों से जोड़ने व एक पुल की सौगात देंगे। इन सड़कों की अनुमानित लम्बाई 3,219 किमी. व लागत लगभग 2089.37 करोड़ रुपये होगी।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Viksit Bharat – Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin) :VB – G RAM G (विकसित भारत – जी राम जी) Act, 2025
पारदर्शिता एवं जवाबदेही के लिए डिजिटलाइजेशन एवं टेक्नोलॉजी का उपयोग
➡️बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण
➡️मोबाइल-आधारित निगरानी
➡️स्थानिक-प्रौद्योगिकी-सक्षम आयोजना
➡️रियल-टाइम डैशबोर्ड
➡️एआई आधारित विश्लेषण
➡️नागरिक सहभागिता प्लेटफ़ॉर्म
#VBGRAMG #ViksitBharat_GRAMG #GRAMG #125days_RozgarKiNayiGuarantee #125daysGuarantee_G_RAM_G #ViksitBharat_G_RAM_G #MoRD #RuralEmployment #SchemesofRD #VB_GRAMG
प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का संचालन कर रही है। पात्र युवा बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए, अपने नजदीकी ई-मित्र कियोस्क से, ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
#Sevaen_eMitra_Ki
ऑडियो बुलेटिन
22 दिसम्बर, 2025
सुजस आवाज राजस्थान
https://t.co/yPDiC86itd
- आज खास
- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने झालावाड़ जिले के डग में आयोजित महिला सशक्तीकरण एवं जनसभा को किया संबोधित, कहा - महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने से ही विकसित राजस्थान का सपना होगा साकार
- मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश से जुड़े समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा
- लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम में 60 महिलाओं से मुख्यमंत्री की बातचीत, मुख्यमंत्री ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता की सराहना की
@BhajanlalBjp@KumariDiya@DrPremBairwa@RajCMO@RajGovOfficial
#DIPRRajasthan #Rajasthan #RajasthanNews #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #बढ़ता_राजस्थान_हमारा_राजस्थान #2साल_नव_उत्थान_नया_राजस्थान
झालावाड़ में महिला सशक्तीकरण सम्मेलन
मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना के तहत प्रदेशभर की 78 लाख महिला लाभार्थियों के खातों में 187 करोड़ 59 लाख रूपए की राशि हस्तांतरित
लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत 18 हजार लाभार्थियों के खातों में 2500-2500 रूपए की प्रथम किश्त की राशि हस्तांतरित
@BhajanlalBjp@KumariDiya@DrPremBairwa@RajCMO@RajGovOfficial
#DIPRRajasthan #Rajasthan #RajasthanNews #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #बढ़ता_राजस्थान_हमारा_राजस्थान #2साल_नव_उत्थान_नया_राजस्थान
प्रदेश के आमजन मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में, कैशलेस इलाज का लाभ पाने के लिए, योजना में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए, नजदीकी ई-मित्र कियोस्क पर जाकर आवेदन करें।
#Sevaen_eMitra_Ki