देश की जनता का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति स्नेह, वि���्वास और समर्थन उनके जनकल्याणकारी कार्यों की व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाता है। मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं ने लाखों परिवारों के जीवन में नई उम्मीद, बेहतर सुविधाएँ और खुशियाँ जोड़ी हैं।
#SevaSankalpAbhiyan
#SevaKiKahani
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पच्चीस वर्षों के सेवा कार्यों और सेवा संकल्प अभियान के तहत देश भर में एक व्यापक पहल की शुरुआत की गई है।
इसके अंतर्गत 14 लाख आंगनवाड़ियों में जाकर बच्चों को पोषण के लिए फल दान किए जा रहे हैं और उन्हें छोटे-छोटे उपहार व खिलौने दिए जा रहे हैं। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य देश की आंगनवाड़ी दीदी और आशा दीदी के समर्पण का आभार व्यक्त करना और उनका सम्मान करना है।
विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने में इन आंगनवाड़ियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है, और इस सेवा कार्य से जुड़कर कोई भी नागरिक अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र जाकर इस महान अभियान का हिस्सा बन सकता है।
नन्ही-सी लाडो रानी की मासूमियत में आत्मविश्वास, सवालों में जिज्ञासा और बातों में बड़े सपनों की झलक दिखाई दी। 💁🏻♀️
बेटी, तुम्हारी यही निपुणता तुम्हें जीवन में बहुत आगे ले जाए-ढेरों आशीर्वाद और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 🌸❤️