बिहार अपनी संस्कृति और ज्ञान की धरोहर के लिये दुनिया में मशहूर है।
यहाँ के लोगों ने देश के विकास में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है।
#बिहार_दिवस पर सभी को शुभकामनाएं।
भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु वो विचार हैं जो सदा अमर रहेंगे।
जब-जब अन्याय के ख़िलाफ़ कोई आवाज़ उठेगी, उस आवाज़ में इन शहीदों का अक्स होगा।
जिस दिल में देश के लिए मर-मिटने का जज़्बा होगा, उस दिल में इन तीन वीरों का नाम होगा। #ShaheedDiwas
गैस, डीज़ल और पेट्रोल के दामों पर लगा ‘Lockdown’ हट गया है।
अब सरकार लगातार क़ीमतों का ‘Vikas’ करेगी।
महंगाई की महामारी के बारे में प्रधानमंत्री जी से पूछिए, तो वो कहेंगे #ThaliBajao
उत्तरप्रदेश के मेरे बहनों-भाइयों
इन चुनावों में आप पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। आपको प्रदेश को एक नई राजनीति के रास्ते पर ले जाना है। आपको प्रदेश के आने वाले कल को संवारना है।
इस बार आपके मुद्दों को समझने और सुलझाने वाली सरकार चुनिए। वोट जरूर करिए।
आज साइकिल और हैंडपंप को इतना चलाइए कि प्रदेश में गर्मी की जगह शिक्षा, स्वास्थ्य नौकरी, पेंशन,जातिवार जनगणना और उत्तर प्रदेश में रुकी हुई विकास प्रारंभ करने के लिये वोट जरूर करें ।
बागपत के राजीव तोमर जी व उनकी पत्नी के वीडियो ने छोटे व्यापारियों की लाचारी का दर्दनाक सच दिखाया है।
तोमर जी के स्वस्थ होने की कामना व उनकी पत्नी के दुखद देहांत पर मेरी शोक संवेदनाएँ।
अन्याय के सामने हम हार नहीं मानेंगे। इस लड़ाई में आप अकेले नहीं हैं- मैं आपके साथ हूँ।